ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश-तेजस्वी सरकार की 3 बड़ी चुनौतियां

UB India News by UB India News
August 11, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना, राजद
0
नीतीश-तेजस्वी सरकार की 3 बड़ी चुनौतियां
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने फिर से भाजपा का साथ छोड़ दिया है। तेजस्वी यादव की पार्टी के लिए सबसे अधिक फायदेवाली बात यह कि उनकी नजर 2014 में होने वाले लोक सभा चुनाव पर है। पिछले लोकसभा चुनाव में राजद को एक भी सीटें नहीं आई थीं। राजद बिहार में जदयू के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद खुद को ताकतवर बनाने में तेजी से जुटेगी।

चुनौती- 1- विभिन्न योजना मद में आने वाली केन्द्रीय राशि में उदासी आ सकती है

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की बैठक में कहा कि हमने चुनाव के समय जनता के साथ जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे। यानी नई सरकार में नौकरियां का पिटारा खुलता है तो इसका क्रेडिट तेजस्वी यादव को जाएगा। खाली पदों को भरने को लेकर नीतीश सरकार पैसे की कमी की बात घुमा-फिरा कर करती रही है। इसलिए सरकार के लिए चुनौती होगी कि वेतन के इतने पैसे कहां से आएंगे! केन्द्र सरकार विभिन्न योजना मद में जो राशि खुले मन से बिहार को भेज रही थी उसमें उदासी आ सकती है।

चुनौती-2- राज्य सरकार कैसे महंगाई कम करती है सबकी नजर होगी

महंगाई को लेकर तेजस्वी यादव केन्द्र के साथ-साथ राज्य सरकार को भी घेरते रहे हैं। अब जब वे सरकार में आ रहे हैं तो यह बड़ा चैलेंज होगा कि कैसे वे राज्य सरकार से जुड़े वैसे टैक्स को कम करते हैं जिसको नीतीश कुमार नहीं कर सके हैं। पेट्रोल की दर इसका बड़ा उदाहरण है। अब भाजपा का दबाव होगा कि अपनी मांग को तेजस्वी पूरा करें।

चुनौती- 3- सीबीआई या ईडी की दबिश और तेज हो सकती है लालू परिवार पर
नीतीश कुमार ने 2017 में तेजस्वी यादव का साथ उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए छोड़ा था। नीतीश ने तेजस्वी को इसे स्प्ष्ट करने को कहा था। इसके बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी थी। अब भाजपा भी सवाल उठा रही है कि तेजस्वी का साथ क्यों छोड़ा था, याद कीजिए।

लालू परिवार पर पहले ही सीबीआई या ईडी की नजर है। राबड़ी देवी के आवास से लेकर मीसा भारती के दिल्ली आवास तक छापेमारी हुई थी। लालू प्रसाद के नजदीकी पूर्व विधायक भोला यादव की तो ईडी ने गिरफ्तारी ही कर ली और उनके कई ठिकानों पर छापेमारी भी की।

अब बहुत संभव है कि सीबीआई और ईडी की दबिश लालू परिवार पर तेज हो। लालू परिवार के अन्य करीबी पर भी ईडी की नजर टेढ़ी हो सकती है। राज्य सरकार बदले में किस तरह की कार्रवाई करती है यह दिख सकता है। पश्चिम बंगाल जैसी स्थिति तो नहीं हो जाएगी !

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
नीतीश कुमार के ‘धोखे’ से आहत भाजपा मना रही विश्वासघात दिवस, कल जिला व प्रखंड कार्यालयों पर धरना

नीतीश कुमार के 'धोखे' से आहत भाजपा मना रही विश्वासघात दिवस, कल जिला व प्रखंड कार्यालयों पर धरना

शाम 5 बजे होगी बिहार कैबिनेट की बैठक ,हो सकता हैं बड़ा फैसला

शाम 5 बजे होगी बिहार कैबिनेट की बैठक ,हो सकता हैं बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend