ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम पद को लेकर अचानक जेडीयू नेताओं के सुर बदल क्यों गए……

UB India News by UB India News
September 4, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना
0
पीएम पद को लेकर अचानक जेडीयू नेताओं के सुर बदल क्यों गए……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं। उक्त बातें जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कही है। पटना में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका सिर्फ इतनी है कि वह विपक्ष की सभी दलों को एकजुट कर सकें। ललन सिंह ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया जाना मनगढ़ंत और मीडिया की उपज है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि अचानक जेडीयू नेताओं के सुर बदल क्यों गए। कल तक नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताने वाले, अब साफ इनकार क्यों कर रहे हैं। क्या जेडीयू नेताओं को जमीनी हकीकत पता चल गई है? कुछ ऐसे ही सवाल अब बीजेपी के नेता अब उठाने लगे हैं।

नीतीश ने भी PM की उम्मीदवारी से काटी कन्नी
एक कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सवाल से कन्नी काट ली। इतने में ही मुख्यमंत्री के सामने ही जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने नारा लगाना शुरू किया कि 2024 में प्रधानमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो। 2024 का हीरो कौन होगा? नीतीश कुमार-नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री से जब कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे नारे के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम तो कार्यकर्ताओं को नारा लगाने से मना करते हैं।

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

ग्राउंड रिपोर्ट मिलने के बाद बदले जेडीयू के सुर
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का कहना है कि सपने देखने का हक सभी को है, लेकिन जो प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि सपना कभी अपना नहीं होता। विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार चुनाव में जाने से पहले ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करवाते हैं। शुक्रवार के दिन मुख्यमंत्री को ग्राउंड रिपोर्ट सौंपी गई होगी, इसमें रिपोर्ट तैयार करने वाले ने यह लिखा होगा कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। इस रिपोर्ट में यह भी लिखा होगा 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2019 से भी ज्यादा जनता का समर्थन प्राप्त होगा। 400 सीटों के साथ केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी। यही वजह है कि मुख्यमंत्री खुद प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी को खारिज कर रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह मैसेज दिलवा रहे हैं कि वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। जबकि हकीकत यह है कि उनके मन में प्रधानमंत्री बनने की लालसा थी लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट देखकर उन्होंने विचार त्याग दिया।

जब पीएम पद के उम्मीदवार नहीं थे तो पोस्टर क्यों लगवाया?
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि जब नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ही नहीं और वह कह रहे हैं कि इस विषय में हमने कभी सोचा ही नहीं, तब अपने कार्यकर्ताओं से उन्होंने पोस्टर क्यों लगवाए? विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ग्राउंड रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब यह डर सता रहा है कि प्रधानमंत्री तो नहीं बन सकते ऐसा ना हो कि 2024 के पहले लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के चक्रव्यूह में फंस कर वह मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गवां दें। इस तरह का एहसास नीतीश कुमार को 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले भी हो गया था। उस वक्त भी उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और अपने सलाहकारों से ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करवाई थी, जिसमें उन्हें यह बताया गया था कि 2019 में नरेंद्र मोदी द्वारा प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इसके बाद नीतीश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर यह कहा था कि 2019 में नरेंद्र मोदी को कोई हराने वाला नहीं है।

बिहार को रसातल में ले जा रहे हैं नीतीश कुमार
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 2005 में बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने बिहार को जंगल राज से बाहर निकाला था। 2013 में भी नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा लिए बीजेपी से नाता तोड़ लिया था, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में महज दो सीट पर सिमटने के बाद उनकी आंखें खुली थी। एक बार फिर नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षा जाग उठी है। लेकिन अब उनको समझ में आ गया है कि 2024 में उनकी स्थिति 2014 से भी बदतर होने वाली है। बिहार की जनता यह देख चुकी है कि नीतीश कुमार एक बार फिर जंगलराज कायम करने वाले आरजेडी के साथ हाथ मिलाकर बिहार को रसातल में ले जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री को भी पता है कि इस बार बिहार की जनता उन्हें बेहतर तरीके से सबक सिखाने वाली है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
मोदीराज में ताकतवर हुई सेना, चीन-पाकिस्तान ही नहीं अब पूरी दुनिया के लिए भारत बना चुनौती

मोदीराज में ताकतवर हुई सेना, चीन-पाकिस्तान ही नहीं अब पूरी दुनिया के लिए भारत बना चुनौती

JDU के राष्ट्रीय परिषद की बैठक पर टिकी निगाहें, क्या होगी नीतीश कुमार की भूमिका ? 

JDU के राष्ट्रीय परिषद की बैठक पर टिकी निगाहें, क्या होगी नीतीश कुमार की भूमिका ? 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend