ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदीराज में ताकतवर हुई सेना, चीन-पाकिस्तान ही नहीं अब पूरी दुनिया के लिए भारत बना चुनौती

UB India News by UB India News
September 4, 2022
in खास खबर, सेना
0
मोदीराज में ताकतवर हुई सेना, चीन-पाकिस्तान ही नहीं अब पूरी दुनिया के लिए भारत बना चुनौती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में सेना कितनी अधिक ताकतवर हो चुकी है… इसका अंदाजा आपको भले ही न हो, लेकिन पाकिस्तान से लेकर चीन और अमेरिका तक को यह एहसास अच्छे से हो चुका है। वर्ष 2014 से 2022 के दौरान भारत ने सिर्फ अपना रक्षा बजट ही नहीं बढ़ाया, बल्कि इस क्षेत्र में बड़ी आत्मनिर्भरता भी हासिल कर ली। यह देखकर पूरी दुनिया हैरान है। भारत दिनों-दिन अपनी सामरिक शक्ति को बढ़ाता जा रहा है। इससे सिर्फ चीन और पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि अमेरिका तक में खलबली है।

अभी तक सिर्फ अमेरिका ही दुश्मनों को उसके घर में घुसकर मारने का माद्दा रखता था, लेकिन अब हिंदुस्तान के कदम भी इस दिशा में बहुत आगे बढ़ चुके हैं। दुश्मन छोटा हो या बड़ा अब भारत आंखों में आंखें डालकर बात करता है। अगर जरा भी गुस्ताखी की तो घर में घुसकर मारना भी जानता है। भारतीय सेना दुनिया के टॉप देशों की सेना में गिनी जाने लगी है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत नेतृत्व क्षमता का ही कमाल है, जिनकी आज पूरी दुनिया कायल है।

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

दोगुना से अधिक हो गया रक्षा बजट
मोदी सरकार में देश का रक्षा बजट वर्ष 2014 में 2.53 लाख करोड़ था, जो कि अब बढ़कर 5.25 लाख करोड़ हो चुका है। भारत के रक्षा राज्यमंत्री के लोकसभा में पूरक प्रश्नों के उत्तर में दिए गए संदर्भ के अनुसार भारत रक्षा के क्षेत्र में खर्च करने के मामले में अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। इससे भारत की बढ़ती सामरिक ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हथियारों के क्षेत्र में देश ने हासिल की आत्म निर्भरता
पीएम मोदी के मंत्र मेक इन इंडिया को साकार करते हुए देश ने रक्षा के क्षेत्र में बड़ी आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है। अब भारत न सिर्फ अपने लिए रक्षा के उपकरण और अत्याधुनिक हथियार बना रहा है, बल्कि दूसरे देशों को इसे निर्यात करने में भी सक्षम हो गया है। इससे देश को विदेशी मुद्रा की आय हो रही है। कुल रक्षा बजट का 60 फीसदी धन केवल मेक इन इंडिया के लिए ही रखा गया है। ताकि स्वदेशीकरण को बढ़ावा मिल सके।

भारतीय सेना की ताकत बढ़ा रहे आइएनएस विक्रांत, राफेल और तेजस
एक दिन पहले ही भारत की नौसेना के बेड़े में शामिल हुए स्वदेशी युद्धपोत आइएनएस विक्रांत ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि हिंदुस्तान अब रक्षा के क्षेत्र में कितना आत्मनिर्भर हो चुका है। आइएनएस विक्रांत की ताकत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस पर 30 से अधिक लड़ाकू विमान लैंडिंग व टेक ऑफ कर सकते हैं। 32 मिसाइलें तैनात हैं। कई अन्य फाइटर हेलकॉप्टर की भी तैनाती है। गैस टर्बाइन और अत्याधुनिक रडार सिस्टम भी है। वहीं फ्रांस से आयातित राफेल फाइटर जेट दुनिया के खतरनाक जेटों में शामिल है। स्वदेशी तेजस फाइटर जेट भी दुनिया को चुनौती देने के लिए सेना का हिस्सा बन चुका है। अमेरिका, आस्ट्रेलिया से लेकर फिलीपींस और मिस्र तक इस जेट के दीवाने हो गए हैं।

मिसाइलों, गाइडेड राकेट लांचर और आधुनिक पनडुब्बियों से लैस सेना
देश की सेना इस दौरान अत्याधुनिक व खतरनाक गाइडेड मिसाइलों, एंटी टैंक मिसाइलों, टैंकों, गाइडेड राकेट लांचर, हैंड ग्रेनेड और आधुनिक पनडुब्बियों से लैस हो चुकी है। खास बात यह है कि इसे भारत ने स्वयं अपने लिया बनाया है। अब दूसरे देश भी इन हथियारों को भारत से खरीदने की इच्छा रख रहे हैं। इन रक्षा उपकरणों से सुसज्जित सेना अब किसी भी देश से मुकाबला करने का माद्दा रखती है।

सीमाओं पर पहुंच के लिए बनाया रास्ता
भारतीय सेना को दुर्गम से दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए सड़कों, रेल यातायात और वायु सेवा पर भी फोकस किया गया है। मोदी सरकार ने 4000 हजार किलोमीटर तक चीन से लगी भारत की सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछा दिया है। ताकि दुर्गम परिस्थितियों में सैनिक कहीं भी पहुंचकर दुश्मनों का खात्मा कर सकें।

पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक और गलवान में सेना की दुनिया ने देखी ताकत
आतंकवादियों पर पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और गलवान घाटी में चीन के साथ हुई झड़प में सेना की ताकत को दुनिया देख चुकी है। गलवान में चीनी सेना को पीछे हटने पर भारतीय सैनिकों ने मजबूर कर दिया था। वह भारत किसी भी देश से दबने वाला नहीं रहा।

नेशनल वॉर मेमोरिया से बढ़ा जवानों का हौसला

मोदी सरकार में इंडिया गेट पर बनाया गया नेशनल वॉर मेमेरियल देश के जवानों का हौसला बढ़ा रहा है। अब तक देश के लिए शहीद हुए हजारों जवानों के लिए यह वॉर मेमोरियल सच्ची श्रद्धांजलि है।

चीफ डिफेंस ऑफ आर्मी स्टाफ से निर्णय लेना आसान
पीएम मोदी ने चीफ डिफेंस ऑफ आर्मी स्टाफ (सीडीएस) का पद बनाकर सेना की ताकत को और भी मजबूत कर दिया। सीडीएस तीनों सेनाओं के प्रमुख होते हैं। यानि किसी दुश्मन देश की हरकतों का जवाब देने के लिए अब सेना स्वयं सक्षम हो गई है। इसके लिए उसे सरकार से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। सीडीएस ही किसी भी देश पर जवाबी हमले का आदेश दे सकते हैं। इसके अलावा सेना में नारियों के लिए भी सरकार ने पूरी तरह से रास्ते खोल दिए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
JDU के राष्ट्रीय परिषद की बैठक पर टिकी निगाहें, क्या होगी नीतीश कुमार की भूमिका ? 

JDU के राष्ट्रीय परिषद की बैठक पर टिकी निगाहें, क्या होगी नीतीश कुमार की भूमिका ? 

बिहार का विकास शुरू से ही मेरी प्राथमिकताः नीतीश

बिहार का विकास शुरू से ही मेरी प्राथमिकताः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend