ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गैर-कश्मीरी मताधिकार के खिलाफ सभी कश्मीरी दल

UB India News by UB India News
August 23, 2022
in खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
गैर-कश्मीरी मताधिकार के खिलाफ सभी कश्मीरी दल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला के आवास पर श्रीनगर में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में परिसीमन और नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया पर जम्मू-कश्मीर के सभी दलों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में ‘जम्मू-कश्मीर में नए मतदाताओं के पंजीकरण’ के बारे में चर्चा की गई. इस बैठक में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं. बैठक के शामिल सभी नेताओं ने नए मतदाताओं के स्वागत में हिचक दिखाई, खासकर गैर-कश्मीरियों को लेकर.

गैर-कश्मीरी मताधिकार के खिलाफ सभी दल
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये बैठक हमने बुलाई थी और बैठक में तय हुआ है कि हम इसके (जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों के लिए मतदान का अधिकार) ख़िलाफ़ हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा करके केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक दिशा-दशा बदलने की कोशिश कर रही है. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जो लोग यहां के निवासी हैं ही नहीं, उन्हें मतदान का हक क्यों दिया जाए. उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले की मुखालफत की.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने इस बैठक का आह्वान किया था. बैठक में उन्होंने नए मतदाताओं के अलावा जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को बहाल कराने के लिए संघर्ष करने का भी मुद्दा उठाया. फारूक अब्दुल्ला की कोशिश है कि वो सभी कश्मीरी पार्टियों को इन मुद्दों पर एकजुट करें. हालांकि इस बैठक से कई अहम पार्टियां नदारद रहीं. पीपल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन इस बैठक में शामिल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने कहा है कि वो सरकार के फैसले का विरोध करते हैं. गैर-स्थानीय लोगों को मतदान के अधिकार देने से जम्मू-कश्मीर की डेमोग्राफी बदल जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
सत्ताधारी दल के बड़े नेता को उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम, रूस में पकड़ा गया आत्मघाती आतंकी

सत्ताधारी दल के बड़े नेता को उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम, रूस में पकड़ा गया आत्मघाती आतंकी

स्वास्तिक पर हंगामा है क्यों बरपा, बनाने-दिखाने पर कई देशों में हो रही गिरफ्तारियां

स्वास्तिक पर हंगामा है क्यों बरपा, बनाने-दिखाने पर कई देशों में हो रही गिरफ्तारियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend