ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

7 जुलाई के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का क्या होगा!

UB India News by UB India News
June 26, 2022
in Lokshbha2024, जदयू, पटना
0
आरसीपी सिंह ने JDU नेताओं और कार्यकर्ताओं को लिखा भावुक पत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

7 जुलाई के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का क्या होगा. ये सवाल इन दिनों बिहार की सियासत में सबसे ज्यादा तैर रहा है, कारण आरसीपी सिंह का इसी तारीख को राज्यसभा का टर्म ख़त्म होना है. सांसद नहीं रहने के बाद क्या सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में बने रहेंगे या उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर होना पड़ेगा इन सारी चीजों पर लोगों की निगाहें टिकी हैं क्योंकि मंत्री बने रहने के लिए जेडीयू नेता आरसीपी सिंह को लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य बनना होगा तभी वो मंत्रिमंडल में बने रह सकते हैं.

एक दूसरा सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या 7 जुलाई के बाद भी JDU मोदी मंत्रिमंडल में शामिल रहेगा या फिर RCP सिंह के बाहर जाने से JDU भी बाहर हो जाएगा. JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से जब ये सवाल पूछा गया कि 7 जुलाई के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में JDU शामिल रहेगा या नहीं, तब उपेन्द्र कुशवाहा कहते हैं कि ये फैसला नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लेना है लेकिन हमने तो पहले ही साफ कर दिया है कि अगर आरसीपी सिंह में नैतिकता होगी तो उन्हें खुद अपना पद छोड़ देना चाहिए क्योंकि वो किसी भी सदन के सदस्य 7 जुलाई के बाद नहीं रहेंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

अगर जेडीयू आगे मोदी मंत्रिमंडल में शामिल रहता है तो मंत्री पद के लिए सबसे बड़े दावेदार आज की तारिख में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ही हैं क्योंकि पिछली बार भी उनका नाम सबसे आगे था लेकिन तब आरसीपी सिंह ने खुद से अपना नाम आगे किया था और मंत्री बन गए थे. उसी के बाद नीतीश कुमार और ललन सिंह से उनके सम्बंध खराब हो गए थे.

राजनीतिक जानकार रवि उपाध्याय बताते हैं कि इस बात की गुंजाइश है कि 7 जुलाई के बाद RCP सिंह का जब राज्यसभा का टर्म पूरा हो जाएगा तो उनका मंत्रिमंडल में शामिल रहना मुश्किल हो सकता है लेकिन उसके बाद भी छह माह तक RCP सिंह मंत्री बने रह सकते हैं मगर प्रधानमंत्री चाहेंगे तब लेकिन इसका फैसला प्रधानमंत्री को लेना है.

रवि उपाध्याय कहते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह से नामांकन के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को आदरपूर्ण तरीके से पुकारा ”ललन जी, इधर आइए” और सबसे आगे अपने साथ वाले पंक्ति में बैठाया उसके बाद ये तो साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री के लिए JDU जैसी सहयोगी पार्टी कितना महत्व रखती है. इससे ये भी इशारा मिलता है कि भाजपा की पूरी कोशिश होगी कि अगर आरसीपी सिंह को लेकर कोई बड़ा फैसला भाजपा नहीं करती है तो उनकी जगह JDU से किसी दूसरे सांसद को अपने मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री शामिल जरूर करना चाहेंगे. ऐसे में तब नीतीश कुमार को तय करना होगा कि वो JDU से किसे मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्देश देते हैं या फिर मंत्रिमंडल से बाहर रहने का फैसला लेते हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

Next Post
भाजपा नेताओं के साथ BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सुनी ‘मन की बात’

भाजपा नेताओं के साथ BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सुनी 'मन की बात'

बिहार के सांसदों को नहीं है युवाओं की फिक्र : तेजस्वी यादव

बिहार के सांसदों को नहीं है युवाओं की फिक्र : तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend