महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान रविवार को भी जारी है। गुवाहाटी में शिंदे गुट और मुंबई में ठाकरे की शिवसेना में आरोप और प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी बीच डिप्टी स्पीकर द्वारा दिए नोटिस, जिस पर सोमवार शाम 5 बजे तक जवाब मांगा गया है, उसे लेकर शिंदे गुट ने कानून के जानकारों से राय लेने की बात कही। शिंदे गुट ने कहा है कि कम से कम नोटिस के बाद 7 दिन का समय देना चाहिए था। उधर, शरद पवार के घर आज एक घंटे तक महाविकास अघाड़ी की पार्टियों के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। इसी बीच राज्यपाल कोश्यारी भी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर राजभवन पहुंच गए।
-
शिंदे गुट के विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने शिंदे गुट के विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
-
JUN 26, 20223:38 PM (IST)
बागी विधायक जो गद्दार हैं, उन्हें वापस नहीं लिया जाएगा- आदित्य ठाकरे
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं और जो लौटना चाहते हैं उनके लिए शिवसेना के दरवाजे खुले हैं। जो बागी विधायक गद्दार हैं, उन्हें पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।
-
JUN 26, 20222:57 PM (IST)
शिवसेना के एक और नेता बागी, गुवाहाटी के लिए निकले
महाराष्ट्र में चल रहे लगातार राजनीतिक घमासान के बीच शिवसेना के एक और नेता बागी हो गए हैं। शिवसेना नेता और मंत्री उदय सामंत सूरत से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। उदय सामंत महाराष्ट्र सरकार में उच्च शिक्षा व तकनीकी मंत्री हैं। उदय सामंत भी उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी विधायको में से एक हैं। सामंत रत्नागिरी से विधायक हैं।
-
JUN 26, 20222:47 PM (IST)
20 मई को शिंदे से पूछा था सीएम बनने का, तब इंकार कर दिया था: आदित्य ठाकरे
मुंबई के कलीना में आदित्य ठाकरे मौजूद हैं। वे पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हैें। इस दौरान कार्यक्रम में शिवसेना सांसद विनायक राउत ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह टिप्पणी उन्होंने एकनाथ शिंदे के खिलाफ दी है। फिर आदित्य ठाकरे ने संबोधित किया। इस दौरान नारेबाजी भी हुई। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं पर्यावरण मंत्री हूं। अच्छा हुआ, कुछ गंदगी हमारी पार्टी से दूर हो गई। उन्होंने कहा कि 20 मई को सीएम ठाकरे ने शिंदे से पूछा था कि क्या तुम्हें सीएम बनना है लेकिन उन्होंने तब इनकार किया था। जिंन्होने शिवसेना से गद्दारी की है उन्हें महाराष्ट्र कभी माफ नहीं करेगा। आदित्य ने कहा कि हमारी पार्टी के दरवाजे खुले हैं, जिन्हें आना है आए, जिन्हें जाना है वो जाए..लेकिन जिन्होंने पार्टी के साथ धोखा किया, उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी के होटल में एक-एक विधायकों के हाथों को पकड़कर कैदी की तरह व्यवहार हो रहा है। इसी के लिए वह गए गद्दारी करके?

JUN 26, 20222:30 PM (IST)
फड़णवीस के घर बीजेपी नेताओं की बैठक
फड़णवीस के आवास पर बीजेपी नेताओं की बैठक चल रही है। इस बैठक चित्रा वाघ, प्रसाद लाड, प्रवीन दरेकर , असिश शेलार, गिरीश महाजन, हर्षवर्धन पाटिल , परिणय फूके, दादा राव केचे, बाबनराव पचपुते, राजहंस सिंह और रवि राणा बैठक में शामिल हैं।