ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

50 घंटो पूरा बिहार जल रहा है दूसरी तरफ घटाटोप चुप्पी …… ये चुप्पी अप्रत्याशित है

UB India News by UB India News
June 18, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
50 घंटो पूरा बिहार जल रहा है दूसरी तरफ घटाटोप चुप्पी …… ये चुप्पी अप्रत्याशित है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अग्निपथ योजना के विरोध के नाम पर बिहार को हिंसा की आग में झोंक दिया गया है। पिछले तीन दिनों से वहां उपद्रवी और दंगाई नियंत्रण से बाहर होकर कानून-व्यवस्था को हाथ में लिए हुए हैं। पुलिस अपने हिसाब से उन्हें रोकने की कोशिश में जुटी दिखती जरूर है, लेकिन कहीं ना कहीं हिंसा रोकने की उसकी इच्छाशक्ति कम पड़ जा रही है। जबकि, बिहार में गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिम्मे है। सवाल है कि सीएम नीतीश हिंसक घटनाओं को लेकर चुप्पी क्यों साधे बैठे हैं ? उन्होंने यह आर्टिकल लिखे जाने तक कम से कम ट्विटर के जरिए भी एक अपील तक करना जरूरी नहीं समझा है!

केंद्र सरकार की ओर से भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती के लिए घोषित ‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में पिछले तीन दिनों से बिहार जल रहा है। कई ट्रेनें फूंकी जा चुकी हैं। राज्य की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी तक के बेतिया स्थित आवास पर हमला बोला जा चुका है। नीतीश कुमार सरकार की मुख्य सहयोगी दल भाजपा के कई दफ्तरों को भी निशाना बनाया जा चुका है। बीजेपी के कई नेता भी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर हैं। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर भी चुप हैं। उनके अपने ट्विटर हैंडल पर सबसे आखिरी ट्वीट गुरुवार का है, जिसमें उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम का जिक्र किया है, लेकिन राष्ट्रीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और सड़कों पर विरोध के नाम पर सरेआम दंगा करने वालों पर उनकी जुबान नहीं खुल रही है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

चेहरा छिपाकर हिंसा करने से उठ रहे हैं सवाल
बिहार तीन दिनों से इस हिंसा का केंद्र बना हुआ है और सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर दंगाई प्रदर्शनकारियों के बीच में घुसकर चेहरा छिपाकर गंभीर हिंसक वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। राज्य में इनका मुख्य निशाना रेलवे की संपत्तियां बन रही हैं। दानापुर, इस्लामपुर, लखीसराय, आरा समेत कई स्टेशनों पर ट्रेनों को टारगेट किया गया है। प्रदर्शनकारी इस कदर बेकाबू हैं कि उनके विरोध प्रदर्शन की वजह से दरभंगा में स्कूल से बच्चों को ला रही एक बस भी उनके बीच फंस गई। मासूम बच्चे रो रहे थे और बस ड्राइवर के लिए उन्हें प्रदर्शनकारियों के बीच से सुरक्षित निकाल पाना नामुमकिन हो गया था। आखिरकार पुलिस ने जब दखल दिया, तब कहीं जाकर भूखे-प्यासे बच्चे उस जाम से निकल पाए।

विरोध प्रदर्शन में असामाजिक तत्व भी घुसे- बिहार पुलिस
बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने जो जानकारी दी है उसमें भी उन्होंने माना है कि ‘विरोध प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व भी घुस गए हैं, जिसके चलते हिंसा हो रही है। मैं सभी से अपील करता हूं कि कानून को अपने हाथ में ना लें। अभी तक 24 एफआईआर दर्ज की गई है और 125 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।’ एडीजी के बयान से हालात की गंभीरता का अंदाजा लग रहा है।

फिर भी चुप क्यों हैं नीतीश कुमार ?
लेकिन, सवाल है कि फिर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप क्यों बैठे हुए हैं। जबकि राज्य का गृह विभाग भी उन्हीं के जिम्मे है और कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की ही है। अगर बिहार सरकार पहले दिन से ही उपद्रवियों के खिलाफ थोड़ी सख्ती दिखाती तो यह इतना खौफनाक शक्ल नहीं लेता और शायद दूसरे राज्य भी इसकी चपेट में आने से बच सकते थे।

ललन सिंह दे रहे हैं बयान
इस मामले में नीतीश के दाहिने हाथ और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने लगातार दो दिन से ट्वीट जरूर किया है, जिसे पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिट्वीट किया गया है। शुक्रवार को जारी वीडियो संदेश में मुंगेर के सांसद ने कहा है, ‘अग्निपथ योजना से बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के छात्रों एवं युवाओं में असंतोष का भाव उभरा है। जगह-जगह हिंसक घटनाएं हो रही हैं, केंद्र सरकार को अविलंब संज्ञान लेकर पुनर्विचार करना चाहिए। छात्रों-युवाओं को भरोसा देना चाहिए कि उनके भविष्य पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post

Решение от 08 12.2016

How to Stop Alcohol Shakes Alcohol Addiction Treatment Center in PA

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend