ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कैबिनेट में 32 मंत्री हो सकते हैं शामिल, सूची लेकर तेजस्वी यादव पहुंचे दिल्ली

कैबिनेट गठन को लेकर हलचल तेज हो गयी है. नयी सरकार में 30 से 32 मंत्रियों को शामिल किया जायेगा. इनमें सबसे अधिक मंत्री राजद कोटे से बनाये जायेंगे. राजद कोटे से मंत्रियों की संख्या 16 के आसपास बतायी जा रही है.

UB India News by UB India News
August 13, 2022
in पटना, राजद
0
नीतीश कैबिनेट में 32 मंत्री हो सकते हैं शामिल, सूची लेकर तेजस्वी यादव पहुंचे दिल्ली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कैबिनेट गठन को लेकर हलचल तेज हो गयी है. नयी सरकार में 30 से 32 मंत्रियों को शामिल किया जायेगा. इनमें सबसे अधिक मंत्री राजद कोटे से बनाये जायेंगे. राजद कोटे से मंत्रियों की संख्या 16 के आसपास बतायी जा रही है. कैबिनेट में जदयू की संख्या करीब 12 होगी. कांग्रेस कोटे से तीन से चार मंत्री होंगे. हम से एक मंत्री होंगे. वाम दलों के निर्णय के आधार पर उनके लिए संख्या निर्धारित की जायेगी.

तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे
जदयू कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नाम मुख्यमंत्री स्वयं तय करेंगे. वहीं, गुरुवार को राजद कोटे के संभावित मंत्रियों के नाम की सूची लेकर तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच गये. लालू प्रसाद की सहमति के बाद ही राजद कोटे के मंत्रियों के नाम तय किये जायेंगे. कांग्रेस की संभावित सूची भी दिल्ली दरबार तक पहुंचा दी गयी है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

तेजस्वी पहुंचे दिल्ली, बहनों से राखी बंधवायी
प्रदेश के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव गुरुवार की शाम दिल्ली पहुंच गये. यहां वह अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेंगे. साथ ही अपनी बड़ी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती सहित अन्य बहनों से वह राखी भी बंधवायेंगे. इसके अलावा सरकार में राजद कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम पर राय विचार भी करेंगे. जानकारों के मुताबिक वह दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से भी मिल सकते हैं.

सीटें कम, पर दौड़ में कांग्रेस के दर्जनभर विधायक
महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस के विधायक भी इसको लेकर किसी प्रकार का चांस खोना नहीं चाहते. यह जानते हुए कि कांग्रेस कोटे में मंत्रियों की संख्या कम होगी. मंत्री बनने की मौके की तलाश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा वविधायक दल के नेता अजीत कुमार शर्मा सहित दर्जनभर विधायक दिल्ली में डेरा डाल चुके हैं.

विधानसभा में 19 विधायक
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास गुरुवार की दोपहर को ही भारत गौरव यात्रा को छोड़ कर दिल्ली रवाना हो गये. पार्टी के विधानसभा में 19 विधायक हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्री पद की दौड़ में विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों में से आधा दर्जन अपनी सशक्त दावेदारी आलाकमान के सामने पेश करने पहुंचे हैं.

आरजेडी कोटे के संभावित मंत्री
तेज प्रताप यादव
अवध बिहारी चौधरी (अगर विधान सभा अध्यक्ष नहीं बने, तब)
भाई वीरेन्द्र
सुनील सिंह
आलोक कुमार मेहता
ललित यादव
अनिता देवी
जीतेन्द्र कुमार राय
अनिल सहनी
चंद्रशेखर
भारत भूषण मंडल
शाहनवाज
समीर महासेठ
वीणा सिंह
रणविजय साहू
कुमार सर्वजीत
अनिल सहनी
अख्तरुल इस्लाम शाहीन
सुरेन्द्र राम
केदार सिंह
बच्चा पांडेय
राहुल तिवारी
कार्तिक सिंह
सौरभ कुमार

जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री
उपेंद्र कुशवाहा
विजय कुमार चौधरी
संजय झा
अशोक चौधरी
श्रवण कुमार
बिजेंद्र प्रसाद यादव
लेसी सिंह
सुनील कुमार
जयंत राज
जमां खान

कांग्रेस कोटे के संभावित मंत्री
अजीत शर्मा
शकील अहमद खान
मदन मोहन झा
राजेश कुमार राम
अफाक आलम

‘हम’ कोटे से संभावित मंत्री
संतोष कुमार सुमन

महागठबंधन के घटक दलों के संभावित विभाग
आरजेडी व कांग्रेस
गृह (अगर जेडीयू से सहमति बन गई।)
पथ निर्माण
वित्त
स्वास्थ्य
भवन निर्माण
पशु एवं मत्स्य संसाधन
कृषि
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
श्रम संसाधन
सूचना प्रौद्योगिकी
उद्योग
नगर विकास
पंचायती राज
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन
पर्यटन
कला संस्कृति
खान एवं भूतत्व
आपदा प्रबंधन
राजस्व एनं भूमि सुधार 20 गन्ना उद्योग
पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण

जेडीयू
गृह (इसपर आरजेडी के साथ पेंच फंसा हुआ है।)
सूचना एवं जनसंपर्क
शिक्षा
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
ऊर्जा
योजना एवं विकास
परिवहन
ग्रामीण विकास
समाज कल्याण
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
ग्रामीण कार्य
अल्पसंख्यक कल्याण .

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मधेपुरा के 19 साल के मोहम्मद अमरेज को आतंकियों ने मारी गोली

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मधेपुरा के 19 साल के मोहम्मद अमरेज को आतंकियों ने मारी गोली

बिहार में जातीय समाजशास्त्र के पन्ने फिर से पलटे जाने को है तैयार

क्या विपक्ष कभी नीतीश को अपना पीएम उम्मीदवार स्वीकार करेगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend