ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कट्टरता और कलाओं में जन्म का बैर है……..

UB India News by UB India News
August 7, 2022
in खास खबर, ब्लॉग, मीडिया
0
कट्टरता और कलाओं में जन्म का बैर है……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कट्टरता और कलाओं में जन्म का बैर है। यह बैर कभी प्रकट‚ कभी अप्रकट रूप में चलता रहता है और यह आज का नहीं है। इतिहास गवाह है कि समाजों में ज्यों–ज्यों कट्टरताएं बढती हैं‚ त्यों–त्यों वे कलाओं को दबोचती हैं। क्यों कलाएं ही सबसे निरीह होती हैं। नाजुक होती हैं‚ उनको कोई भी दबोच सकता है। इतिहास की बात करें तो ये तब से है‚ जब से कला का इतिहास है। और इतिहास ही बताता है कि भरत के ‘नाट्य शास्त्र’ का जन्म भी इसी ‘कट्टरता बरक्स कला’ की बहसों के बीच ही हुआ था। ‘नाट्य शास्त्र’ के जन्म को लेकर एक कहानी प्रसिद्ध है। कहानी के अनुसार पुराने वक्तों में जब इंद्र और अन्य देवता अपने मनोरंजन के लिए अक्सर ‘नाटक’ किया करते थे लेकिन वे ज्यों ही नाटक मंचित करते तो असुर लोग आकर उनके मंचन को तहस–नहस कर जाया करते थे। देवता इससे बडे परेशान होते थे। असुर ऐसा उत्पात न करें‚ इसके हेतु देवता लोग ब्रह्मा जी के पास गए ब्रह्मा जी ने उनकी बात सुनी तो उनको सुझाया कि वे ऐसा नाटक करें जिनमें असुरों की भी बात हो। देवताओं ने ऐसा ही किया लेकिन असुर आकर फिर तोडफोड कर गए। देवता फिर ब्रह्मा जी से मिले तो ब्रह्मा जी ने भरत को बुलाकर कहा कि वे एक ऐसा ‘नाट्य शास्त्र’ लिखें जिसमें ‘सबके मनोरंजन की बात’ हो जिसे सब पसंद करें और इसी प्रक्रिया में ‘रस सिद्धांत’ का जन्म हुआ जो आज तक कलाओं का सबसे बुनियादी सिद्धांत है‚ जो पश्चिमी सिद्धांतों से एकदम अलग है।

रस सिद्धांत कहता है कि असली कला रसवादी होती है। श्रोता दर्शक ‘रसावस्था’ में ‘मेरे तेरे’ के ‘भेदभाव’ को भूल जाता है‚ और यही ‘रस’ आदमी को आदमी से जोडता है। यही कला की आत्मा है। सारी समस्या यही है कि आज कल कला ‘रस से रहित’ कला है। उसमें रस का निष्पादन नहीं होता। उसे ‘यथार्थवादी’ बनाया जाता है। उसमें ‘ऐजंडा’ लगाया जाता है‚ और यही चीज झगडा पैदा करती है। यों भी पश्चिम की जितनी सिद्धांतिकी हैं‚ वे सब कला को ‘झगडे की जगह’ मानती हैं जबकि भरत का ‘नाट्य शास्त्र’ उनको ‘एकता की जगह’ मानता है। रस यही करता है। जब हम किसी सीन का देखकर अचानक मुग्ध हो उठते हैं‚ आनंदित हो उठते हैं‚ और ताली मारने लगते हैं‚ तब हम ‘रसावस्था’ में ही होते हैं। ‘रस’ में झगडे की जगह बनती ही नहीं!

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

जब पाकिस्तान में जिया उल हक का शासन था‚ तब इकबाल बानो ने फैज की नज्म ‘हम देखेंगे’ गाई और ऐसी गाई कि लोग ताली बजाने लगे। जब उसमें वे लाइनें आइ जो ‘तख्त गिराने वाली’ थीं तो भीड ने जोश में आकर देर तक ताली बजाई और इस तरह लोगों ने उसमें अपने क्रोध का शमन किया। इसी तरह जब लता का गाया ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ गाना बजता है‚ तो हम सबकी आंखें नम होने लगती हैं। यही ‘रस दशा’ है। इसी तरह ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल’ गीत सुनते हैं‚ तो हमें रोमांंच सा होने लगता है। यह भी ‘रस दशा’ है। लेकिन चूंकि आज की कलाओं में ‘रस’ नहीं होता‚ इसलिए उनको लेकर झगडा होता है। यह झगडा ‘पावर’ के लिए होता है। जाहिर है अगर कला न होगी तो वह ‘प्रचार’ होगी और इसीलिए ‘झगडे की जड’ बनेगी। लेाग उसके जरिए अपनी ताकत बढाना चाहेंगे और इसके लिए उसे हांकना चाहेंगे। अगर कला में कला न हेागी तो कट्टरता उसे अपना शिकार बनाएगी ही। यही हो रहा है। इन दिनों कला में ‘कला’ कम ‘विचार’ या ‘बिजनेस’ अधिक होता है। इसलिए भी कट्टरताएं कलाओं को कंट्रोल करने में लग जाती हैं।

अब चाहे फिल्म ‘शमशेरा’ के ‘बॉयकाट’ की बात हो या अब ‘लाल सिंह चढ्ड़ा’ फिल्म के ‘बॉयकाट’ की बात हो या उस एक मामूली सी मुस्लिम ‘स्ट्रीट सिंगर’ द्वारा ‘शिव स्तुति’ गाने को ‘गैर–इस्लामी’ कहने का दुराग्रह हो‚ कट्टरता और कला के बीच नया बैर भाव बार–बार नजर आता है। लोग उनके ‘रस निर्माण की क्षमता’ को न देखकर उनके ‘विचार’ को देखते हैं‚ और उसे ही कंट्रोल करना चाहते हैं। इसलिए इन दिनों कलाओं को दबोचने की कोशिशें बढती नजर आती हैं। यदि कला सचमुच कला होती तो ऐसा होना कठिन होता।

पिछले ‘कॉलम’ में हमने जिस फिल्म ‘शमशेरा’ के खिलाफ चलने वाले ‘बॉयकाट’ के अभियान के कारण उसके बॉक्स ऑफिस पर डूब जाने की बात की थी‚ फिल्म ‘लाल सिंह चढ्ड़ा’ भी इसी रास्ते जाने वाली लगती है। ऐसा आगे भी होते रहना है। उचित यही है कि पसंद न हो तो न आप फिल्म न देखें। यों भी इन दिनों बॉयकाट या बैन का कोई मतलब नहीं रह गया है। सोशल मीडिया पर हर चीज रहती है। देखने वाले वहां देख सकते हैं। इसी माने में सोशल मीडिया ‘डबल’ खेलता है। वहां बैन की बात होती है‚ तो हर चीज ‘अमर’ भी होती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
‘यूक्रेन‘ के राह बढ़ रहा ताइवान!

'यूक्रेन‘ के राह बढ़ रहा ताइवान!

मोदी विरोध का नया तरीका! नीति आयोग की बैठक से CM नीतीश-केसीआर ने क्यों बनाई दूरी?

मोदी विरोध का नया तरीका! नीति आयोग की बैठक से CM नीतीश-केसीआर ने क्यों बनाई दूरी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend