ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

27 मई से 10 जून तक प्रखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगाः अमरेंद्र प्रताप

UB India News by UB India News
May 25, 2022
in कृषि, पटना, भाजपा
0
27 मई से 10 जून तक प्रखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगाः अमरेंद्र प्रताप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को राज्यस्तरीय खरीफ कर्मशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि खरीफ महाभियान का उद्’ेश्य किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी देना‚ फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करना‚ मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना तथा जैविक खेती को प्रोत्साहन देना है। इसके अतिरिक्त खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ–साथ विशेष दलहन एवं तेलहन बीज वितरण कार्यक्रम का प्रचार–प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि २६ मई को सभी जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय खरीफ कर्मशाला–सह–प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में २७ मई से १० जून तक सभी प्रखण्ड मुख्यालय में प्रखण्डस्तरीय प्रशिक्षण–सह–उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रखण्ड स्तर पर प्रथम दिन लाभार्थी–किसान को कृषि की उन्नत तकनीकी से संबंधित प्रशिक्षण एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जायेगी और दूसरे दिन कृषि योजनाओं के लिए अनुदान पर उपादान वितरण किया जायेगा। मंत्री द्वारा बामेती के सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय खरीफ कर्मशाला का उद्घाटन किया। साथ ही‚ उनके द्वारा दलहन की वैज्ञानिक खेती‚ तेलहन की वैज्ञानिक खेती तथा समेकित कृषि प्रणाली पुस्तिका का विमोचन किया।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ६ से ३१ मई तक अभियान चलाकर मिट्टी नमूनों का संग्रहण कर जांच के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। मंत्री ने बताया कि १४ मई से खरीफ मौसम २०२२ में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बीज प्राप्ति के लिए किसानों से ऑन–लाईन आवेदन लिया जा रहा है‚ जो २५ मई तक चलेगा तथा २८ मई तक बीज वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत राज्य के १९० गांवों में २२‚६१० एकड में जलवायु अनुकूल कृषि तकनीक का प्रत्यक्षण आयोजित किया जायेगा।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

जलावायु अनुकूल कृषि संबंधित गाँव में इस खरीफ मौसम में ५०‚००० किसानों का परिभ्रमण आयोजित किया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि यांत्रिकरण योजना के अंतर्गत इस वर्ष पॉयलट आधार पर ब्रिकेट मेेकिंग मशीन को शामिल किया गया है‚ जिससे फसल अवशेष प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। राज्य में कृषि विभाग द्वारा “जल–जीवन–हरियाली” अभियान में शामिल सूक्ष्म सिंचाई कार्यक्रम एवं भूमि संरक्षण की योजनाओं को बढावा दिया जा रहा है। बागवानी विकास के लिए खरीफ मौसम में ११‚०२५ एकड में वैज्ञानिक तरीके से बागवानी करने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी‚ जिसमें से ५‚१२५ एकड में केला‚ ६६२ एकड में पपीता‚ १७५० एकड में आम‚ २६२ एकड में लीची का नया बागवान लगाने के लिए निःशुल्क पौध सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी।
इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के विशेष सचिव रवीन्द्रनाथ राय‚ विशेष सचिव बिजय कुमार‚ षि निदेशक डॉ आदित्य प्रकाश‚ निदेशक उद्यान नन्द किशोर‚ निदेशक‚ अपर निदेशक (शष्य) धनंजयपति त्रिपाठी‚ भूमि संरक्षण बैंकटेश नारायण सिंह‚ निदेशक पीपीएम अशोक प्रसाद‚ निदेशक बसोका सुनील कुमार पंकज सहित मुख्यालय एवं क्षेत्र के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
पीने के पानी की नहीं होगी कमीः रामप्रीत पासवान

पीने के पानी की नहीं होगी कमीः रामप्रीत पासवान

पेट्रो उत्पादों पर सभी अधिभार वापस ले सरकारः वाम दल

पेट्रो उत्पादों पर सभी अधिभार वापस ले सरकारः वाम दल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend