ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कद्दावर नेताओं के मंचासीन रहने का असर तेजस्वी के ऊपर दिखा , असहज और आत्मविश्वास की दिखी कमी

UB India News by UB India News
July 13, 2022
in खास खबर, पटना, राजद
0
कद्दावर नेताओं के मंचासीन रहने का असर तेजस्वी के ऊपर दिखा , असहज और आत्मविश्वास की  दिखी कमी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहली बार एक मंच पर दिखे. नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जैसे कद्दावर नेताओं के मंचासीन रहने का असर तेजस्वी के ऊपर दिखा. वो अपने भाषण के दौरान काफी असहज दिखे और उनमें आत्मविश्वास की कमी दिखी.

मंच पर असहज दिखे तेजस्वी
मंच पर नर्वस हो चुके तेजस्वी को सहज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाते वक्त उनसे आत्मीय बात की. कार्यक्रम का समापन हुआ और जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत मंच पर मौजूद अन्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदा करने के लिए उनके साथ आ रहे थे, तो प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव से सबसे पहले लालू यादव की सेहत के बारे में पूछा. तेजस्वी ने संक्षिप्त उत्तर देते हुए कहा कि अब पहले से बेहतर हैं.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

मोदी की बात सुनकर सभी मुस्कुरा दिये
इसके बाद प्रधानमंत्री ने कुछ ऐसा कहा जिसकी वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने कल्पना नहीं की थी. उन्होंने तेजस्वी यादव को अपना वजन कम करने की सलाह दे डाली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि थोड़ा वजन कम करो. नरेंद्र मोदी ने जब तेजस्वी यादव को वजन कम करने की सलाह दी तो तेजस्वी मुस्कुराने लगे और उनके साथ चलते रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि वो खुद को स्वस्थ रखने के लिए योगा करते हैं. सबको योगा करना चाहिए. वहां चल रहे अन्य नेता भी दोनों की बात सुनकर मुस्कुरा दिये.

तेजस्वी से की कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग
इससे पहले जब पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में अपना संबोधन कर रहे थे, अपने भाषण के दौरान बार-बार अटक रहे थे. उनके अंदर विश्वास की कमी साफ नजर आ रही थी. पहले तो वह एक लिखा हुआ भाषण पढ़ रहे थे, जोकि आमतौर पर तेजस्वी लिखा हुआ भाषण नहीं पढ़ते हैं. इसलिए वो कभी अपने लय में नहीं दिखे. अपने छोटे से भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न दिए जाने की मांग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की.

4 मिनट के भाषण में वो 6 बार अटके। कुछ लाइनों को तो वो दोबारा पढ़ते दिखे। कुछ शब्द के उच्चारण तक में दिक्कत हुई। वीडियो में देखिए तेजस्वी के भाषण के उस अंश को, जिससे वो झेपते नजर आए।

ये वो लाइन थी, जिस पर अटक गए

समाज के हर वर्ग की आबादी के अनुसार, भागीदारी और हिस्सेदारी से ही लोकतंत्र समृद्ध और समावेशी होगा।
अतः मैं आपसे आग्रह करता हूं कि School of Democracy & Legislative Studies जैसी एक संस्था बिहार में स्थापित हो। जिसके माध्यम से विधायी और लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं पर शोध एवं अध्ययन के अवसर और प्रशिक्षण दिया जा सके।
इसी प्रांगण में हम जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आदमक़द प्रतिमा के बगल में बैठे है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
अग्निपथ योजना: सेना भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें अप्लाई

अग्निपथ योजना: सेना भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें अप्लाई

श्रीलंका में इमरजेंसी लागू ,संसद और पीएम हाउस तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

श्रीलंका में इमरजेंसी लागू ,संसद और पीएम हाउस तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend