ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के खिलाफ आज शाम सुप्रीम कोर्ट करेगी सुनवाई

UB India News by UB India News
July 1, 2022
in कानून, खास खबर, महाराष्ट्र
0
महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के खिलाफ आज शाम सुप्रीम कोर्ट करेगी सुनवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट आज शाम 5 बजे महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा फ्लोर टेस्ट के आदेश के खिलाफ शिवसेना की याचिका पर सुनवाई करेगा. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बुधवार सुबह एक लिखित आदेश में कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ विश्वास मत के एकमात्र एजेंडे के साथ 30 जून को एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा और फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही किसी भी स्थिति में शाम 5 बजे समाप्त की जाएगी. शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने गवर्नर के इस आदेश को अपने वकील अभिषेक मनु सिंघवी के जरिए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. उद्धव सरकार के वकील सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि फ्लोर टेस्ट अवैध है, क्योंकि इसमें अयोग्यता का सामना करने वाले व्यक्तियों को शामिल नहीं किया जा सकता है. मैं अपनी याचिका केवल आज शाम को सूचीबद्ध करने का अनुरोध कर रहा हूं. नहीं तो बात बेमानी हो जाएगी. शीर्ष अदालत ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए याचिका को आज शाम 5 बजे के लिए सूचीबद्ध किया है.

गुवाहाटी से गोवा के लिए निकले एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायक
गुवाहाटी में डेरा डाले हुए शिवसेना के असंतुष्ट विधायक होटल से गोवा जाने के लिए हवाई अड्डे की ओर जा रहे हैं. असम के संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका और राज्य के अन्य भाजपा नेता एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के अन्य बागी विधायकों के साथ हैं. असंतुष्ट विधायक गुवाहाटी हवाईअड्डे पर जाने से पहले कामाख्या मंदिर पहुंचे.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

स्पाइसजेट की फ्लाइट गुवाहाटी से सभी बागी विधायकों को गोवा ले जाएगी
स्पाइसजेट की फ्लाइट आज गुवाहाटी से शिवसेना के सभी बागी विधायकों को गोवा ले जाने के लिए रास्ते में है. इससे पहले स्पाइसजेट की फ्लाइट उन्हें विशेष चार्टर फ्लाइट से सूरत से गुवाहाटी ले गई थी.

इधर एनसीपी विधायक अजीत पवार और छगन भुजबल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. ये दोनों फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हो सकेंगे. बुधवार को शिंदे कैम्प कामाख्या देवी का दर्शन करने पहुंचा. शिंदे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा बहुमत परीक्षण के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने पर कहा कि वह अन्य विधायकों के साथ 30 जून को मुंबई पहुंच रहे हैं. मुंबई आने से पहलेइ शिवसेना के बागी विधायक एक दिन के लिए गुवाहाटी से गोवा शिफ्ट होंगे. गोवा के ताज कन्वेंशन होटल में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है. उनके लिए यहां 71 कमरे बुक हो चुके हैं. एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों के आज शाम साढ़े चार बजे तक गोवा पहुंचने की उम्मीद है. शिंदे गुट 30 जून को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए गोवा से ही मुंबई रवाना होगा.

फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर गवर्नर से मिले थे देवेंद्र फडणवीस
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग की थी. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘आज राज्यपाल से मिलकर हमने कहा कि राज्य की जो परिस्थिति दिखाई देती है इसमें 39 विधायक शिव सेना के बाहर हैं और साफ है कि वे कांग्रेस और एनसीपी के साथ महा विकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा नहीं रहना चाहते. लिहाजा यह सरकार अल्पमत में दिखाई पड़ती है. इसलिए हमने राज्यपाल से मांग की कि वह मुख्यमंत्री को फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत सिद्ध करने का आदेश दें.’ इससे पहले शिंदे गुट के साथ वाले 8 निर्दलीय विधायकों ने आधिकारिक ईमेल आईडी से राज्यपाल को ई-मेल भेजकर तत्काल फ्लोर टेस्ट की मांग की.

उद्धव ठाकरे ने विधायकों से की वापस आने की भावुक अपील
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को गुवाहाटी में मौजूद अपने बागी विधायकों से भावुक अपील की. उन्होंने एक पत्र के जरिए बागियों को संबोधित करते हुए लिखा, ‘बीते कुछ दिनों से आप सभी गुवाहाटी में फंसे हुए हैं और आपके बारे में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है. आप में से कई लोग मेरे संपर्क में हैं. मैं जानता हूं कि आप अब भी दिल से शिवसेना में ही हैं. आप में से कई विधायकों के परिजनों ने मुझसे संपर्क किया है और मुझे अपनी भावनाओं से अवगत कराया है. शिवसेना परिवार के मुखिया के नाते मैं आप सभी की भावनाओं की कद्र करता हूं.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
क्या उद्धव सेना शिंदे सेना के सामने समर्पण करेगी ?

क्या उद्धव सेना शिंदे सेना के सामने समर्पण करेगी ?

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के डिसिजन ने कई कंपनियों को हिलाकर रख दिया है……..

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के डिसिजन ने कई कंपनियों को हिलाकर रख दिया है........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend