ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत की पहल इन पर लगाम लगाने में प्रभावी रहेगी……

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
भारत की पहल इन पर लगाम लगाने में प्रभावी रहेगी……

RELATED POSTS

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आफगानिस्तान की संकटग्रस्त जनता को दुनिया भर से मिल रही मानवीय सहायता की निगरानी के लिए भारतीय अधिकारियों की एक टीम काबुल में है। भारत पड़़ोसी होने के नाते वर्तमान में अफगान जनता का प्रमुख मददगार भी है। तालिबान के जबरन सत्ता पर काबिज होने के बाद से भारत का यह पहला सीधा संपर्क है। हालांकि इससे पहले भारतीय अधिकारी दोहा में तालिबान प्रतिनिधियों से मिल चुके हैं। राजनयिक हलकों में इस यात्रा को तालिबान से संपर्क सुधारने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। टीम मानवीय सहायता के वितरण में शामिल अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेगी। इसके अलावा‚ टीम के विभिन्न स्थानों का दौरा करने की उम्मीद है जहां भारतीय परियोजनाएं चल रही हैं। भारत पहले ही मानवीय सहायता के कई शिपमेंट काबुल भेज चुका है‚ जिसमें २०‚००० मीट्रिक टन गेहूं‚ १३ टन दवाएं‚ कोविड वैक्सीन की ५००‚००० खुराक और सर्दियों के कपड़े शामिल हैं। यही नहीं भारत ईरान में अफगान शरणार्थियों के लिए भी कोवैक्सिन की एक मिलियन खुराक दे चुका है। भारतीय टीम तालिबान के वरिष्ठ सदस्यों से भी मुलाकात करेगी और अफगानिस्तान के लोगों को नई दिल्ली की मानवीय सहायता पर चर्चा करेगी। पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद भारत ने भी अफगानिस्तान से कूटनीतिक संबंध तोड़ लिये थे और अपना दूतावास बंद का दिया था। इस लिहाज से यह अफगानिस्तान में तालिबान से भारतीय पक्ष की पहली आधिकारिक मुलाकात होगी। अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारत अफगानिस्तान में दूतावास दोबारा खोल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती शायद तुरंत न हो लेकिन जूनियर अधिकारियों के साथ दूतावास खोलने पर विचार संभव है। भारत अफगानिस्तान से बेहतर संबंध बनाये रखना चाहता है। सुरक्षा और दूसरी कई वजहों से यह उसके लिए अच्छा और बहुत हद तक जरूरी भी है। अफगानिस्तान की चीन और पाकिस्तान से बढ़ती नजदीकियां भी भारत के लिए इसे जरूरी बनाती हैं। मौजूदा वक्त में अगर अफगान लोगों की बुनियादी जरूरतों की चिंता नहीं की गई तो चरमपंथ से लेकर तमाम आशंकाओं को वहां सिर उठाने का मौका मिल सकता है। ऐसी सूचनाएं हैं कि अफगानिस्तान में कश्मीरी आतंकवादियों के प्रशिक्षण कैंप चल रहे हैं। भारत की पहल इन पर लगाम लगाने में प्रभावी रहेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

by UB India News
July 31, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है. शहजाद पूनावाला ने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप...

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

by UB India News
July 31, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर गुरुवार को वोटिंग हुई। इस बार कुल 34.30% वोटिंग हुई...

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Next Post
कांग्रेस का सवाल …….

कांग्रेस को झटके पर झटका

कश्मीर फिर बना चुनौती

कश्मीर फिर बना चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend