ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हैदराबाद गैंगरेप केस में ट्विस्ट: BJP नेता ने जारी किया वीडियो, पूछा- AIMIM विधायक का बेटा क्यों नहीं पकड़ा गया?

UB India News by UB India News
June 6, 2022
in अपराध, खास खबर
0
हैदराबाद गैंगरेप केस में ट्विस्ट: BJP नेता ने जारी किया वीडियो, पूछा- AIMIM विधायक का बेटा क्यों नहीं पकड़ा गया?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नाबालिग लड़की के सामूहिक बलात्कार मामले में एक नया मोड़ आया है. एक वीडियो क्लिप और कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें AIMIM के एक विधायक का बेटा भी घटनास्थल पर दिख रहा है. ये तस्वीरें  एक भाजपा विधायक ने शेयर की है और घटना के समय एआईएमआईएम विधायक के बेटे के मौजूद होने की बात कही गई है. नेता का कहना है कि नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया गया था, इसमें  विधायक का बेटा भी शामिल था. वहीं पुलिस का कहना है कि कथित अपराध के समय विधायक का बेटा मौजूद नहीं था.

तस्वीरों में कुछ युवक दिख रहे हैं, जिसमें एआईएमआईएम विधायक का बेटा भी है. अन्य आरोपियों की मौजूदगी में उसने भी नाबालिग लड़की के साथ रेप किया था.

RELATED POSTS

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

वहीं पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक रघुनंदन राव ने कहा कि पुलिस ने विधायक के बेटे का नाम आरोपी के रूप में क्यों नहीं लिया. उन्होंने कहा कि “पुलिस ने स्वीकार किया है कि लड़की नाबालिग है और यौन उत्पीड़न हुआ है. अब उन्हें जवाब देना होगा कि कार के अंदर लड़की का यौन उत्पीड़न किसने किया है. ये विधायक का बेटा है या नहीं? मर्सिडीज में सवार लोगों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है? विधायक के बेटे को क्यों छोड़ दिया गया है,”  भाजपा विधायक ने दावा किया कि अपराध में एआईएमआईएम विधायक के बेटे की संलिप्तता साबित करने के लिए उनके पास और भी सबूत हैं.

पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त जोएल डेविस ने शुक्रवार को कहा था कि, हमने सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान के आधार पर पांच दोषियों की पहचान की है और विधायक का बेटा उनमें से एक नहीं है. लड़की से दुष्कर्म के आरोप में अब तक दो किशोरों समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए दो किशोरों में से एक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी के स्थानीय नेता का बेटा है. एक अन्य आरोपी की पहचान सदुद्दीन मलिक के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था.

बता दें कि हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को एक पार्टी के बाद घर लौट रही 17 वर्षीय लड़की के साथ पांच युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

Next Post
दुनिया के लिए जलवायु परिवर्तन एक चुनौती है

दुनिया के लिए जलवायु परिवर्तन एक चुनौती है

नूपुर शर्मा BJP से निलंबित तो नवीन जिंदल को पार्टी निकाला

नूपुर शर्मा BJP से निलंबित तो नवीन जिंदल को पार्टी निकाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend