यह स्पष्ट हो गया है कि यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिमी देशों के बीच तकरार और तनाव जल्द खत्म होने वाला नहीं है। इस बात को ध्यान में रखकर दोनों पक्षों की ओर से नई–नई युद्ध रणनीति बनाई जा रही है। अमेरिका की रणनीति है कि इस युद्ध में रूस हार जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अमेरिका चीन और भारत से सहयोग चाहता है। पिछले दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच वार्ता हुई थी जिसमें अमेरिका ने इस बात पर जोर दिया था कि वह रूस की मदद ना करे। इस बीच मास्को रूस–भारत–चीन की शिखर बैठक पर जोर दे रहा है‚ जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन‚ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हों। भारत में रूसी राजदूत डेनिश अलीपोव का विश्वास है कि रूस–भारत–चीन (रिक) त्रिपक्षीय ढांचे में सहयोग की असाधारण क्षमता है। अगर ऐसा होता है तो नई दिल्ली तथा पेेइचिंग के बीच सकारात्मक वार्ता को प्रोत्साहित करने में सहयोगात्मक साबित हो सकता है। राजदूत अलीपोव से पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यह प्रस्ताव पेश किया था। हालांकि भारत ने अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रूस भारत का भरोसेमंद दोस्त रहा है। यह दोस्ती एकतरफा नहीं है। रूस–यूक्रेन युद्ध के दौरान अमेरिका और पश्चिमी देश रूस को दुनिया से अलग–थलग करने की जी–तोड़़ कोशिश कर रहे हैं। संकट के इस दौर में रूस को भारत का बड़़ा संबल हासिल हुआ है। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और उसके बाद के कालखंड़ में तत्कालीन सोवियत संघ और वर्तमान रूस ने भारत का हर पड़ाव पर साथ दिया था। अभी भी रूस भारत के साथ रक्षात्मक साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। रूस द्वारा भारत से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली एस–४०० की आपूर्ति हो रही है। लगता है भारत अब इसका प्रतिदान कर रहा है। इसी महीने उजबेकिस्तान के समरकंद में ‘शंघाई सहयोग संगठन’ की बैठक हो रही है। इसलिए इस बैठक में मोदी‚ पुतिन और जिनपिंग के बीच त्रिपक्षीय वार्ता प्रक्रिया के तहत बैठक की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता। यदि ये तीनों नेता विभिन्न वैश्विक मसलों पर एक साझा रवैया भी अपनाते हैं तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
रामनवमी के जुलूस को रोकने के लिए टीएमसी रच रही साजिश: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। बंगाल के बालुरघाट में उन्होंने मंगलवार को एक चुनावी रैली को...