ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘अग्निपथ‘ पर हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र

UB India News by UB India News
July 1, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
‘अग्निपथ‘ पर हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंड़ल का मानसून सत्र ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। विधानसभा में बृहस्पतिवार को मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट के भीतर स्थगित कर दी गई। विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के बार–बार सहयोग का आग्रह करने के बावजूद विपक्षी विधायक शांत नहीं हुए और सशस्त्र बलों में भर्ती की नई योजना को वापस लेने तथा प्रदेश में हाल में किये गये विरोध–प्रदर्शन में भाग लेने वालों के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। ‘अग्निपथ’ योजना को वापस लेने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के खिलाफ आपत्ति व्यक्त करने के लिए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी अपनी कुर्सी से उठ खड़़े हुए। हंगामा जारी रहने पर हजारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर के भोजन तक के लिए स्थगित कर दी।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उसके वामपंथी सहयोगियों ने घोषणा की है कि इस योजना पर उनकी चर्चा की मांग के पूरी होने तक वे सदन को चलने नहीं देंगे। विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उनकी मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह मामला राज्य विधानसभा के दायरे से बाहर है। कांग्रेस जो अब खुद को विपक्षी महागठबंधन का हिस्सा नहीं मानती है‚ उसके नेता अलग से विरोध–प्रदर्शन करते दिखे। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शकील अहमद खान सहित उसके कई विधायकों ने कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शन किया। उधर‚ विधान परिषद में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यों ने अग्निपथ योजना के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में निर्दोष छात्रों एवं युवाओं की हुई गिरफ्तारी और उनके परिजनों को अकारण पुलिस के तंग किये जाने को लेकर भारी शोरगुल और नारेबाजी की‚ जिससे कार्यवाही को लगभग सात मिनट बाद ही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के गुरुवार को आसन ग्रहण करते ही राजद के सुनील कुमार सिंह ने कार्यस्थगन सूचना के माध्यम से इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के विरुद्ध राज्यव्यापी आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं युवाओं की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार निर्दोष युवा बेरोजगार एवं सैनिक बहाली के अभ्यर्थियों के परिजनों को अकारण पुलिस द्वारा तंग और तबाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब गरीब परिवार मुख्यतः किसानों एवं सरकारी कर्मचारियों का है। पुलिस द्वारा तंग और तबाह किये जाने से इन परिवारों में काफी आक्रोश है‚ जो कभी भी विस्फोटक रूप ले सकता है और यह प्रदेश की शांति व्यवस्था के लिए किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं होगा। ऐसे में गिरफ्तार निर्दोष छात्र एवं युवाओं के परिवार का आक्रोश विस्फोटक नहीं हो इसके लिए सदन में सम्यक विमर्श की आवश्यकता है। इस पर कार्यकारी सभापति ने कहा कि इस मामले पर सदन में चर्चा करने से कुछ भी नहीं होगा। जिन लोगों ने रेलवे की संपत्ति को क्षति पहुंचाई है उसे क्या माला पहनाया जायेॽ इस पर यहां क्या निष्कर्ष होगा। तभी राजद के ही रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि हम सभी जनता के प्रतिनिधि हैं। सदन तो दर्पण होता है। आंदोलन में शामिल युवाओं के घर पर पुलिस जाकर उनके परिजनों को तबाह कर रही है। इसी दौरान भाजपा के दिलीप जायसवाल ने किशनगंज और पूर्णिया जिले के कुछ इलाकों में बाढ की स्थिति का मामला उठाया। राजद के सदस्य दोषी को रिहा करो और निर्दोष को रिहा करो का नारा लगाने लगे। प्रतिपक्ष की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की अगुवाई में राजद के सुनील कुमार सिंह‚ प्रोफेसर रामबली सिंह‚ विनोद जायसवाल के साथ ही उनकी पार्टी के सभी सदस्य सदन के बीच में आकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कार्यकारी सभापति ने सदन को अव्यवस्थित होते देख कार्यवाही को लगभग सात मिनट बाद ही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई‚ तो राजद के सुनील कुमार सिंह ने इस मामले को फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा मुद्’ा नहीं हो सकता है। आसन की ओर से आश्वासन भी दिया गया था। उनके इतना कहते ही राजद के सदस्य अपनी–अपनी सीटों के समक्ष खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। शोरगुल और हंगामे के बीच निर्धारित समय से पूर्व कार्यकारी सभापति जब अपना समापन भाषण कर रहे थे तभी राजद सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन कर गये।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध,इस्तेमाल किया तो एक लाख तक जुर्माना‚ जाना होगा पांच साल के लिए जेल

आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध,इस्तेमाल किया तो एक लाख तक जुर्माना‚ जाना होगा पांच साल के लिए जेल

उद्धव को जाना ही था

उद्धव को जाना ही था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend