ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने ट्विटर पर चेंज की अपनी डीपी, तिरंगे को बनाया प्रोफाइल पिक्चर, देशवासियों से की ये अपील

UB India News by UB India News
August 3, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
पीएम मोदी ने ट्विटर पर चेंज की अपनी डीपी, तिरंगे को बनाया प्रोफाइल पिक्चर, देशवासियों से की ये अपील
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर बदलकर तिरंगे का फोटो लगाया है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपनी ट्विटर डीपी को चेंज कर लिया है. पीएम मोदी ने 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक लोगों को अपनी डीपी पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सभी देशवासियों से 2 से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर के रूप में तिरंगा लगाने का आह्वान किया था. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 91वें एपिसोड में यह बात कही थी.

पीएम मोदी ने कहा था कि 2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में तिरंगा लगा सकते हैं. 2 अगस्त को पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती है, जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को design किया था. मैं उन्हें, आदरपूर्वक श्रद्दांजलि अर्पित करता हूं.आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक, एक Special Movement- ‘हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को लोगों से दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा का इस्तेमाल ‘प्रोफाइल’ तस्वीर के तौर पर करने के लिए हर किसी को प्रेरित करने की अपील की. साथ ही उन्होंने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की गुजारिश की.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘तिरंगा देश को जोड़ने के साथ हमें राष्ट्र सेवा के लिए खुद को समर्पित करने हेतु प्रेरित करता है. आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए मोदी जी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है.’’ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के मद्देनजर आने वाले दिनों में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री में जोरदार उछाल की उम्मीद है.

व्यापारियों के प्रमुख संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा है कि इस अभियान की वजह से तिरंगे की मांग में जोरदार उछाल की उम्मीद है और व्यापारियों ने इस मांग को पूरा करने के लिए कदम उठाए हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार लोगों को स्वयं सहायता समूहों या उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) से राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए प्रोत्साहित करके ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को ‘जन आंदोलन’ में तब्दील करने की कोशिश कर रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
22वां राष्ट्रमंडल खेल ; भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, आज मिल सकते हैं छह गोल्ड

22वां राष्ट्रमंडल खेल ; भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, आज मिल सकते हैं छह गोल्ड

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना, 1 की मौत 6 घायल

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना, 1 की मौत 6 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend