ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अग्निपथ के विरोध में भारत बंद पटना में बेअसर , एहतियातन राजधानी के स्कूल एवं शिक्षण संस्थान बंद

UB India News by UB India News
June 21, 2022
in दुर्घटना, पटना, परिवहन
0
अग्निपथ के विरोध में भारत बंद पटना में बेअसर , एहतियातन राजधानी के स्कूल एवं शिक्षण संस्थान बंद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ सेना बहाली योजना के लगातार हो रहे विरोध के तहत सोमवार हो रहे भारत बंद को लेकर बिहार में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस योजना का बिहार सहित देश के कई राज्‍यों में विरोध हो रहा है। बंद को किसी राजनीतिक दल ने समर्थन नहीं दिया है। बीते दिनों प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यालयों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को विधि-व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का भी निर्देश दिया गया है। एहतियातन राजधानी के स्कूल एवं शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। राज्‍य के 20 जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बीच अग्निपथ के विरोध में अररिया में रेल ट्रैक जाम कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार भी स्थगित कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे से चलनेवाली चार सौ से अधिक ट्रेनें भी रद कर दी गईं हैं। मौसम की बात करें तो बिहार में वज्रपात से 17 लोगों की मौत हुई है, जिसपर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है।

 

RELATED POSTS

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

11:39 AM, 20 Jun 2022
भारत बंद को लेकर बिहार के सिवान में अलर्ट
भारत बंद को लेकर सिवान में अलर्ट है। जिला और रेल प्रशासन द्वारा लगातार चौकसी बरती जा रही है।

11:20 AM, 20 Jun 2022
अररिया में रेल ट्रैक जाम, सड़क यातायात भी बंद
अररिया के फारबिसगंज में भारत बंद के दौरान सेना की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने सुभाष चौक पर रेलवे ट्रैक को जाम किया। सड़क पर प्रदर्शन से यातायात भी बाधित है। ट्रेन आधे घंटे से रेलवे ट्रैक पर रुकी हुई है।

11:08 AM, 20 Jun 2022
भारत बंद का पटना के मसौढ़ी में व्यापक असर
भारत बंद का पटना के मसौढ़ी में व्यापक असर दिख रहा है। से ही स्वतःस्फूर्त बंद हैं मसौढ़ी की दुकानें। वाहन पड़ावों से वाहन परिचालन ठप है।सड़कों पर सन्‍नाटा पसरा है।

10:51 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ के विरोध में भारत बंद का पटना में बेअसर
अग्निपथ के विरोध में भारत बंद का पटना में असर नहीं दिख रहा है। सामान्य दिन की तरह ही गवाहनों का परिचालन हो रहा है। बाजार खुले हैं। पटना के प्रमुख जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात है।

10:24 AM, 20 Jun 2022
भारत बंद को देखते हुए पटना जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पटना जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

09:45 AM, 20 Jun 2022
बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली अगस्त से
बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली अगस्त महीने में शुरू होने जा रही है। इस बार नई प्रकिया के तहत बहाली होगी।

09:32 AM, 20 Jun 2022
अग्निवीरों को नौकरी देंगे आनंद महिंद्रा
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर किया बड़ा ऐलान। कहा कि चार साल की नौकरी करने के बाद वे अग्निवीरों को नौकरी देंगे।

09:16 AM, 20 Jun 2022
जमुई व कटिहार में बंद बेअसर
भारत बंद के मद्देनजर जमुई जिले में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जमुई, झाझा एवं सिमुलतला रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नगर थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया है। हालांकि, जमुई में बंद का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। कटिहार में भी भारत बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ में है। शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है।

08:48 AM, 20 Jun 2022
बक्‍सर में पुलिस अलर्ट, लूटपाट के डर से दुकानें बंद
भारत बंद को देखते हुए बक्‍सर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस का विशेष फोकस डुमरांव अनुमंडल के इलाकों पर है। वहां सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को भी लगाया गया है। सभी रेलवे स्टेशनों की कड़ी निगरानी की जा रही है। बक्सर शहर में 30 स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ करीब 400 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। दुकानदारों ने लूटपाट के डर से अपनी दुकानें पहले ही बंद कर दी हैं।

08:41 AM, 20 Jun 2022
पूर्व मध्य रेलवे से चलनेवाली चार सौ से अधिक ट्रेनें रद
अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को भारत बंद को लेकर मगध एक्‍सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्‍सप्रेस सहित पूर्व मध्य रेलवे से चलनेवाली चार सौ से अधिक ट्रेनें रद कर दी गईं हैं। इनमें दानापुर रेलमंडल से चलने वाली 107 ट्रेनें शामिल हैं। राजेंद्र नगर से खुलनेवाली राजधानी व संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के सोमवार को चलने को लेकर रेलवे अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि, संपूर्ण क्रांति एक्‍सप्रेस से सफर करनेवाले यात्रियों को ट्रेन के रद होने का मैसेज भेजा गया है।

08:15 AM, 20 Jun 2022
इंटर में एडमिशन के लिए 22 जून से होगा आवेदन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर में एडमिशन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। समिति की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 22 जून से इंटर में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। यह प्रक्रिया आगामी 30 जून तक जारी रहेगी। छात्र- छात्राओं को नामांकन के लिए आनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है।

08:01 AM, 20 Jun 2022
उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की ली जा रही मदद
भारत बंद को देखते हुए शेखपुरा जिला में पूरी प्रशासनिक सख्ती है। जिला में सड़क परिवहन सामान्य है। आधी रात से ही प्रशासन सड़क पर है। शेखपुरा और सिरारी रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ड्रोन की मदद ले रहा है।

07:51 AM, 20 Jun 2022
उपद्रवियों के खिलाफ कठोड़ कार्रवाई के निर्देश
भारत बंद को लेकर बिहार सरकार अलर्ट है। गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है। संवेदनशील स्थानों पर खास नजर रखने व उपद्रवियों के खिलाफ कठोड़ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कई जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

07:43 AM, 20 Jun 2022
पटना में छात्रों व दुकानदारों के बीच झड़प में बम ब्‍लास्‍ट, गोलीबारी
पटना के कदमकुआं के दिनकर गोलंबर पर में छात्रों और दुकानदारों के बीच झड़प हुई है। विवाद में गोलीबारी व बम ब्‍लास्‍ट, एक घायल।

07:28 AM, 20 Jun 2022
वज्रपात से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत
शनिवार को देर रात 11 और रविवार को सूबे के छह जिलों में आंधी और वज्रपात से हुई मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत हैं। उन्होंने इसपर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है। आंधी और वज्रपात से भागलपुर में छह, वैशाली में तीन, बांका और खगडिय़ा में दो, कटिहार, सहरसा, मुंगेर व मधेपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम में वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें।

07:19 AM, 20 Jun 2022
पारिवारिक कलह में पति-पत्नी ने फांसी लगाई, पति की मौत
पटना सिटी के चौक थाना अंतर्गत चौक शिकारपुर के कहार टोली महावीर स्थान के समीप एक मकान में रविवार की देर रात पति-पत्नी गले में फंदा लगाकर झूल गए। घटना में पति की मौत हो गई। जबकि, पत्नी का इलाज चल रहा है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

06:36 AM, 20 Jun 2022
अगले 24 घंटे वैशाली, समस्तीपुर व खगडि़या में भारी बारिश के आसार
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पटना, गया, अरवल, नालंदा, नवादा आदि जिलों में पहुंच गया है। पटना समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक इसका प्रभाव दिखेगा। फिर, यह उत्तरप्रदेश की ओर बढ़ जाएगा। अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के वैशाली, समस्तीपुर और खगडि़या में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा के आसार हैं।
(पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक)
06:32 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ योजना के खिलाफ उप्रद्रव को ले 145 एफआइआर, पटना के छह कोचिंग संस्थानों पर भी मुकदमा
बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ हुए बवाल को लेकर विभिन्न जिलों में अबतक कुल 145 एफआइआर दर्ज की गईं हैं। अभी तक 804 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छह कोचिंग संस्थानों के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज किए गए हैं।

06:25 AM, 20 Jun 2022
बीपीएससी पीटी अगस्त के अंतिम सप्ताह में
बीपीएससी ने परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के संयुक्त सचिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (बीपीएससी पीटी) अगस्त महीने के अंत में ली जाएगी।

06:20 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद को ले बिहार में पुलिस अलर्ट
अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद को देखते हुए बिहार में पुलिस अलर्ट है। रात से ही सभी महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर पुलिस तैनात है। सड़कों प गश्‍त की जा रही है।

06:14 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ योजना के खिलाफ महागठबंधन के विधायकों का राजभवन मार्च बुधवार को
अग्निपथ योजना की वापसी की मांग को लेकर बिहार में विपक्षी महागठबंधन के सभी विधायक 22 जून को सुबह नौ बजे विधानसभा से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे। वे युवाओं को नौकरी देने की मांग भी करेंगे इसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने दी है।

06:07 AM, 20 Jun 2022
शिवहर में बागमती नदी खतरे का निशान पार, जिले का चंपारण से सड़क संपर्क टूटा
नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार वर्षा के कारण बागमती नदी में उफान आ गया है। शिवहर में नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। शिवहर-चंपारण स्टेट हाईवे पर बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। कई जगह कटाव तेज हो गया है।

06:00 AM, 20 Jun 2022
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार स्‍थगित
आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार स्‍थगित कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। अग्निपथ के विरोध में जारी आंदोलन के कारण जनता दरबार स्थगित किए जाने की संभावना है।

05:42 AM, 20 Jun 2022
बिहार में वज्रपात से 17 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने जताया दुख
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में आंधी व वज्रपात के कारण 17 लेगों की मौत पर दुख जताया है। सभी मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। शनिवार की रात से अब तक सर्वाधिक छह मौतें भागलपुर में हुईं हैं।

12:34 AM, 20 Jun 2022
भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, 20 जिलों में इंटरनेट पर बैन
अग्निपथ योजना को लेकर राज्य में तीन दिनों तक हुए बवाल और तोड़फोड़ के बाद रविवार का दिन शांतिपूर्ण रहा। इसके आद सोमवार को भारत बंद को देखते हुए बिहार में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच और जिलों को बढ़ाते हुए 20 जिलों में सोमवार तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। रेलवे, बैंकिंग एवं अन्य सरकारी सेवाएं इससे प्रभावित नहीं होंगी। जिन 20 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई है, वे हैं- कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, मधुबनी, जहानाबाद, खगड़िया व शेखपुरा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

by UB India News
July 31, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर गुरुवार को वोटिंग हुई। इस बार कुल 34.30% वोटिंग हुई...

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
आज 350 ट्रेनें कैंसिल और 20 जिलों में इंटरनेट बंद, पटना समेत उपद्रव वाले जिलों में शो-रूम बंद

आज 350 ट्रेनें कैंसिल और 20 जिलों में इंटरनेट बंद, पटना समेत उपद्रव वाले जिलों में शो-रूम बंद

अग्निपथ: कोचिंग सेंटर चलाने वाले कुछ लोग कैसे भड़का रहे हैं हिंसा

अग्निपथ: कोचिंग सेंटर चलाने वाले कुछ लोग कैसे भड़का रहे हैं हिंसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend