ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव ने ट्विटर को बनाया अपना ‘हथियार’, जानिए एक के बाद एक Tweet में क्या कहा

UB India News by UB India News
September 1, 2022
in खास खबर, पटना, राजद
0
सरकार को आंकड़े मिलने के बाद विकास नीतियां बनाने में मदद मिलेगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सीबीआई मंजूरी पर विचार करने वाली है. जिसके बाद बिहार में सीबीआई को जांच करने से पहले सरकार से अनुमति लेनी है. अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्रीय एजेंसियों को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए. साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ही आरजेडी नेताओं पर सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई को लेकर सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला कर रहे हैं. बिहार में सीबीआई की नो एंटी के मामले में सफाई देते हुए एक के बाद एक किए ट्वीट में सबसे पहले तेजस्वी यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेसिंयों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया.

तेजस्वी यादव का ट्वीट
केंद्र सरकार ने बीते 8 वर्ष में जांच एजेंसियों को राजनीतिक प्रतिशोध का एक उपकरण बना दिया है. 8 साल पूर्व देशवासियों ने इनकी इंटेग्रिटी और कार्यप्रणाली पर इस तरह के सवाल कभी नहीं उठाए थे. अभी हमारा CBI से विरोध इंस्टीट्यूशन से नहीं बल्कि इनकी राजनीति से प्रेरित कार्यप्रणाली से है.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

अपने अगले ट्वीट में केंद्रीय एजेंसियों पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई और कोई रेड न करने का आरोप लगाकर तंज कसा.

तेजस्वी यादव का ट्वीट
जांच एजेंसियां केवल व केवल विपक्ष शासित राज्य और वहाँ के नेताओं पर ‘छापे मारकर’ अपने राजनीतिक मालिकों को प्रसन्न करने की कोशिश करती है. BJP के लगभग 300 से ऊपर MP और 1000 से अधिक विधायको पर इन एजेंसियों द्वारा आज तक कोई रेड नहीं पड़ी।इसलिए इनके पॉलिटिकल कैरेक्टर से हमारा विरोध है.

तेजस्वी यादव ने अनपे अगले ट्वीट में केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ मीडिया संस्थानों पर भी बिना नाम उजागर किए हमला बोला.

तेजस्वी यादव का ट्वीट
बीते 8 वर्षों में विपक्ष के कई नेताओं पर इसी IT/ED/CBI के माध्यम से छापे पड़े. ढेर सारे आरोप तय हुए, गोदी मीडिया के माध्यम से चरित्रहनन हुआ लेकिन जैसे ही उन कथित भ्रष्ट विपक्षी नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की वो पवित्रता का प्रमाण पत्र पा गए. कोई मंत्री बन गया तो कोई मुख्यमंत्री बन गया.

अगले ट्वीट में तेजस्वी यादव ने बिहार की महागठबंधन सरकार की तारीफ करते हुए अपनी सरकार को समाजवादी सरकार बताया. साथ ही यह भी लिखा कि सीबीआई के अधिकारियों से कभी भी उनका विरोध न तो था और न ही है.

तेजस्वी यादव का ट्वीट
एजेन्सी के अधिकारियों से हमारा न कभी विरोध था और ना है. हम जानते है कि ये आदेश का अनुपालन कर रहे हैं, लेकिन CBI का इस्तेमाल राजनीतिक instrument की तरह जो हो रहा है उसका हम विरोध करते रहेंगे. हमारे यहां संविधान को मानने वाली न्यायप्रिय समाजवादी सरकार है जहां हर कोई सुरक्षित है.

बीजेपी ने पहले ही महागठबंधन की सरकार और आरजेडी पर सूबे में सीबीआई की नो एंट्री को लेकर आरजेडी को भ्रष्ट पार्टी बताते हुए सूबे के सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला. बहरहाल, केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी के बाद से लगातार महागठबंधन के दलों और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है. अब यह देखना दिलचश्प होगा कि दोंनों के बीच केंद्रीय एजेंसियों को लेकर जारी सियासी संग्राम का अंत कहां जाकर होता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

Next Post
BPSC ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,परीक्षा पैटर्न में बदलाव का कर रहे थे विरोध

BPSC ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,परीक्षा पैटर्न में बदलाव का कर रहे थे विरोध

कैसे आपके बारे में लोग दुष्प्रचार करते हैं साहब……….

कैसे आपके बारे में लोग दुष्प्रचार करते हैं साहब..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend