ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओए गुरू‚ ओए गुरू करते करते अंदर हो गए…………………..

UB India News by UB India News
July 7, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, शिक्षा
0
ओए गुरू‚ ओए गुरू करते करते अंदर हो गए…………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुरुओं की हालत इधर इतनी पतली है साहब कि एक गुरू तो ओए गुरू‚ ओए गुरू करते करते अंदर हो गए। किसी ने यह तक नहीं पूछा कि यह क्या हुआ गुरू! कहावत तो खैर अपनी जगह‚ पर गुरू सचमुच गुड रह गया और चेला शक्कर निकल गया। इधर‚ कोरोना से लेकर बढती महंगाई और बेरोजगारी में मार्केटिंग गुरुओं की हालत भी खराब कर रखी है। क्या टिप्स दें बताओ। उधर‚ अमीर हैं कि अपने मुनाफे बढाए ही चले जा रहे हैं बिना मार्केटिंग गुरुओं की टिप्स के ही। जब सरकार साथ है तो मार्केटिंग गुरुओं के टिप्स को कौन पूछता है। कोरोना तो साहब इतना बडा विलेन निकला कि उसने धर्मगुरुओं तक को नहीं बख्शा। वे न तो कथावाचन कर पा रहे हैं और न ही प्रवचन दे पा रहे हैं। मौका ही नहीं मिला। फायदे में वे ही रहे जो बिस्कुट बनाने या तेल और मंजन बेचने के धंधे में चले गए थे। ऐसे धंधे करने वाले गुरुओं की हालत कुछ–कुछ वैसी ही है कि पढे फारसी‚ बेचे तेल। आजकल के पढे–लिखे बेरोजगार तो यह भी नहीं कर पा रहे।

इसके बाद स्कूलों में ठेके पर पढाने वाले गुरूजी हैं। सरकारें उनकी ठेकेदार हैं। सरकारें अब हर चीज की ठेकेदार हैं। जनतंत्र की ठेकेदार हैं‚ देशभक्ति और राष्ट्रवाद की ठेकेदार हैं‚ बल्कि अब तो वे धर्म की भी ठेकेदार हैं। हालांकि इन सबकी ठेकेदार होने से वे इंकार कर सकती हैं। लेकिन स्कूलों में पढाने वाले गुरुजनों की तो निश्चित रूप से ठेकेदार हैं‚ और उनसे वैसे ही सुलूक करती हैं जैसे ठेकेदार अपने मजदूरों से किया करते हैं। गुरुवाला सम्मान उनकी डिग्रियों की तरह ही रुलता–फिरता है। हालांकि उनके लिए संतोष की बात यह है कि गुरू तो हमेशा नाम ही अभाव का रहा है। ये गुरुजन बरसों से नियमित होने के लिए तरस रहे हैं। सरकारी नौकरी की उनकी चाह माशूका की चाह को भी पीछे छोडती है। लेकिन जैसे प्यार में आशिक रुसवा होता है‚ वैसे ही सरकारी नौकरी की चाह में ये गुरुजन रुसवा होते हैं। बल्कि अब तो मामला स्कूलों तक ही सीमित नहीं रहा। कालेजों और विश्वविद्यालयों में भी अब गुरुजन ठेके पर ही काम करते हैं‚ और दिहाडीदार की तरह की तन्ख्वाह पाते हैं। ऐसे में जब तमाम तरह के गुरुओं की हालत इतनी पतली है‚ अच्छी खबर यह है कि हम विश्व गुरु बन गए हैं। हर तरफ मुनाफी हो रही है‚ घोषणाएं हो रही हैं कि हम विश्व गुरु बन गए हैं। लेकिन भैया विश्व गुरु बनकर हमारी हालत बस ठेके वाले गुरुओं जैसी नहीं होनी चाहिए। पता चला कि विश्व गुरु बन गए‚ पर न भूख कम हो रही है‚ और न ही बेरोजगारी।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
नीरज चोपड़ा- ऋषभ पंत : आसमान छूने की चाहत

नीरज चोपड़ा- ऋषभ पंत : आसमान छूने की चाहत

आज शादी के बंधन में बंध गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

आज शादी के बंधन में बंध गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend