ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ‘एआईएमआईए’ का खात्मा ,पांच में से चार विधायकों ने थामा राजद का दामन

UB India News by UB India News
July 1, 2022
in खास खबर, पटना, राजद
0
बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ‘एआईएमआईए’ का खात्मा ,पांच में से चार विधायकों ने थामा राजद का दामन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ‘एआईएमआईएम’ का खात्मा हो गया है. पांच में से चार विधायकों ने बुधवार को मॉनसून सत्र के चौथे दिन पाला बदलते हुए राजद का दामन थाम लिया है. ओवैसी की पार्टी के चार विधायकों के राजद में शामिल होने की पुष्टि खुद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी की है .

एआईएमआई एम के 4 विधायकों के साथ तेजस्वी पहुंचे स्पीकर के पास
विधानसभा में आज अचानक तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा के कमरे में एआईएमआई एम के 4 विधायकों के साथ पहुंचकर मुलाकात की. इस दौरान अख्तरुल इमान को छोड़कर ओवैसी की पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे. पार्टी के जो विधायक राजद में शामिल हो रहे हैं उनमें कोचाधामन सीट से विधायक मुहम्मद इजहार अस्फी, जोकीहाट से विधायक शाहनबाज आलम, बायसी से विधायक रुकनुद्दीन अहमद, बहादुरगंज से विधायक अनजार नईमी हैं.

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

बिहार में राजद बनी सबसे बड़ी पार्टी
ओवैसी की पार्टी के चार विधायकों के शामिल होने के साथ ही राजद बिहार में अब सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. राजद के विधानसभा में 80 विधायक होंगे तो वहीं भाजपा के 77 विधायकों के साथ दूसरे नम्बर की पार्टी होगी .

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रातों रात किया खेल
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रातों रात ऐसा खेल किया जिसकी उम्मीद ओवैसी तो छोड़ दीजिए, भाजपा-जदयू को भी नहीं थी. इधर मॉनसून सत्र में तेजस्वी अपने ने विधायकों को अग्निपथ की रणनीति बनाकर सदन में भेज दिया और उधर पीठ पीछे दूसरे खेल में लगे रहे. किसी को भनक तक नहीं लगी. अचानक आज जब ओवैसी के ये चार विधायक इजहार अस्फी, शाहनवाज आलम, सैयद रुकुनुद्दीन अहमद और अनजार नईमी विधानसभा अध्यक्ष के पास जाते दिखे तो लग गया कि बड़ा खेल हो गया.

पांच सीटों पर जीतकर आए थे ओवैसी के विधायक
बता दें कि बिहार में औवैसी की पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अमौर, कोचाधाम, जोकीहाट, बायसी और बहादुरगंज सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, AIMIM ने 2015 में चुनाव लड़ा था लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। AIMIM को पहली सफलता साल 2019 में लोकसभा चुनाव में किशनगंज सीट पर मिली थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post

Payday Loans Blair Nebraska Reveals The List Of The Most Guaranteed Direct Lenders

तो मैं अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हूं………उद्धव

फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने CM पद से दिया इस्तीफा, MLC पद भी छोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend