ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार : अपने ही मंत्री को बर्खास्त करके अच्छी मिसाल कायम

UB India News by UB India News
May 26, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
भ्रष्टाचार : अपने ही मंत्री को बर्खास्त करके अच्छी मिसाल कायम

RELATED POSTS

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ड़ॉ. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्रिमंड़ल से मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया और बर्खास्तगी के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने केस दर्ज करके सिंगला को गिरफ्तार भी कर लिया। देर रात उनके ओएसड़ी प्रदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने दोनों को तीन दिन के रिमांड़ पर भेज दिया है। पंजाब में सत्तारूढ़ आप सरकार ने चुनाव के समय राज्य की जनता को राजनीति में शुचिता का वादा किया था और अब अपने ही मंत्री को जेल की हवा खिलाते हुए यह आश्वस्ति दी है कि वह अपने इस वादे को लेकर गंभीर है। पेशे से दंत चिकित्सक सिंगला पर ५८ करोड़़ के निर्माण कार्यों में एक फीसद कमीशन मांगने का आरोप है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सिंगला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सभी टेंड़रों पर एक फीसद कमीशन की मांग कर रहे थे। बताया गया कि सिंगला ने गुनाह कबूल कर लिया है‚ और कानून अपना काम करेगा। हालांकि कोई दस साल पहले आप में शामिल हुए सिंगला ने मीडि़या से कहा है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने मानसा सीट से राज्य में सर्वाधिक अंतर से जीत दर्ज की थी और मंत्रिमंड़ल के गठन में उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पद की शपथ दिलाई गईथी। मुख्यमंत्री मान ने कहा‚ मैंने खटकड़़ कलां की पवित्र धरती पर पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त करने का प्रण लिया है‚ और इस दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। मान ने स्पष्ट कहा कि कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो उसे किसी अनियमितता की इजाजत नहीं दी जा सकती। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंगला की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी पर कहा कि भ्रष्टाचार देश से विश्वासघात है। उनकी पार्टी इसकी अनुमति नहीं देगी। दरअसल‚ आप भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की उपज है‚ और इसलिए उसके लिए अपने किसी भी नेता और कार्यकर्ता के भ्रष्टाचार को सहन करने की गुंजाइश नहीं है। राजनीति में भ्रष्टाचार नासूर बन चुका है‚ और जरूरी है कि प्रत्येक राजनीतिक दल भ्रष्टाचार को उखाड़़ फेंकने के लिए अपने से ही शुरुआत करे। भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टोलरेंस की नीति पर चले। कहना होगा कि आप ने अपने ही मंत्री को बर्खास्त करके अच्छी मिसाल कायम की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
अमेरिका की बंदूक संस्कृति

अमेरिका की बंदूक संस्कृति

जारी रहेगा आगे बढ़ने का सिलसिला

जारी रहेगा आगे बढ़ने का सिलसिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend