ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा उपचुनाव के चौंकाने वाले नतीजे, संगरूर से मान तो रामुपर से लोधी की जीत ,आजमगढ़ में भी बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ की जीत

UB India News by UB India News
June 27, 2022
in प्रदेश
0
लोकसभा उपचुनाव के चौंकाने वाले नतीजे, संगरूर से मान तो रामुपर से लोधी की जीत ,आजमगढ़ में भी बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ की जीत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के 6 राज्यों की 10 सीटों के लिए हुए उपचुनाव नतीजे आज घोषित कर दिए जाएंगे, सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत हो चुकी है. आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के निरहुआ और सपा धर्मेंद्र यादव के बीच मुख्य मुकाबला है. वहीं, रामपुर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम रजा और भाजपा के  घनश्याम लोधी के बीच मुख्य मुकाबला है. इसके अलावा पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प है. यहां सत्ताधारी आप और अकाली दल के बीच मुख्य मुकाबला है. इसके अलावा त्रिपुरा की 4, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और झारखंड की एक विधानसभा के लिए भी मतगणना जारी है.

लोकसभा उपचुनाव के नतीजे चौंकाने वाले आ रहे हैं. पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर सिमरनजीत सिंह मान की जीत हुई है. वह  शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख भी हैं. आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार यहां दूसरे नंबर पर रहा. संगरूर से AAP की हार को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. यहां दो बार से AAP के भगवंत सिंह मान चुनाव जीतते आ रहे थे. इस बार उन्होंने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ये सीट छोड़ दी थी.

RELATED POSTS

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

रामपुर में  भाजपा के घनश्याम लोधी की जीत

वहीं यूपी के रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के घनश्याम लोधी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने सपा के आसिम रजा को हराया है. रजा को सपा के कद्दावर नेता आजम खान का भी समर्थन था. लोधी अभी हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा था. और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को झटका लगता दिखाई दे रहा है.

आजमगढ़ में 13759 वोट से आगे चल रहे निरहुआ

आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ 13759 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां पार्टियों को अब तक मिले वोटों की संख्या इतनी है-

बीजेपी- 273971

सपा-  260212

बीएसपी-  232069

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से AAP के दुर्गेश पाठक ने दर्ज की जीत

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से AAP के दुर्गेश पाठक ने दर्ज की जीत दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राकेश भाटिया को 11555 वोटों से हराया. कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर रही. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने से यह सीट खाली हुई थी.

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से AAP की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई. केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं. यही हमें और मेहनत और सेवा करने की प्रेरणा देता है. लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा. शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली.

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उपचुनाव में जीत हासिल की

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार माणिक साहा ने टाउन बारदोवली सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को 6,104 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी. साहा को 17,181 मत मिले, जो क्षेत्र में पड़े कुल वोटों का 51.63 प्रतिशत है.

वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 11,077 वोट हासिल हुए, जो कुल वोटों का 33.29 प्रतिशत है. वाम मोर्चे की तरफ से फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार रघुनाथ सरकार तीसरे स्थान पर रहे. उन्होंने 3,376 (10.15 फीसदी) वोट हासिल किए.

तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देब के अचानक इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा सांसद माणिक साहा को पिछले महीने राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था. मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें यह उपचुनाव जीतना था.

आंध्र प्रदेश की आत्माकुर सीट पर YSRCP प्रत्याशी की जीत 

आंध्र प्रदेश की आत्माकुर सीट पर हुए उपचुनाव में वाईएसआरसीपी के प्रत्याशी मेकापति विक्रम रेड्डी ने 82888 मतों से जीत हासिल की है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भरत कुमार गुंदलपल्ली को मात दी है.

किन सीटों पर कौन जीता?

यूपी के रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी जीते।

पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान जीते।

दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में AAP के दुर्गेश पाठक जीते।

त्रिपुरा में CM माणिक साहा बोरदोवाली विधानसभा सीट पर जीत गए हैं।

त्रिपुरा में बीजेपी ने जुबराजनगर सीट पर भी सफलता हासिल की है।

अगरतला से कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन जीते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

by UB India News
August 3, 2026
0

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार की शाम को होने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह की भी तैयारियां कर ली गई...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 2, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

Next Post
G-7 शिखर सम्मेलन जर्मनी : दुनिया के 12 बड़े नेताओं से मिलेंगे पीएम मोदी, 15 से अधिक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

G-7 शिखर सम्मेलन जर्मनी : दुनिया के 12 बड़े नेताओं से मिलेंगे पीएम मोदी, 15 से अधिक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

टीवी पर बढ़ता ट्विट कल्चर

टीवी पर बढ़ता ट्विट कल्चर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend