ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महिला क्रिकेट के एक युग का समापन……….

UB India News by UB India News
June 10, 2022
in Lokshbha2024, क्रिकेट, खास खबर, महिला युग, संपादकीय
0
महिला क्रिकेट के एक युग का समापन……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

22 गज की पिच पर 23 वर्ष तक राज करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने 8 जून को संन्यास लेकर खेल प्रेमियों को चौंका दिया। मिताली के इस खेल के तीनों प्रारूप-टेस्ट, एकदिवसीय और टी20-से संन्यास लेने से महिला क्रिकेट के एक युग का समापन हो गया। मिताली ने तीनों प्रारूप में भारत का नेतृत्व किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्हें महिला क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर कहा जाता है। हालांकि यह सवाल पूछे जाने पर कि उनका पसंदीदा पुरुष क्रिकेटर कौन है; उन्होंने पत्रकार से पलटकर सवाल किया कि आपने किसी पुरुष क्रिकेटर से उसकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर के बारे में कभी सवाल पूछा है?

उन्हें तुलना खासकर पुरुष खिलाड़ियों के बरक्स रखने की आदत नागवार गुजरती थी। दरअसल, ये बातें उनके तेवर को परिलक्षित करती हैं। हालांकि क्रिकेट खासकर भारतीय खिलाड़ियों की बात होगी तो सचिन, धोनी, मिताली का जिक्र भी होगा और इनके बीच तुलना भी होगी। मिताली ने अपने ट्वीट में कहा कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है और मेरे लिए संन्यास लेने का यह सबसे उपयुक्त समय है। निश्चित तौर पर मिताली ने क्रिकेट को जिस तरह जिया है, वह काबिलेतारीफ है। वह कई महिला खिलाड़ियों की प्रेरणास्रोत रहीं हैं।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

उन्हें खेलते देखकर कई लड़कियों ने इस जेंटलमैन गेम में शामिल होने का फैसला किया। यह वाकई बड़ी बात है। एक वक्त ऐसा भी था जब वह अपने पिताजी के साथ हैदराबाद के सेंट जोंस मैदान में सिर्फ इसलिए जाती थीं कि सुबह उठने के बाद उन्हें खेल के मैदान में जाने की आदत बने और उनका आलस्य खत्म हो। वह तो कथक नृत्य सीख रही थीं। मगर कौन जानता था क्रिकेट की दुनिया उन्हें बुला रही है।

जिस वक्त बहुत कम महिलाएं क्रिकेट का शौक रखती थीं उस वक्त (1999) उन्होंने बैट और गेंद से यारी कर ली। वह भारत की एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और छह विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। नि:संदेह उनके क्रिकेट से विदा लेने से भारतीय टीम में एक खालीपन सा महसूस होगा, मगर उनकी दूसरी पारी किस रूप में होगी; यह देखना भी दिलचस्प होगा। अलबत्ता, साथी खिलाड़ियों और कोच से विवाद के बावजूद उनका कॅरियर बहुतों के लिए प्रेरणास्पद है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
रूस-यूक्रेन युद्ध की दोहरी मार से हांफने लगी अर्थव्यवस्थाएं

रूस-यूक्रेन युद्ध की दोहरी मार से हांफने लगी अर्थव्यवस्थाएं

सात मार्च, 2006 के शैतानों के पैरोकार कौन?

सात मार्च, 2006 के शैतानों के पैरोकार कौन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend