ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत का ओआईसी की टिप्पणियों को खारिज करते हुए दो टूक रुख

UB India News by UB India News
June 8, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
भारत का ओआईसी की टिप्पणियों को खारिज करते हुए दो टूक रुख
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत ने भाजपा के दो नेताओं, जो अब पार्टी से निलंबित और निष्कासित किए जा चुके हैं, के पैगम्बर मोहम्मद से संबंधित विवादित बयान पर इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कंट्रीज (ओआईसी) की टिप्पणियों को खारिज करते हुए दोटूक रुख दिखाया है।

ओआईसी की टिप्पणियों को ‘संकीर्ण सोच वाली, प्रेरित, भ्रमित और शरारतपूर्ण’ करार देते हुए इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि भारत सभी धर्मो के प्रति सर्वोच्च सम्मान का भाव रखता है, और 57 इस्लामी देशों के संगठन ओआईसी का बयान निहित स्वार्थी तत्वों की शह पर उसके विभाजनकारी एजेंडा को उजागर करता है।

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्रालय के इस मामले में बयानों पर भी भारत ने तीखा रुख दिखाते हुए कहा है कि अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले एक देश की किसी दूसरे देश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर टिप्पणी गले नहीं उतर रही। इस विवादित बयान पर विपक्ष ने भी सरकार को घेरने का प्रयास करते हुए कहा कि बयान देश की छवि धूमिल करने वाले हैं।

बहरहाल, दुनिया के दो अरब मुसलमानों की भावनाओं के साथ खड़े होने का दावा करने वाले ओआईसी को भारत ने माकूल जवाब दिया है। इसलिए कि यह संगठन सेलेक्टिव रवैया अपनाए हुए है। चीन में दस लाख से ज्यादा मुसलमानों को कैद करने और ‘कुरान को जब्त करने’ जैसे कृत्य पर ओआईसी कुछ नहीं करता। अफगानिस्तान, सीरिया और म्यांमार में कौन प्रताड़ित होते रहे हैं, किस से नहीं छिपा है।

तालिबान और आईएसआईएस के खिलाफ कुछ नहीं कर पाते। बल्कि इसके उलट ओआईसी का रवैया सांप्रदायिकता की आग को हवा देने का रहा है। पाकिस्तान जैसे देश किसी संगठन के मंच को अपना एजेंडा बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने में सफल होते हैं, तो यकीनन कहा जा सकता है कि वह संगठन सभी धर्मो और आस्थाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित नहीं कर पा रहा है।

देखने वाली बात है कि भारत ने जिस तरह स्पष्ट रुख दिखाया है, वैसा आचरण वही देश कर सकता है कि जो सभी धर्मों के प्रति सम्मान की सोच रखता हो। विवादास्पद बयान पर कार्रवाई करके स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि ऐसे बयान भारत सरकार के विचारों को प्रदर्शित नहीं करते। ऐसे में ढंकी-दबी कुत्सित मंशा टिकने नहीं पाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
एनसीबी के अधिकारीयों की जल्दीबाजी सरकार और जनता दोनों के लिए चिंता की सबब है..

एनसीबी के अधिकारीयों की जल्दीबाजी सरकार और जनता दोनों के लिए चिंता की सबब है..

उपराष्ट्रपति का अफ्रीका दौरा संबंधों को नया आयाम है ……….

उपराष्ट्रपति का अफ्रीका दौरा संबंधों को नया आयाम है ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend