ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्रिप्टो बाजार का बुरा हाल

UB India News by UB India News
June 28, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, ब्लॉग
0
क्रिप्टो बाजार का बुरा हाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सर्वाधिक प्रचलित क्रिप्टो करंसी बिटकॉइन का मूल्य नवम्बर, 2021 में जहां अपने सर्वोच्च स्तर 68 हजार डॉलर पर पहुंच गया था, वहीं 13 जून को शुरू हुए सप्ताह में भीषण गिरावट के बाद 20 हजार डॉलर से नीचे पहुंच गया था। क्रिप्टो करंसी का संयुक्त बाजार पूंजीकरण नवम्बर, 2021 में 3 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था, जो दुनिया के अधिकांश देशों के सकल घरेलू उत्पाद से ज्यादा था, लेकिन पिछले आठ महीनों में क्रिप्टो करंसी बाजार में 2 ट्रिलियन से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। बिटकॉइन और करीबी प्रतिद्वंद्वी एथेरेयम, दोनों का बाजार पूंजीकरण गिरकर क्रमश: 400 बिलियन डॉलर और 140 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है, जो अपने सर्वश्रेष्ठ से लगभग 70 प्रतिशत नीचे है।
विशेषज्ञों के अनुसार क्रिप्टो करंसी की कीमतों में गिरावट मुद्रास्फीति के दबाव से प्रेरित है। यूक्रेन युद्ध, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, खाद्य सुरक्षा के सवाल से जूझता विश्व, वैश्विक महामारी कोविड से संघर्ष, पिछले चार दशकों में उच्चतम अमेरिकी मुद्रास्फीति, बढ़ती बेरोजगारी जैसी समस्याओं से अधिकांश देश जूझ रहे हैं। नतीजा, चौतरफा अवरोधों के कारण वैश्विक आर्थिक विकास अवरु द्ध हो रहा है। मुद्रास्फीति का बढ़ता खतरा रोकने के लिए अमेरिकी वित्तीय बाजार फेडरल रिजर्व द्वारा जारी मौद्रिक नीति को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव शेयर बाजार और क्रिप्टो मूल्य निर्धारण पर दिख रहा है। कुछ संस्थानों ने इस उम्मीद में बिटकॉइन खरीदा था कि स्टॉक और बॉन्ड में गिरावट की भरपाई करेगा। धारणा के विपरीत हालिया रुझानों के अनुसार कुछ क्रिप्टो संपत्तियां व्यापक बाजार के रुझान के साथ अधिक संबद्ध हो गई हैं। जैसे 8 मई में टेस्ला, ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट इत्यादि बड़ी कंपनियों के शेयर मूल्य के साथ प्रसिद्ध क्रिप्टो करंसी बिटकॉइन और एथेरेयम के मूल्य में भी गिरावट देखी गई। जाहिर है वैश्विक मंदी से क्रिप्टो करंसी भी अछूता नहीं रहेगी।

मई में स्टेबल कॉइन टेरायूएसडी उपनाम यूएसटी के पतन से भी क्रिप्टो बाजार सदमे में है। टेरायूएसडी विकेंद्रीकृत एल्गोरिथम पर आधारित स्टेबलकॉइन है, जिसका उद्देश्य मिंट और बर्न पद्धति से 1 यूएसटी के मूल्य को 1 डॉलर बनाए रखना है। यूएसटी को डॉलर के मूल्य पर बनाए रखने के लिए टेरा की मूल क्रिप्टो करंसी लूना का उपयोग किया जाता है। बाजार में उतार-चढ़ाव और समग्र गिरावट के चलते स्टेबलकॉइन के लिए संतुलन कार्यविधि विफल हो गई। प्रक्रिया के प्रतिबिंबन का मतलब है कि जब यूएसटी की मांग गिरती है, तो लूना पर बिक्री का दबाव बढ़ जाता है। मई में ज्यादा दबाव बढ़ने पर दोनों की कीमत शून्य के करीब पहुंच गई। गिरावट से पहले टेरायूएसडी को सुरक्षित क्रिप्टो करंसी माना जाता था, जहां से निवेशकों को 19.5 प्रतिशत तक का मुनाफा हुआ था। 13 जून को क्रिप्टो लेंडिंग संस्था सेल्सियस ने ‘विकट बाजार परिस्थितियों’ का हवाला देकर ग्राहकों के क्रिप्टो संपत्ति की निकासी पर रोक लगा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार सेल्सियस दिवालिया होने की स्थिति में पहुंच गई है। सेल्सियस एक समय 2 मिलियन से ज्यादा निवेशकों की 20 बिलियन डॉलर की परिसंपत्तियां का प्रबंधन कर क्रिप्टो निवेश पर 18 प्रतिशत तक का मुनाफा देती थी। विकेंद्रीकृत वित्त पर आधारित विश्व के सबसे बड़े सुचकांक बिनान्स सहित कई अन्य संस्थानों ने भी अनेक लेनदेन पर रोक लगाई है।
क्रिप्टो करंसी उद्योग में मंदी का तत्काल प्रभाव नौकरियों में कटौती के रूप में पड़ा है। कॉइनबेस ने नियुक्तियों पर रोक लगा दी है, रोजगार प्रस्ताव रद्द कर दिए हैं। ब्लॉकफी ने 20% प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। क्रिप्टो डॉट कॉम, जेमिनी जैसी कंपनियां भी छंटनी करने की तैयारी में हैं। कुल मिलाकर हजारों नौकरियां दांव पर हैं। क्रिप्टो बाजार की हालिया गिरावट की प्रमुख वजह वैश्विक आर्थिक परिदृश्य है। यह गिरावट क्रिप्टो में निवेश करने वाले खुदरा निवेशकों के लिए नुकसानदेह है। जाहिर है अनेक निवेशक क्रिप्टो में निवेश से हमेशा के लिए डर जाएंगे। लेकिन ऐसे निवेशक भी कम नहीं हैं, जिनकी रुचि क्रिप्टो निवेश में अक्षुण्ण रहेगी। क्रिप्टो करंसी शुरू से ही अस्थायी, परिवर्तनशील और जोखिम भरा वित्तीय उपकरण रहा है, जिसको सुलभ व पारदर्शी बनाना जरूरी है। प्रमुख देशों की सरकारें क्रिप्टो करंसी के उतार-चढ़ाव और प्रमुख कारकों का बारीक अध्ययन कर रही हैं ताकि उपयुक्त नियम बना सकें। वर्तमान में क्रिप्टो में निवेश से बढ़िया मुनाफा कमाने वाले बड़े निवेशक भी खामोश हैं, उनके अनुसार अभी गिरावट में खरीदने का उपयुक्त समय नहीं आया है। अत: छोटे निवेशक अभी क्रिप्टो में निवेश से बचें और उपयुक्त समय का इंतजार करें।

RELATED POSTS

क्या अब संसद नहीं, सड़क से तय होगी देश की राजनीति?

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या अब संसद नहीं, सड़क से तय होगी देश की राजनीति?

by UB India News
August 4, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र और अन्य मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
महाराष्ट्र के सियासी संकट पर शिवसेना का बड़ा बयान, MVA गुट छोड़ने को तैयार लेकिन………..

ये हश्र तो होना ही था.........

बिहार में मानसून सक्रिय ,उत्‍तरी और पूर्वी बिहार में हो रही लगातार बारिश

बिहार में मानसून सक्रिय ,उत्‍तरी और पूर्वी बिहार में हो रही लगातार बारिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend