ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नड्ड़ा के स्वागत में उमड़े़ भाजपाई

UB India News by UB India News
August 2, 2022
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
नड्ड़ा के स्वागत में उमड़े़ भाजपाई

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पार्टी की संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए पटना पहंुचे थे। पटना हवाई अड्डे़ पर प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल‚ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह‚ नित्यानंद राय‚ सूबे के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ रेणु देवी‚ मंत्री जिवेश कुमार‚ मंगल पांडे़य‚ शाहनवाज हुसैन‚ सम्राट चौधरी‚ नीरज कुमार बबलू‚ सांसद रामकृपाल यादव‚ रविशंकर प्रसाद‚ राधामोहन सिंह‚ राकेश सिन्हा‚ विवेक ठाकुर‚ पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री ड़ॉ. सीपी ठाकुर‚ विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित पार्टी के लगभग सभी मंत्री‚ विधायक‚ सांसद व कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्ड़ा का गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इसके बाद युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर जेपी नड्डा के काफिले के साथ चलने लगे। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगे। पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद श्री नड्ड़ा ने पटना हाईकोर्ट के पास स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे विशेष प्रकार से बने रथ में सवार होकर गांधी मैदान के पास स्थित जेपी गोलंबर के लिए निकल पडे। नड्डा के स्वागत के लिए कई जगहों पर मंच और स्वागत द्वार लगाए गए थे। लगभग २५ मंच बनाये गए थे। पूरे बेली रोड़‚ फ्रेजर रोड़‚ वीरचंद पटेल पथ‚ गांधी मैदान के आसपास के इलाके को पोस्टर‚ बैनर व होडिग्स से पाट दिया गया था। कार्यक्रम स्थल ज्ञान भवन को भी पार्टी के झंड़ा‚ बैनर और नेताओं के कटआउट से पूरी तरह सजा दिया गया था। सड़़क किनारे बनाये गए मंच से नड्ड़ा और उनके रोड़ शो में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की जा रही थी। साथ ही विभिन्न पारंपरिक संगीत एवं नृत्य और गायन–बाजन के साथ उनका स्वागत किया जा रहा था। रोड शो में जेपी नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल‚ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ रेणु देवी‚ सांसद रविशंकर प्रसाद‚ मंत्री नितिन नवीन‚ एमएलसी संजय मयूख समेत बिहार बीजेपी के अन्य नेता मौजूद रहे। जगह –जगह पर जेपी नड्ड़ा का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। गांधी मैदान जेपी गोलंबर के पास रोड़ शो समाप्त हुआ। इसके बाद जेपी नड्ड़ा ग्राम संसद कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए होटल मौर्या पहुंचे जहां उन्होंने वहां लोगों को संबोधित किया। यहां से उन्होंने ज्ञान भवन में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष पटना कॉलेज भी गए‚ जहां विद्यार्थी संगठन आइसा ने उनका विरोध करते हुए गो बैक के नारे लगाए। पुलिस के मोर्चा संभालते ही वे लोग भाग खड़े़ हुए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आज पटना पहुंचे अमित शाह

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आज पटना पहुंचे अमित शाह

Best dating sites for Legit Hook Up Site

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend