ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका की बंदूक संस्कृति

UB India News by UB India News
May 26, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
अमेरिका की बंदूक संस्कृति

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका आज बेबसी के आंसू बहा रहा है। राष्ट्रपति से लेकर हर राजनीतिज्ञ‚ समाजशास्त्री और आम लोग गमगीन और चिंतित हैं। समझ नहीं पा रहे कि जो गलती उन सबसे हुई है उसे कैसे सुधारें। टेक्सास राज्य के एक प्राथमिक स्कूल में १८ वर्षीय एक युवक ने मंगलवार को अंधाधुंध गोलीबारी करके १९ बच्चों और दो शिक्षिकाओं की हत्या कर दी और कई अन्य को घायल कर दिया। राष्ट्रपति जो बाइड़न घटना से व्यथित हैं और उनके शोक संदेश से लगता है कि देश में बंदूक संस्कृति को लेकर गंभीर चिंतन होगा और आम लोगों के आलू–प्याज की तरह बंदूकें खरीदने और प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। टेक्सास के उवाल्ड़े शहर के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में मंगलवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ११ बजे चली गोलियों ने पूरे अमेरिका को दहला दिया। घटना के शिकार हुए बच्चे दूसरी‚ तीसरी और चौथी कक्षा में पढ़ते थे और उनकी आयु सात से १० साल के बीच थी। हमलावर की पहचान सल्वाड़ोर रामोस के रूप में हुई है‚ जो स्कूल के पास के एक इलाके का रहने वाला था। मीडि़या रिपोर्टों के मुताबिक युवक ने किसी बात पर ड़ांटे जाने पर पहले अपनी दादी को गोली मारी‚ उसके बाद उसकी कहासुनी कुछ सुरक्षा अधिकारियों से हुई और इसके बाद वह स्कूल में घुस गया। रामोस के पास हैंड़गन और एआर–१५ अर्द्धस्वचालित राइफल थी। उसके पास आधुनिक मैगजीन भी थी। हमलावर अकेला था और पुलिस की गोलीबारी में मारा गया। क्वाड़ शिखर वार्ता में शामिल होने के बाद जापान से लौट रहे राष्ट्रपति बाइड़न प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही व्यथित दिखाई दिए। भावुक बाइड़न ने पूछा कि साथी सांसदों को यह समझाने में कितना वक्त लगेगा कि ‘यह कार्रवाई का समय है।’ अमेरिका में बंदूक संस्कृति कोई नई बात नहीं है। आए दिन वहां गोलीबारी की खबरें सामने आती हैं लेकिन हाल के वर्षों में इन घटनाओं ने स्कूलों की तरफ मुंह मोड़़ लिया है। स्कूलों में गोलीबारी की अधिकांश घटनाएं समाजिक विसंगतियों का नतीजा हैं। अमेरिकी समाज में रंगभेद तो पहले से ही था। ऊँच–नीच और अमीरी–गरीबी की भावना ने स्थितियों को बुरी तरह बिगाड़़ दिया है। टेक्सास के प्राथमिक स्कूल का हमलावर भी एक बेहद गरीब परिवार से था। उसके साथ पढ़ चुके युवकों के अनुसार उसके कपड़़ों के कारण स्कूल में उसकी खिल्ली उडाई जाती थी। बंदूक संस्कृति पर रोक के साथ ही अमेरिकी समाज को पश्चाताप की भी जरूरत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
जारी रहेगा आगे बढ़ने का सिलसिला

जारी रहेगा आगे बढ़ने का सिलसिला

चार धाम यात्रा : हादसे की पुनरावृत्ति की आशंका

चार धाम यात्रा : हादसे की पुनरावृत्ति की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend