ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उदयपुर में तालिबानी बर्बरता के तार पाकिस्तान से

UB India News by UB India News
July 1, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, अपराध, खास खबर, संपादकीय
0
उदयपुर में तालिबानी बर्बरता के तार पाकिस्तान से
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उदयपुर में तालिबानी बर्बरता के तार पाकिस्तान से जुड़ने की खबर कहीं से भी अप्रत्याशित नहीं कही जा सकती है। भारत में आतंकवाद को पालने-पोसने का काम पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बड़ी बेशर्मी से अंजाम देता रहा है। अब तक की तफ्तीश में यह ज्ञात हुआ है कि कन्हैयालाल की तालिबानी हत्या के आरोपित रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन दावत-ए-इस्लामी से जुड़े हैं। गौस 2014 में कराची में आतंकी संगठन के शिविर में गया था। वैसे भी भारत में आतंकवाद को बढ़ाने और खूनखराबा करने में पाकिस्तान शुरू से आगे रहा है।

अपने यहां के भयानक मंजर से आंख चुराकर पाकिस्तान दूसरों का घर उजाड़ने का जो षडय़ंत्र रच रहा है, उसकी कीमत उसे आगे चलकर भुगतनी ही होगी। हालांकि इस मामले में अपनी किरकरी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत से परेशान पाकिस्तान ने रियाज और गौस के दावत-ए-इस्लामी से संबंध होने के दावे को खारिज कर दिया, किंतु पूरी दुनिया इस बात को जानती है कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का रवैया किस कदर लचर रहा है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की लानत-मलामत करने से काम नहीं चलेगा। पाकिस्तान को अब ज्यादा कड़वी दवा खिलानी होगी। यह भी देखना होगा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के इस कृत्य पर कितनी घेराबंदी की जाती है। भारत ने बार-बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की आतंकवाद में संलिप्तता का पर्दाफाश किया है। कई बार उसे अमेरिका समेत बाकी देशों ने डांट भी पिलाई है। यहां तक कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाला गया है। इन सबके बावजूद पाकिस्तान ने नहीं सुधरने की कसम खा रखी है।

उदयपुर की घटना इसलिए ज्यादा संजीदा है क्योंकि ऐसी वारदात इससे पहले अंजाम नहीं दी गई। दूसरा अहम तथ्य यह भी सामने आया है कि रियाज और गौस यहां स्लीपर सेल बनाने की साजिश रच रहे थे। स्वाभाविक तौर पर यह हमारी खुफिया एजेंसी की नाकामी ही कही जाएगी। स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। जब कन्हैया को जान से मारने की धमकी मिली तो पुलिस ने शिथिलता दिखाई। जाहिर है पुलिस की सुस्ती का फायदा इन दहशतगदरे ने उठाया। अब भी वक्त है, ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों और साजिश रचने वालों को ऐसी सजा मिले जो आने वाले वक्त के लिए नजीर साबित हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
बदलती तस्वीर : बाइक राइडिंग और महिलाएं

बदलती तस्वीर : बाइक राइडिंग और महिलाएं

इतिहास गवाह है कि धोखाधड़ी का अंत अच्छा नहीं होता – 2022 हो या 2019 दोनों संदर्भ में बिल्कुल सटीक बैठता

इतिहास गवाह है कि धोखाधड़ी का अंत अच्छा नहीं होता - 2022 हो या 2019 दोनों संदर्भ में बिल्कुल सटीक बैठता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend