ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘नीतीश जी आपके डिप्‍टी सीएम बेल पर हैं:सुशील मोदी

UB India News by UB India News
August 11, 2022
in पटना, भाजपा
0
‘नीतीश जी आपके डिप्‍टी सीएम बेल पर हैं:सुशील मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत में इन दिनों परस्‍पर जुबानी हमले का दौर चल रहा है. सूबे में सत्‍ता का समीकरण बदलने के बाद बीजेपी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है. भाजपा के अन्‍य नेता भी सीएम नीतीश पर लगातार जुबानी हमले कर रहे हैं. दूसरी तरफ, जेडीयू के नेता भी इसका जवाब दे रहे हैं. इन सबके बीच सुशील कुमार मोदी ने सीएम पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश जी आपके डिप्‍टी सीएम बेल पर चल रहे हैं. साथ ही उन्‍होंने आरसीपी सिंह प्रकरण में भी नीतीश कुमार पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया है. बता दें कि नीतीश कुमार ने पाला बदलते हुए बुधवार को महागठबंधन की ओर से मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी. वहीं, तेजस्‍वी यादव दूसरी बार बिहार के उपमुख्‍यमंत्री बने हैं.

दरअसल, बिहार के नए डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव आईआरसीटीसी टेंडर घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे हैं. इस मामले में तेजस्‍वी यादव की मां और बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी से भी पूछताछ की जा चुकी है. सुशील मोदी ने इशारों-इशारों में इसी अनियमितता की ओर संकेत किया है. तेजस्‍वी यादव ने दूसरी बार प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री का पद संभाला है. नीतीश के नए मंत्रिमंडल का विस्‍तार होना अभी बाकी है. इस दौरान राजद और जदयू की ओर से मंत्री बनने वाले नेताओं की लिस्‍ट भी मीडिया में चर्चा में है. हालांकि, कैबिनेट विस्‍तार के बाद ही इससे पर्दा हटेगा.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

आरसीपी सिंह प्रकरण पर नीतीश को घेरा
नीतीश कैबिनेट में मंत्री का पद संभाल चुके बीजेपी के राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील कुमार मोदी ने अब उन्‍हीं पर तीखा हमला बोला है. आरसीपी सिंह प्रकरण को लेकर वह खासे हमलावर रहे. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं कि आरसीपी सिंह को उनके बिना पूछे ही मंत्री बनाया गया था. केंद्र में हर दल से 1 मंत्री बनने की बात थी. नीतीश कुमार ने कहा था कि उनकी पार्टी की ओर से किसी के नाम पर सहमति नहीं बन रही है, इसलिए इस बार छोड़ दें. इसे बाद में देखा जाएगा. दूसरी बार नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह का नाम दिया था और ललन सिंह को भी देखने की बात कही थी. सुशील मोदी ने यह भी कहा कि जदयू को तोड़ने की बात झूठ है. हमलोगों ने एक कभी सहयोगी को नहीं तोड़ा है और आपको तोड़ने के बाद भी हमारी सरकार नहीं बनती.

‘बीजेपी ने नीतीश को 5 बार मुख्‍यमंत्री बनाया’

सुशील मोदी ने कहा कि बीजेपी ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है. हमने नीतीश कुमार को 5 बार मुख्यमंत्री बनाया और राजद ने सिर्फ 5 बार. पार्टी नेता तैयार नहीं थे, लेकिन हमलोग उनके नाम पर सहमति बनाने में सफल हुए थे और वह मुख्यमंत्री बने थे. सुशील मोदी ने कहा कि वर्ष 2020 में नीतीश कुमार के नाम पर वोट नहीं मिला था, नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मिला था. यह बिहार के साथ धोखा है. नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अधिक बढ़ चुकी है. सुशील कुमार मोदी ने आगे कहा कि पिछली बार आपने (नीतीश कुमार) तेजस्वी को भ्रष्‍टाचार के नाम पर छोड़ा था. इस बार भी वह बेल पर हैं. भाजपा सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार किसी को धोखा दे सकते हैं.

सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव को भी घेरने की कोशिश की. उन्‍होंने तेजस्‍वी यादव को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी आपको लगातार 10 लाख रोजगार देने की बात याद दिलाती रहेगी. सुशील मोदी ने दावा किया कि सरकार गिरने से एक दिन पहले बीजेपी के बड़े नेता ने नीतीश कुमार से पूछा था कि सब कुछ ठीक है तो उन्होंने कहा कि हां सब कुछ ठीक है. ललन सिंह के बयान देने पर पूछा गया तो नीतीश कुमार ने कहा था कि ललन सिंह का बयान सिर्फ गिरिराज सिंह के बयान की तरह है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
नीतीश कुमार खामोश होते हैं तब तब उन्मादियों को बल मिलता है:नितिन नवीन

नीतीश कुमार खामोश होते हैं तब तब उन्मादियों को बल मिलता है:नितिन नवीन

बिहार में NDA टूटने में बयानवीरों का बड़ा योगदान

बिहार में NDA टूटने में बयानवीरों का बड़ा योगदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend