ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर के नोनी में भयानक लैंडस्लाइड, 7 जवानों की दबकर मौत, लगभग 50 लोग फंसे

UB India News by UB India News
July 1, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, प्रदेश
0
मणिपुर के नोनी में भयानक लैंडस्लाइड, 7 जवानों की दबकर मौत, लगभग 50 लोग फंसे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 मणिपुर के नोनी में लगातार बारिश के कारण भयानक भूस्खलन हुआ है। इस लैंडस्लाइड में जिरीबाम-इंफाल नई लाइन परियोजना के तुपुल स्टेशन की इमारत को नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन के कारण ट्रैक निर्माण, और मजदूरों के कैंप भी तबाह हो गए। फिलहाल राहत और बचाव ऑपरेशन जारी है। जानकारी है कि गोरखा की भारतीय सेना की टीए यूनिट के 26 जवान लापता  हैं। इन जवानों में से 7 और एक रेलेवे के मजदूर की मौत की खबर है। फिलहाल करीब 19 लोगों को बचा लिया गया है।

घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री बिरेन सिंह

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

Noney | CM Manipur in constant touch for rescue operation. 19 people already rescued, being treated at Noney Army Medical unit. Evacuation of critically injured in progress. Bad weather&fresh landslides affecting Rescue operations: NF Railway CPRO

— ANI (@ANI) June 30, 2022

राहत और बचाव अभियान की निगरानी के लिए मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह भी मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल 19 लोगों को बचा लिया गया है, जिनका नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 45 लोग अब भी लापता हैं। गंभीर रूप से घायलों को निकालने का काम चल रहा है। हालांकि खराब मौसम और ताजा भूस्खलन के कारण बचाव कार्य खासा प्रभावित हो रहा है।

मलबे में कई जवानों समेत दर्जनों लोग फंसे 

मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में करीब 7 जवानों की मौत हो गई। अभी भी घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और सेना के कई जवानों समेत दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना बुधवार रात टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुई। उन्होंने बताया कि 7 लोगों के शवों को निकाल लिया गया है और करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की हालात की समीक्षा 

Spoke to Manipur CM Shri @NBirenSingh Ji and reviewed the situation due to a tragic landslide. Assured all possible support from the Centre. I pray for the safety of all those affected.

My thoughts are with the bereaved families. May the injured recover soon.

— Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2022

मणिपुर के लैंडस्लाइड को लेकर प्रधानमंत्री ने भी हालात जाने। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से बात की और एक दुखद भूस्खलन के कारण स्थिति की समीक्षा की। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

गृहमंत्री अमित शाह ने लिया जाएजा

Spoke to CM Shri @NBirenSingh and Shri @AshwiniVaishnaw in the wake of a landslide near the Tupul railway station in Manipur. Rescue operations are in full swing. A team of NDRF has already reached the spot and joined the rescue operations. 2 more teams are on their way to Tupul.

— Amit Shah (@AmitShah) June 30, 2022

मणिपुर के नोनी में लैंडस्लाइड को लेकर1 चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के मद्देनजर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। बचाव कार्य जोरों पर है। एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्यों में शामिल हो गई। 2 अतिरिक्त टीमें टुपुल पहुंच रही हैं।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
उदयपुर हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, CM गहलोत ने की शांति की अपील

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, CM गहलोत ने की शांति की अपील

MSME आत्मनिर्भर भारत की रीढ़, इस सेक्टर के लिए नीतियों में जरूरी बदलाव कर रही सरकार

MSME आत्मनिर्भर भारत की रीढ़, इस सेक्टर के लिए नीतियों में जरूरी बदलाव कर रही सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend