ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली शराब घोटाले में CBI के बाद ED की एंट्री, देशभर में 30 जगहों पर हो रही छापेमारी

UB India News by UB India News
September 7, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, दिल्ली
0
दिल्ली शराब घोटाले में CBI के बाद ED की एंट्री, देशभर में 30 जगहों पर हो रही छापेमारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई के छापों के बाद अब ED ने कार्रवाई की है। ED ने इस मामले में दिल्ली, मुंबई और लखनऊ समेत देश में विभिन्न 30 जगहों पर छापे मारे हैं। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति मामले में CBI की कार्रवाई के बाद ED ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था। हालांकि अभी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के यहां छापा नहीं पड़ा है।

ED की यह छापेमारी दिल्ली समेत उत्तरप्रदेश के लखनऊ, हरियाणा के गुरुग्राम, चंडीगढ़, मुम्बई, हैदराबाद, बेंगलुरू में 30 से ज्यादा ठिकानों पर चल रही है। वहीं इससे पहले दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ED के रेड पड़ने की आशंका जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि, “CBI को कुछ नहीं मिला तो अब कह रहे हैं कि ED की रेड होने वाली है।

RELATED POSTS

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

सीबीआई की FIR में आरोपी हैं सिसोदिया

वहीं इसी मामले में CBI ने FIR दर्ज की है। इसमें मनीष सिसोदिया को आरोपी नंबर 1 बनाया गया है। इस FIR में सिसोदिया समेत कुल 15 लोगों के नाम हैं। बता दें कि सिसोदिया के आवास और अन्य ठिकानों पर सीबीआई के छापे के बाद आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच तनाव बढ़ गया है। AAP ने आरोप लगाया है कि एजेंसी ‘ऊपर से मिले’ आदेशों पर काम कर रही है।

CBI की FIR में कई नौकरशाहों के नाम शामिल

CBI द्वारा दर्ज FIR में सिसोदिया के अलावा आरव गोपी कृष्णा, आनंद तिवारी, पंकज भटनागर, विजय नायर, मनोज राय, अमनदीप ढल, समीर महेंद्रू, अमित अरोड़ा, बड्डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, दिनेश अरोड़ा, महादेव लिकर्स, सनी मारवाह, अरुण रामचंद्र पिल्लै और अर्जुन पांडेय एवं अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं। CBI की टीमों द्वारा देशभर में छापेमारी और सिसोदिया के मध्य दिल्ली स्थित आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थकों का जमावड़ा लगने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और एजेंसी को उन्हें परेशान करने के लिए ‘ऊपर से’ आदेश दिए गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना के बंटी यादव अपहरण-मर्डर केस का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया गुरुवार को पटना में पुलिस...

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन...

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

by UB India News
July 15, 2026
0

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत रद्द...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 14, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

Next Post
हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार

हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार

नीतीश कुमार ने सीताराम येचुरी और डी राजा से की मुलाकात

नीतीश कुमार ने सीताराम येचुरी और डी राजा से की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend