ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

12 जुलाई को पटना आ रहे हैं PM नरेंद्र मोदी,100 साल के इतिहास में पहली बार जाएंगे विधानसभा

UB India News by UB India News
July 7, 2022
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग में बोले पीएम मोदी, ‘कोरोना अभी गया नहीं, अलर्ट रहना होगा’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विधानसभा भवन का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है. इन 100 सालों में विधानसभा ने कई उतार-चढ़ाव को देखा है. इसी को यादगार बनाने के लिए शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं. यह पहला मौका है जब भारत के प्रधानमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार विधानसभा परिसर में आएंगे.

12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी दोपहर बाद पटना पहुंचेंगे और बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन के अवसर पर विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की पहल के बाद यह पहला मौका है जब देश के प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा में आ रहे हैं. इसके पहले अभी तक कोई भी प्रधानमंत्री विधानसभा परिसर में नहीं आए थे. प्रधानमंत्री पहली बार विधानसभा आ रहे हैं इसलिए तैयारी भी बड़ी की गई है.

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

सरकार और विधानसभा अध्यक्ष के स्तर पर पूरे कार्यक्रम के देखरेख की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा के आयोजित कार्यक्रम में शताब्दी स्मृति स्तंभ का लोकार्पण करेंगे उसके बाद विधानसभा परिसर में मौजूद पार्क, जिसके 100 वर्ष पूरे होने पर इसका नाम शताब्दी पार्क रखा जाएगा, इसी शताब्दी पार्क में प्रधानमंत्री कल्पतरु का पौधा भी लगाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसके बाद विधानसभा में बनने वाले संग्रहालय और बिहार विधानसभा अतिथि निवास का शिलान्यास करेंगे. यह अतिथि निवास ऑफ माल रोड, भवन संख्या एक और दो इको पार्क के निकट बनने जा रहा है.

अत्याधुनिक तरीके से बन रहे अतिथि निवास में विधानसभा और लोकसभा से जुड़े सभी डेलीगेट आ कर रह सकेंगे. विधानसभा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए विधानसभा परिसर में बाएं तरफ बड़े पार्क में बड़ा सा पंडाल बनाया जा रहा है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधान मंडल के सभी सदस्य ,लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य, विधानमंडल के पूर्व सदस्यों और लोकसभा और राज्यसभा के सभी पूर्व सदस्यों सहित राज्य के कई गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रण भेजा जा रहा है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
पंजाब के CM भगवंत मान कल करेंगे दूसरी शादी, गुरुद्वारे में होगा समारोह

पंजाब के CM भगवंत मान कल करेंगे दूसरी शादी, गुरुद्वारे में होगा समारोह

डोज लगवाने का समय 9 महीने की जगह 6 महीने घटाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend