ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मंत्री पद किसी की बपौती नहीं होती है…………..

बिहार सरकार के राजस्व विभाग के मंत्री रामसूरत राय ने बीते दिनों बड़े पैमाने पर विभागीय अधिकारियों का तबादला किया गया था. इस तबादले की पूरी प्रक्रिया पर सीएमओ की ओर से तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है. यह दूसरा ऐसा मामला है जब विभागीय तबादले पर सीएमओ ने रोक लगायी है.

UB India News by UB India News
July 11, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना, भाजपा
0
मंत्री पद किसी की बपौती नहीं होती है…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी के नेता और बिहार सरकार में मंत्री रामसूरत राय की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ठन गई है. सीएम नीतीश कुमार के एक फैसले से रामसूरत राय इस कदर नाराज हो गए है कि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश तक कर दी है. रामसूरत राय ने साफ शब्दों में कह दिया है कि मंत्री पद किसी की बपौती नहीं होती है. राजनीति किसी के बाप-दादा की अर्जित की हुई संपति नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मेरी शुभकामनाएं हैं, कोई लोग भी आये और इस विभाग को चलाये.

मंत्री रामसूरत राय ने ये भी फैसला किया है कि अपने क्षेत्र से लेकर पार्टी दफ्तर और सरकारी कार्यालय में जो जनता दरबार वो लगाते हैं, जनता की समस्या को सुनते हैं वो अब नही सुनेंगे. रामसूरत राय साफ तौर पर कहते हैं कि जनता अपना समझे. दरअसल यह नाराजगी इसलिए हुई है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जिसमें 30 जून को 100 से ज़्यादा सीओ और अधिकारियों के तबादले हुए थे पर रोक लगा दी है. इन तबादले पर रोक लगाने का आदेश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिये हैं, जिससे विभागीय मंत्री रामसूरत राय जी आगबबूला हो गए हैं.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

जानकारी के मुताबिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुए तबादले को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. पिछले महीने 30 जून को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अंचल अधिकारी, बंदोबस्ती पदाधिकारी और चकबंदी पदाधिकारी समेत प्रभारी पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया था. इसमें गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद नीतीश कुमार ने इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दे दिया, जो मंत्री जी को अब नागवार गुजर रहा है.

बीजेपी के पास है मंत्रालय
पिछली सरकार में भी यह विभाग बीजेपी के पास था तब राम नारायण मंडल मंत्री थे. राम नारायण मंडल के समय में भी सीओ के तबादले के आदेश को रद्द कर दिया गया था. तब भी तबादला में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सीएम नीतीश कुमार के पास पहुंची थी.

अब विभाग चलाना बेवकूफी है

मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि अब विभाग चलाना बेवकूफी है. मंत्री ने विधायकों को भी कह दिया है कि अगर काम कराना है तो सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास जायें. उन्होंने कहा कि मैं मंत्री रहने के लिए लालायित नहीं हूं. मैं 20 महीने से मंत्री हूं और 20 दिन भी अपने घर का काम नहीं किया है. जब विभाग के अंदर मंत्री को स्वतंत्र अधिकार नहीं मिल सकता तो विभाग चलाना बेवकूफी है.

हमारे विभाग में भू-माफिया पूरी तरह हावी

राजस्व विभाग के मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि हमारे विभाग में भू-माफिया पूरी तरह हावी हैं, जिसका मैंने कमर तोड़ा है. वही माफिया मेरा विरोध कर रहे हैं. मैंने तो माफियाओं की नकेल कस दी है. इसलिए ही इतनी बेचैनी हो रही है. उन सबकी साजिश है कि किसी तरह से ऊपर तक बात पहुंचाया जाये. राय ने कहा कि राजनीतिक किसी की पैतृक संपत्ति नहीं है, अगर कोई मंत्री बनना चाहते हैं तो आकर विभाग को चलायें, हमें कोई आपत्ति नहीं है.

बड़े पैमाने पर हुआ पैसे का खेल

30 जून की रात राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 149 सीओ, 27 सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और दो चकबंदी पदाधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया था. मुख्यमंत्री ने इस तबादले पर रोक लगाते हुए इसकी समीक्षा के आदेश दिये थे. आरोप है कि ट्रांसफर पोस्टिंग में बड़े पैमाने पर पैसे का खेल हुआ.

पहले से ही विवादों में रहे हैं राय

सीओ के लिए तीन साल का कार्यकाल तय है, लेकिन समय से पहले ही उनका ट्रांसफर कर दिया गया. ट्रांसफर पोस्टिंग में बड़े पैमाने पर जातिवाद होने का भी आरोप लगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय पहले से ही विवादों में रहे हैं. पिछले साल भी उनके विभाग में हुए ट्रांसफर पोस्टिंग पर गंभीर सवाल उठे थे, लेकिन इस बार सीधे मुख्यमंत्री ने दखल दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

Next Post
श्रीलंका दिवालिया होने के कगार पर, जिम्मेदारी किसकी और अब आगे क्या

श्रीलंका दिवालिया होने के कगार पर, जिम्मेदारी किसकी और अब आगे क्या

Share Market निवेशकों को छोटी कंपनियों के शेयरों ने दिया बड़ा झटका

Share Market निवेशकों को छोटी कंपनियों के शेयरों ने दिया बड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend