ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान, 18 जुलाई को होगी वोटिंग ,21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे

UB India News by UB India News
June 10, 2022
in राष्ट्रपति भवन
0
राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान, 18 जुलाई को होगी वोटिंग ,21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव ( Presidential elections 2022 ) की तारीख का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ( Chief Election Commissioner Rajiv Kumar ) ने आज यानी गुरुवार को प्रेस कॉंन्फ्रेंस कर तारीख की घोषणा की. चुनाव आयुक्त ने कहा कि 18 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट डाले जांएगे. जिसके बाद  21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 29 जून नामांकन की अंतिम तारीख होगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 में कुल 4,809 मतदाता मतदान करेंगे। कोई भी राजनीतिक दल अपने सदस्यों को व्हिप जारी नहीं कर सकता. राष्ट्रपति चुनाव में एक सांसद के वोट का मूल्य 700 होगा। निवारक निरोध में रहने वाले मतदान कर सकते हैं और जेल में बंद लोगों को पैरोल के लिए आवेदन करना होगा और अगर उन्हें पैरोल मिलती है, तो वे मतदान कर सकते हैं.

RELATED POSTS

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

चुनाव आयोग की कलम से ही होगी मतदान

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने के लिए आयोग अपनी ओर से कलम देगा। यदि कोई सदस्य चुनाव आयोग द्वारा दी गई कलम के अलावा किसी और कलम का इस्तेमाल करता है तो उसका वोट अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में 776 सांसद और 4033 विधायक, यानी कि कुल 4809 मतदाता वोट देंगे और ये मतदान पूरी तरह गुप्त होगा।

सदस्य के एक वोट की कितनी वैल्यू?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि एक सांसद के वोट की वैल्यू 700 के बराबर है। उन्होंने बताया कि हिरासत में रहने वाले सदस्य मतदान कर सकते हैं और जो जेल में बंद हैं उन्हें पैरोल के लिए आवेदन करना होगा और अगर उन्हें पैरोल मिल जाती है, तो वे भी वोटिंग कर सकते हैं।

जानें, राष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद क्या सुविधाएं मिलती हैं?

निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी। इस चुनाव में सांसदों और विधायकों वाले निर्वाचक मंडल के 4,809 सदस्य मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और उनके उत्तराधिकारी को इससे पहले नियुक्त किया जाएगा। चुनाव के लिए अधिसूचना 15 जून को जारी की जाएगी और 29 जून नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने शीर्ष संवैधानिक पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

थलसेना, वायुसेना और नौसेना के सर्वोच्च सेनापति होते हैं राष्ट्रपति

वहीं, आपको बता दें कि राष्ट्रपति को देश का प्रथम नागरिक कहा जाता है। वह देश के तीनों सशस्त्र बलों यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना के सर्वोच्च सेनापति होते हैं। वित्‍त अधिनियम 2018 की धारा 137 के तहत किए गए संशोधन के बाद भारत के राष्‍ट्रपति का मासिक वेतन पांच लाख रुपये तय किया गया है। 2017 तक राष्ट्रपति को सिर्फ 1.50 लाख रुपये मासिक वेतन मिलता था जो वरिष्ठ नौकरशाह के वेतन से भी काफी कम था। 2017 में इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति महीने किया गया। वेतन के अलावा राष्ट्रपति को अन्य भत्ते भी मिलते हैं जिनमें मुफ्त चिकित्सा, आवास और उपचार सुविधा (जीवन भर) शामिल हैं। इसके अलावा भारत सरकार हर साल उनके अन्य खर्चों जैसे आवास, स्टाफ, खाने-पीने और अतिथियों की मेजबानी पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च करती है।

राष्ट्रपति के मौजूदा वेतन और भत्तों की लिस्ट
– उनको हर महीने 5 लाख रुपये सैलरी मिलती है। इस पर टैक्स नहीं लगता है।
– उनको मुफ्त चिकित्सा सुविधा और आवास मिलते हैं।
– राष्ट्रपति के जीवनसाथी को भी हर महीने 30,000 रुपये सेक्रटेरियल असिस्टेंस के तौर पर मिलता है।

रिटायरमेंट के बाद की सुविधाएं
– रिटायरमेंट के बाद उनको हर महीने 1.5 लाख रुपये पेंशन मिलती है।
– एक फर्निश्ड रेंट फ्री बंगला मिलता है।
– दो फ्री लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन मिलता है।
– स्टाफ खर्च के लिए हर साल 60,000 रुपये मिलते है।
– रेल या विमान से यात्रा फ्री। एक आदमी को साथ भी ले जा सकते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज केरल के दौरे पर , केरल को दी 4 नई ट्रेनों की सौगात , इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप हब की रखी आधारशिला……………………

मोदी का दक्षिण अभियान : क्या TN, केरल में DMK, Left के किले ढहेंगे?

by UB India News
January 25, 2026
0

तमिलनाडु और केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी। मोदी ने कहा कि...

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

by UB India News
December 27, 2025
0

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

by UB India News
December 6, 2025
0

आज का दिन भारत–रूस कूटनीति के सबसे अहम पलों का साक्षी बन रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री...

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे राधाकृष्णन को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ………….

by UB India News
September 13, 2025
0

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए. राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व...

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया, PM मोदी खुद बने प्रस्तावक

by UB India News
August 21, 2025
0

डिया ब्लॉक से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम के ऐलान के साथ ही उपराष्ट्रपति पद के...

Next Post
भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टी20 मैच खेलेगा

भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टी20 मैच खेलेगा

पाकिस्तान के मशहूर टीवी होस्ट, विवादों में रहने वाले पाकिस्तानी नेता आमिर लियाकत की मौत

पाकिस्तान के मशहूर टीवी होस्ट, विवादों में रहने वाले पाकिस्तानी नेता आमिर लियाकत की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend