बिहार में सत्ता का समीकरण बदलने के बाद से राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहा है. इसके साथ ही सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है. भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमला कर रही है. उन पर कई तरह के आरोप भी लगाए जा रहे हैं. बीजेपी सत्ता में सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल को भी आड़े हाथ ले रही है. इन तमाम हलचल के बीच बिहार विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है. इसमें महागठबंधन सरकार बहुमत साबित करेगी. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया.
तारकिशोर ने दिलाई लालू के बयान की याद
विश्वास मत पर बहस के दौरान तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. भाजपा नेता ने बताया कि लालू यादव ने एक बार नीतीश कुमार को केंचुल छोड़ने वाला सांप बताया था. ऐसे में आरजेडी के लोग उनसे सावधान रहें.
तारकिशोर का मुख्यमंत्री नीतीश कमार पर बड़ा हमला
तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने सदन में नीतीश को संबोधित करते हुए कहा कि आप कितनों की राजनीतिक बलि लेंगे. जॉज फर्नांडिस, शरद यादव जैसे नेताओं की बलि तो आप ले चुके हैं.
निजी स्वार्थ के लिए रचा गया प्रपंच- तारकिशोर
तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि निजी स्वार्थ के लि प्रपंच रचा गया. बिहार में जो परिस्थितियां बनी हैं, उसे जनता देख रही है. बिहार की जनता इस खेल को बेहतर तरीके से समझती है.
तारकिशोर प्रसाद बोले- जनमत का गला घोटा गया
विश्वास मत के प्रस्ताव पर जारी बहस में हिस्सा लेते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2020 में मिले जनमत का गला घोटा गया. व्यक्तिगत महत्वकांक्षा और स्वार्थ बिहार को जंगलराज की ओर ले जाता है.






