ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भड़काऊ बयान देने के मामले में AIMIM प्रमुख ओवैसी के खिलाफ FIR दर्ज

UB India News by UB India News
June 10, 2022
in अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
भड़काऊ बयान देने के मामले में AIMIM प्रमुख ओवैसी के खिलाफ FIR दर्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भड़काऊ बयान से माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने अब एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर शिकंजा कसा है. दिल्ली पुलिस ने विवादित बयानों को लेकर स्वामी यति नरसिंहानंद और असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर में नूपुर शर्मा समेत 8 लोगों को नामजद किया था. ओवैसी पर मामला दर्ज होने के तुरंत बाद पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर अचानक एआईएमआईएम के कई कार्यकर्ता एकत्र हो गए और नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया. नूपुर शर्मा प्रकरण में ओवैसी लगातार तीखी बयानबाजी कर रहे हैं. श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर और गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने 17 जून को दूसरे संप्रदाय की धार्मिक पुस्तकें लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद पर जाने की बात कही है.

नफरत फैलाने के खिलाफ एक्शन में दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो कथित तौर पर भरे संदेश फैला रहे हैं. कई समूहों को उकसा रहे हैं. इससे क्षेत्र आशांति फैल रही है. इससे शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है. पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की ‘इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटजिक ऑपरेशन’ (आईएफएसओ) यूनिट ने एफआईआर दर्ज की है.

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

इन लोगों के खिलाफ भी FIR
गौरतलब है कि सबसे पहली एफआईआर में नूपुर शर्मा का नाम है, जिन्होंने बीते दिनों एक टीवी डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. भाजपा की प्रवक्ता रहीं नुपूर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. वहीं दूसरी एफआईआर में नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान और गुलजार अंसारी के नाम हैं.

दिल्ली पुलिस ने शांति भंग करने और लोगों को भड़काने वाले संदेश पोस्ट करने के आरोप में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज कार्रवाई पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है।

समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्‍ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई FIR को लेकर ट्वीट कर कहा- मुझे प्राथमिकी का एक अंश मिला है। यह पहली प्राथमिकी है जो मैंने देखी है। इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि मेरा अपराध क्या है… इस कार्रवाई से हम भयभीत नहीं होंगे। अभद्र भाषा की आलोचना करने और अभद्र भाषा बोलने की तुलना नहीं की जा सकती है।

इसके साथ ही ओवैसी ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए उसे ‘बैलेंस वाद’ सिंड्रोम से पीड़ित बताया। जहां तक मेरे खिलाफ प्राथमिक दर्ज होने की बात है तो हम अपने वकील से इस बारे में सलाह लेंगे और जरूरत पड़ने पर कानूनी समाधान तलाशेंगे।

मालूम हो कि दिल्‍ली पुलिस की ओर से भाजपा के पूर्व प्रवक्ताओं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के साथ ही विवादित संत यती नरसिंहानंद और अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। इन सभी पर आरोप हैं कि इन्‍होंने सोशल मीडिया पर शांति भंग करने और लोगों को भड़काने वाले संदेश कथ‍ित तौर पर पोस्ट और साझा किए। ये मामले भारतीय दंड संहिता की धारा-153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 295 (प्रार्थना स्थलों का अपमान करना) और 505 (विवादित बयान देना) के तहत दर्ज किए गए हैं।

दिल्‍ली पुलिस ने ट्व‍ीट कर कहा कि हमने शांति भंग करने और लोगों को उकसाने की कोशिश करने के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं में दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं। एक प्राथमिकी नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज की गई है जबकि दूसरी सोशल मीडिया संस्थाओं के खिलाफ दर्ज की गई है। यही नहीं विस्‍तृत जानकारियां हासिल करने के लिए सोशल मीडिया प्‍लेटफार्मों को भी नोटिस भेजे जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 12, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान, 18 जुलाई को होगी वोटिंग ,21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे

राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान, 18 जुलाई को होगी वोटिंग ,21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे

भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टी20 मैच खेलेगा

भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टी20 मैच खेलेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend