ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हैवानियत की हद

UB India News by UB India News
June 30, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
हैवानियत की हद

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल दर्जी की गला रेत कर हत्या पर लोगों का गुस्सा स्वाभाविक है। कन्हैया लाल की शव यात्रा में भारी संख्या में शामिल लोगों का आक्रोश पूरे देश ने देखा है। वास्तव में इस घटना ने फिर एक बार इस बात की पुष्टि की है कि हमारे देश के अंदर भी मजहबी जुनून में जीने वालों का समूह खड़ा हो चुका है। उनके लिए तर्क और विवेक कोई मायने नहीं रखता। दो हत्यारों में से एक हत्या करता है‚ और दूसरा उसका वीडियो बनाता है। हत्या के बाद वह वीडियो जारी करता है‚ और हत्यारा तलवार और चाकू भी दिखाता है। हत्या के बाद उसकी गिरफ्तारी या सजा बहुत मायने उनके लिए नहीं रखती क्योंकि वह वीडियो में कह रहा है कि हम रसूल के लिए जीते हैं। ऐसे लोग हर प्रकार की सजा भुगतने के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं। वे मानते हैं कि मजहबी फर्ज अदा कर रहे हैं‚ जिससे उनको जन्नत नसीब होगी। आप सोचिए कन्हैया लाल का दोष क्या थाॽ कुछ भी नहीं। एक टीवी डिबेट में भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने मुस्लिम भागीदारों द्वारा ज्ञानवापी एवं भगवान शिव के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करने पर प्रश्नात्मक लहजे में कहा कि हम आपके बारे में ऐसा कहें तो कैसा लगेगा। इसे मोहम्मद साहब का अपमान बता कर इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया कि देश और दुनिया में ऐसे हैवानों ने नूपुर और उनका समर्थन करने वाले नवीन जिंदल को मार डालने की घोषणा कर दी। इन्हें आप अतिवादी कह कर बच नहीं सकते। इन लोगों ने इस देश में गुस्ताख ए रसूल की एक ही सजा सिर तन से जुदा वाले बैनर और पोस्टर लगाए‚ उनके साथ जुलूस निकाले और यही नारे लगाए क्या वे इस हत्या के अपराध से स्वयं को बचा सकते हैंॽ सच यही है कि इन लोगों ने देश का माहौल ऐसा बनाया जिसकी पहली और छोटी परिणति है कन्हैया लाल की हत्या। ऐसे अनेक कन्हैया लाल उनके निशाने पर होंगे जिन्होंने मान लिया है कि वाकई नबी का अपमान हुआ और इस्लाम के अनुसार इसकी एक ही सजा है‚ मौत। यह भयावह स्थिति है। हमारा मानना है कि जिन लोगों ने इस तरह का वातावरण बनाया वे बैठ कर अवश्य आत्ममंथन करें कि कैसे आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। असली दोषी यही लोग हैं‚ और इन्हीं पर निर्भर है कि आगे भारत में शांति और सद्भाव कायम रहता है‚ या नहीं। अगर ये अपनी गलती मान कर आगे नहीं आए तो समाज में दूसरी ओर से प्रतिक्रिया होने का खतरा बढ़ेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

Next Post

Purchase Bitcoin And Altcoins With Credit

मणिपुर के नोनी में भयानक लैंडस्लाइड, 7 जवानों की दबकर मौत, लगभग 50 लोग फंसे

मणिपुर के नोनी में भयानक लैंडस्लाइड, 7 जवानों की दबकर मौत, लगभग 50 लोग फंसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend