ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष के समापन समारोह PM मोदी के सामने 5 बार अटके तेजस्वी

UB India News by UB India News
July 14, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष के समापन समारोह PM मोदी के सामने 5 बार अटके तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शिरकत करने मंगलवार शाम पहुंचे। उन्होंने शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन किया, जो बिहार के प्रतीक चिह्न के रूप में विधानसभा परिसर में लगाया गया है। इसके बाद विधानसभा में बने संग्रहालय भवन और अतिथिशाला का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान बिहार के स्वर्णिम 100 साल की लघु फिल्म भी दिखाई गई। इसमें स्मृति स्तंभ के बारे में विस्तार से बताया गया।

इससे पहले उन्होंने परिसर में कल्पतरू का पौधा लगाया। राज्यपाल फगू चौहान, CM नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा, सभापति अवधेश नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने उन्हें पूरा परिसर घूमाकर भवन के बारे में बताया।

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के बाद के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो बिहार विधानसभा परिसर में पहुंचेंगे। इससे पहले 3 राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद यहां आ चुके हैं।

बिहार के जन-जन को हृदय से नमन करता हूं: मोदी

सभा को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘शताब्दी स्मृति स्तंभ बिहार के गौरवशाली अतीत का प्रतीक तो बनेगा ही, साथ ही ये बिहार की कोटि-कोटि आकांक्षाओं को भी प्रेरणा देगा। बिहार का ये स्वभाव है कि जो बिहार से स्नेह करता है, बिहार उसे वो प्यार कई गुना करके लौटाता है। आज मुझे बिहार विधानसभा परिसर में आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होने का सौभाग्य भी मिला है। मैं इस स्नेह के लिए बिहार के जन-जन को हृदय से नमन करता हूं। आजादी के बाद इसी विधानसभा में जमींदारी उन्मूलन अधिनियम पास हुआ। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, नीतीश जी की सरकार ने बिहार पंचायती राज जैसे अधिनियम को पास किया। इस अधिनियम के जरिए बिहार पहला ऐसा राज्य बना जिसने पंचायती राज में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया।’

पटना में लोगों ने मोदी का ऐसे किया स्वागत।
पटना में लोगों ने मोदी का ऐसे किया स्वागत।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बिहार विधानसभा का अपना एक इतिहास रहा है और यहां विधानसभा भवन में एक से एक, बड़े और साहसिक निर्णय लिए गए हैं। आजादी के पहले इसी विधानसभा से गवर्नर सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा जी ने स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित करने, स्वदेशी चरखा को अपनाने की अपील की थी।’

उन्होंने कहा, ‘भारत में लोकतंत्र की अवधारणा उतनी ही प्राचीन है जितना प्राचीन ये राष्ट्र है, जितनी प्राचीन हमारी संस्कृति है। देश के सांसद के रूप में, राज्य के विधायक के रूप में हमारी ये भी ज़िम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र के सामने आ रही हर चुनौती को मिलकर हराएं। पक्ष विपक्ष के भेद से ऊपर उठकर, देश के लिए, देशहित के लिए हमारी आवाज़ एकजुट होनी चाहिए।’

विधानसभा परिसर में संग्रहालय भवन और अतिथिशाला का शिलान्यास करते PM मोदी। साथ में राज्यपाल और मुख्यमंत्री।
विधानसभा परिसर में संग्रहालय भवन और अतिथिशाला का शिलान्यास करते PM मोदी। साथ में राज्यपाल और मुख्यमंत्री।

बीच भाषण में अटके तेजस्वी यादव

स्मृति स्तंभ के उद्घाटन के बाद सभा का आयोजन किया गया। शुरुआत स्पीकर विजय सिन्हा के भाषण से हुई। इसमें उन्होंने विधानसभा की उपलब्धि का जिक्र किया। इसके बाद भाषण देने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बुलाया गया। इसमें उन्होंने स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी की मांग की। बीच भाषण में वह बार-बार अटकते दिखे। इससे उनके चेहरे पर तनाव भी साफ झलका। उन्होंने मंच से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग भी कर दी। 4 मिनट के भाषण में वह करीब 5 बार अटके।

इन लाइनों में तेजस्वी अटक गए

  • समाज के हर वर्ग की आबादी के अनुसार, भागीदारी और हिस्सेदारी से ही लोकतंत्र समृद्ध और समावेशी होगा।
  • अतः मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि School of Democracy & Legislative Studies जैसी एक संस्था बिहार में स्थापित हो।
  • इसी प्रांगण में हम जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आदमक़द प्रतिमा के बगल में बैठे है।
स्मृति स्तंभ का निरीक्षण करते PM नरेंद्र मोदी। साथ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और अन्य।
स्मृति स्तंभ का निरीक्षण करते PM नरेंद्र मोदी। साथ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और अन्य।

CM ने PM की सराहना की

सभा को संबोधित करते हुए CM नीतीश कुमार ने कहा, ‘आज इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उपस्थित हुए हैं तो हम सब उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। ये पहली बार हुआ है कि बिहार विधानसभा के परिसर में कोई प्रधानमंत्री आए हैं। ये कोई मामूली बात नहीं है।’

एयरपोर्ट पर CM नीतीश कुमार ने किया स्वागत

झारखंड के देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन और बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद PM मोदी शाम 5:35 पर विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। CM नीतीश कुमार और मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। वहां लोगों के अभिवादन के साथ-साथ कुछ देर के लिए CM नीतीश कुमार सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बातचीत की। फिर विधानसभा के लिए निकल गए।

बीती रात की गई लाइटिंग में जगमगाता हुआ स्मृति स्तंभ।
बीती रात की गई लाइटिंग में जगमगाता हुआ स्मृति स्तंभ।

60 फीट ऊंचा होगा, चारों ओर स्वास्तिक के 4 चिह्न होंगे

बिहार विधान सभा के मुख्य गेट सामने यह शताब्दी स्मृति स्तंभ लगा है। इसमें पीपल के पेड़ 15 फीट का होगा, चौड़ाई 25 फीट होगी। इसके लिए पैडस्टल यानी बेस 35 फीट का बनाया गया है। कुल मिलाकर यह स्तंभ 60 फीट ऊंचा है। बिहार के ‘लोगो’ से लिए गए इस पीपल के पेड़ में 243 पत्ते हैं, जो बिहार विधानसभा के पक्ष-विपक्ष मिलाकर 243 सदस्यों का प्रतीक है। बिहार ‘लोगो’ का पेड़, महाबोधि वृक्ष है। पैडस्टल पिंक स्टोन है। पूरा शताब्दी पेड़ ब्रॉन्ज का तैयार किया गया है। इसके चारों ओर ब्रॉन्ज के चार स्वास्तिक चिह्न हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इसके डिजाइन वाले मॉडल का लोकार्पण किया था। इसे मूर्तिकार अमृत प्रकाश साह और जीतू ने तैयार किया है। अमृत प्रकाश पटना आर्ट कॉलेज के पासआउट हैं और साहेबगंज के रहने वाले हैं।

बिहार विधानसभा परिसर में बीती रात की गई लाइटिंग।
बिहार विधानसभा परिसर में बीती रात की गई लाइटिंग।

पीएम को दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस की तरफ से सख्त और कड़े इंतजाम किए गए थे। पटना एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा जाने वाला रास्ता हो या फिर समारोह स्थल या इसके चारों तरफ के आसपास का एरिया। हर जगह कड़ी सुरक्षा के इंतजाम थे। इसके लिए 250 मजिस्ट्रेट, 250 पुलिस अफसर और 1 हजार जवानों को तैनात किया गया। साथ ही शहर के 10 रुट शाम 4 बजे से बंद हो गए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई नमो की यात्रा

इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई नमो की यात्रा

अद्भुत है शिव की समन्वय शक्ति

अद्भुत है शिव की समन्वय शक्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend