ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, 4 साल पहले मर चुके पूर्व MLA को भेजा कार्यक्रम में आने का न्योता

UB India News by UB India News
July 12, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार में PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, 4 साल पहले मर चुके पूर्व MLA को भेजा कार्यक्रम में आने का न्योता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर बिहार के मधुबनी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उस समय हैरान रह गए, जब राजधानी पटना में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के एक दिवंगत नेता के नाम पर न्योता आया। आमंत्रित नेता अब्दुल हई पयामी ने 1980 के दशक में लौकाहा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने 4 साल पहले अंतिम सांस ली थी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शीतलांबर झा ने कहा, “जब पयामी साहब के नाम पर निमंत्रण पत्र आया तो हम अवाक रह गए। विधानसभा अधिकारियों को पता होना चाहिए कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

वहीं, विधानसभा सचिवालय ने कहा कि ‘सभी मौजूदा और पूर्व विधायकों व विधान परिषद सदस्यों’ को विधानसभा परिसर के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित होने वाले समारोह में आमंत्रित किया गया है। हालांकि, नाम न जाहिर करने की शर्त पर अधिकारियों ने स्वीकार किया कि एक मृत व्यक्ति को आमंत्रितों की उस सूची में शामिल करना, जिसे विशेष सुरक्षा समूह (SPG) द्वारा अप्रूव किया गया था, एक ‘गंभीर चूक’ थी।

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

SPG ने लिस्ट को किया था अप्रूव
बता दें कि इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। हैरानी यह है कि पीएम की सुरक्षा की जिम्मेवारी संभालने वाली एसपीजी ने भी उस लिस्ट को अप्रूव कर दिया जिसमें मृत विधायक का भी नाम शामिल है। अफसरों ने यह बड़ी चूक 1980 के दशक में मधुबनी के लौकहा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले ​पूर्व विधायक अब्दुल पयामी को निमंत्रण भेज कर की है। श्री पयामी का निधन 4 साल पहले ही हो चुका है।

बिहार में विधानसभा शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होंगे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज विधानसभा शताब्दी कार्यक्रम के लिए बिहार पहुंच रहे हैं, इसलिए सभी एमएलए, एमएलसी और पूर्व सदस्यों को इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया। लेकिन अफसरों ने उत्तर बिहार के मधुबनी जिले से आने वाले एक ऐसे पूर्व एमएलए को निमंत्रित कर दिया जिनकी मौत 4 साल पहले ही मौत हो चुकी है। हद तो यह कि कार्यक्रम के आगंतुकों की लिस्ट में शामिल श्री पयामी के नाम को एसपीजी ने भी अप्रूव कर दिया। यह पीएम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का भी मामला है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
जो बिहार से स्नेह करता है, उस प्यार को बिहार कई गुना करके लौटाता है- पीएम मोदी

जो बिहार से स्नेह करता है, उस प्यार को बिहार कई गुना करके लौटाता है- पीएम मोदी

विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष के समापन समारोह PM मोदी के सामने 5 बार अटके तेजस्वी

विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष के समापन समारोह PM मोदी के सामने 5 बार अटके तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend