ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा जदयू

UB India News by UB India News
August 8, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना
0
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा जदयू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को स्पष्ट किया कि पार्टी के नेता रहे आरसीपी सिंह बगैर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के ही केंद्र के नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो गये थे। रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खुलासा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बगैर ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो गये थे।

नीतीश कुमार यदि इस बात का खंडन करते‚ तो अच्छा नहीं लगता। लिहाजा वे चुप रह गये‚ लेकिन अब पार्टी ने तय किया है कि वर्ष २०१९ के स्टैंड पर कायम रहते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुआ जाये। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस्तीफा देने वाले आरसीपी सिंह के जदयू को डूबता हुआ जहाज कहे जाने पर चुटकी लेते हुए ललन सिंह ने कहा कि जदयू डूबता नहीं‚ बल्कि दौड़ता हुआ जहाज है। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाये गये आरोपों पर कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र हुआ है। नीतीश कुमार का कद छोटा करने की साजिश रची गई। वर्ष २०२० के विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग मॉडल बनाकर नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र हुआ और अब आरसीपी सिंह को मॉडल बनाया जा रहा था। ललन सिंह ने आरसीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि केयरटेकर को पार्टी का सर्वेसर्वा नहीं समझना चाहिए। आरसीपी पर जदयू में रहते हुए पार्टी के खिलाफ साजिश रचने वाला बताते हुए कहा कि उनका मन यहां‚ तो तन कहीं और था‚ लेकिन सत्ता जाने से आरसीपी सिंह बौखलाए हुए हैं। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता आज मुख्यधारा में हैं‚ लेकिन जो साजिश रच रहे थ‚ वे आज पार्टी से अलग हो गये हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समय रहते षड्यंत्रकारी को पहचान लिया है। आरसीपी सिंह को क्या पता कि समता पार्टी और जदयू का गठन कैसे हुआ।

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

Next Post
नीतीश ने बुनकरों को दी बड़़ी सौगात

नीतीश ने बुनकरों को दी बड़़ी सौगात

कृषि में ग्लोबल लीड़र बने भारतः मोदी

कृषि में ग्लोबल लीड़र बने भारतः मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend