ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान के मशहूर टीवी होस्ट, विवादों में रहने वाले पाकिस्तानी नेता आमिर लियाकत की मौत

UB India News by UB India News
June 10, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान के मशहूर टीवी होस्ट, विवादों में रहने वाले पाकिस्तानी नेता आमिर लियाकत की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के नेता और लोकप्रिय टेलीविजन होस्ट आमिर लियाकत का गुरुवार को कराची में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पाकिस्तानी स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता खुदाद कॉलोनी में अपने घर पर बेहोश पाए गए और उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन लियाकत की अस्पताल जाने के पहले ही मौत हो गई।

कमरे के अंदर से आई चीख की आवाज

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया जियो टीवी की रिपोर्ट की मानें तो लियाकत बुधवार रात को असहज महसूस कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से मना कर दिया। आमिर लियाकत के घर काम करने वाले जावेद ने बताया कि गुरुवार सुबह लियाकत के कमरे से चीख-पुकार की आवाजें आ रही थीं। लेकिन कमरा अंदर से बंद था। जब कमरे के अंदर से आवाज आनी बंद हो गई और जावेद की बात की प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उनके घरेलू स्टाफ ने आमिर लियाकत के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।

बेडरूम में जगह पर था सारा सामान  

अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि लियाकत की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो गई थी। रहस्यमयी हालातों में हुई आमिर लियाकत की मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कराची के खुदादद कॉलोनी में लियाकत के घर की भी तलाशी ली। आमिर लियाकत की मौत को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूर्व ने कहा कि पुलिस सबूतों को इकट्ठा करने और पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। लियाकत की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम करने का फैसला किया है। एसएसपी के अनुसार, पुलिस ने लियाकत के घर की जांच की है और वहां किसी तरह का कोई सामान बिखरा नहीं था।

पुलिस ने सबूत इकट्ठा करने के बाद लियाकत के बेडरूम की घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए परिवार की अनुमति ले ली गई है जिसके बाद मौत के कारणों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

विवादों में ही रहे आमिर लियाकत

आमिर लियाकत हुसैन ने इमरान खान की पार्टी पीटीआई के टिकट पर कराची से चुनाव जीता था। लियाकत अभी केवल 49 साल के थे और उन्‍होंने 3 शादियां की थीं। पाकिस्तानी नेता उस समय विवादों में आए जब उन्‍होंने अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की दानिया मलिक से शादी की थी। हालांकि आमिर लियाकत का यह निकाह जल्दी ही टूट भी गया और दानिया ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी थी।

बेडरूम वीडियो हो गया था वायरल 

पाकिस्तान के नेता और टीवी होस्ट आमिर लियाकत का कुछ दिनों पहले एक न्‍यूड वीडियो वायरल हो गया था। यह लीक वीडियो लियाकत के बेडरूम का था। जिसमें आमिर आइस ड्रग्‍स लेते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने पर आमिर ने अपनी तीसरी पत्‍नी दानिया मलिक पर भड़ास निकाली थी।

न्यूड वीडियो वायरल हुआ था
हाल ही में लियाकत का एक न्यूड वीडियो वायरल हुआ था। इसकी वजह से वो काफी ट्रोल भी हुए थे। कहा जा रहा था कि यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि उनकी तीसरी पत्नी सैयदा दानिया शाह ने लीक कराया था। वीडियो में लियाकत के बिस्तर पर ड्रग्स भी नजर आ रहे थे।

दूसरे तलाक के 24 घंटे के अंदर ही कर लिया था तीसरा निकाह
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के बेहद करीबी और राजदार रहे आमिर लियाकत तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने फरवरी में दूसरी बीवी सैयदा तुबा अनवर को तलाक देने के महज 24 घंटे के अंदर ही तीसरा निकाह कर लिया था।

तीसरी पत्नी ने भी तलाक मांगा
कुछ दिन पहले ही 50 साल के आमिर की तीसरी पत्नी 18 साल की दानिया शाह ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दानिया ने एक इंटरव्यू में लियाकत पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। दानिया ने कहा था- आमिर से शादी का मेरा फैसला बेहद गलत था। वो ड्रग एडिक्ट और शराबी हैं। मजहबी होने का सिर्फ दिखावा करते हैं। उन्होंने कई-कई दिनों तक मुझे कमरे में बंद रखा और मारपीट की। वो मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं।

मौत के कारणों का पता नहीं चला
PTI के नेता जमाल सिद्दीकी ने लियाकत के निधन की पुष्टि करते हुए कहा- आमिर के एक कर्मचारी ने उनकी मौत की खबर दी। डॉक्टर्स का कहना है कि लियाकत की मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।

पाकिस्तान नेशनल असेंबली में कामकाज नहीं
जैसे ही आमिर लियाकत हुसैन की मौत की खबर पाकिस्तान नेशनल असेंबली के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ तक पहुंची, तो उन्होंने शुक्रवार शाम 5 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। सोशल मीडिया पर कई स्टार्स ने लियाकत की मौत पर गम का इजहार किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
अल्पसंख्यक रोजगार योजना में अब मिलेगा 10 लाख का लाभ

अल्पसंख्यक रोजगार योजना में अब मिलेगा 10 लाख का लाभ

शहरी निकायों को 759 करोड रुपए जारीः उप मुख्यमंत्री

बिहार में आधारभूत संरचनाओं के साथ–साथ बेहतर औद्योगिक माहौल बनाने के सार्थक प्रयास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend