ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति पद के लिए न इच्छा है, न ही हमलोगों की दिलचस्पी है

UB India News by UB India News
June 14, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
राष्ट्रपति पद के लिए न इच्छा है, न ही हमलोगों की दिलचस्पी है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के बाद से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने सोमवार को खुद साफ कर दिया कि इसकी न इच्छा है, न ही हमलोगों की दिलचस्पी है। पटना में पत्रकारों द्वारा राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो कोई बात ही नहीं शुरू हुई है। जब बातचीत, चर्चा होगी तभी सामने आएगा। अभी तो किसी चीज को लेकर बात नहीं हुई है। कौन प्रत्याशी होंगे।

उम्मीदवारी पर बोले नीतीश कुमार
नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि आपके मंत्रिमंडल के सदस्य ही आपको उम्मीदवार बता रहे, तब नीतीश कुमार ने कहा कि इसमें मेरी इच्छा नहीं है। कौन क्या बोलता रहता है। कुछ महीने पहले भी बात हुई थी, तब भी मैंने मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि कभी कोई चला देता, कभी कोई छाप देता है। हमलोगों को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

इस मामले पर बात करते हुए नीतीश कुमार ने आगे कहा कि अभी हम एनडीए में हैं, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी तो कोई चर्चा नहीं हुई है। बिहार सीएम ने पिछले राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि तब हम जिस गठबंधन में शामिल थे, उसकी लाइन से अलग जाकर दूसरे उम्मीदवार को वोट किया था। हमने तब उसे वोट दिया था जो हमें पसंद आया।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी दलों से चर्चा करेगी बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए अधिकृत किया। इस फैसले को सत्तारूढ़ दल की ओर से देश के शीर्ष संवैधानिक पद के चुनाव में आम सहमति बनाने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विचार-विमर्श के लिए अधिकृत किया है। अगर किसी नाम पर आम सहमति नहीं बनती है और विपक्ष भी अपना उम्मीदवार उतारता है तो इस परिस्थिति में राष्ट्रपति चुनाव के लिये 18 जुलाई को मतदान होगा। मतगणना 21 जुलाई को होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
कुछ लोग जानकर झगड़ा करना चाहते हैं:नीतीश कुमार

कुछ लोग जानकर झगड़ा करना चाहते हैं:नीतीश कुमार

Want to Know More About India Brides?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend