ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या गिरफ्तार होंगे तेजस्वी यादव?

UB India News by UB India News
August 26, 2022
in पटना, राजद
0
क्या गिरफ्तार होंगे तेजस्वी यादव?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत की पारा एक बार फिर बढ़ सकता है। दरअसल CNN-News18 की खबर के मुताबिक, सीबीआई के विश्वस्त सूत्रों से बताया गया है कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की गिरफ्तारी हो सकती है। इस मामले में सीबीआई के हाथ एक हार्ड डिस्क के रूप में अहम सबूत लगा है। इस हार्ड डिस्क में नौकरी के बदले जमीन देने वाले लोगों की पूरी लिस्ट है। इस लिस्ट में 1 हजार 458 लोगों के नाम हैं, जिन्होंने कथित तौर पर रेलवे में अपनी नौकरी के बदले लालू यादव के परिवार को जमीन दी थी। सूत्रों के मुताबिक, यह सूची लालू प्रसाद के बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तैयार की थी, जिसे पिछले महीने छापे के दौरान सीबीआई ने बरामद किया था।

यह मामला यूपीए-1 सरकार में लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान का है। आरोप है कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए कई लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई, जिन लोगों को नौकरी मिली, उनसे बदले में लालू प्रसाद के परिवार को जमीन मिली। सूत्रों ने बताया कि दोस्तों और परिवार के नाम पर जमीन लेने के बाद जमीन की चकबंदी भी की गई। इन 1,458 लोगों में से लगभग 16 लोग पहले ही सत्यापित हो चुके हैं। सीबीआई जांच में भी इसे सही पाया गया है।

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

सीबीआई जल्द लिख सकती हैं रेलवे को पत्र
उम्मीद की जा रही है कि सीबीआई इस मामले में रेलवे मंत्रालय को उन उम्मीदवारों के बारे जानकारी मांगने के लिए पत्र लिखेगी, जिन्हें एक गवाह के अनुसार गलत डेटा और प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी दी गई थी।

नौकरी के बदले जमीन में लालू के करीबी भोला यादव पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
बता दें, नौकरी के बदले जमीन के मामले में सीबीआई पहले ही लालू यादव के करीबी भोला यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बिहार से लेकर गुरुग्राम तक जो भी छापेमारी की है, वह भोला यादव के इनपुट पर ही की गई है। सीबीआई ने जहां भी छापेमारी की है, उनमें अधिकांश लालू के अत्यंत करीबी और पूंजीपति लोग बताए जा रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
धमाल नहीं भ्रष्टाचार करेंगे नीतीश-तेजस्वी :विजय सिन्हा

धमाल नहीं भ्रष्टाचार करेंगे नीतीश-तेजस्वी :विजय सिन्हा

ठंडा दिया जाएगा… तेजस्वी के बयान पर नित्यानंद का पलटवार कहा – ठंडा तू करिए दे…

ठंडा दिया जाएगा... तेजस्वी के बयान पर नित्यानंद का पलटवार कहा - ठंडा तू करिए दे...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend