मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा उद्वह योजना का मंगलवार को उनके सामने ट्रायल किया गया। जैसे ही गंगा जल घोड़ाकटोरा में बने जलाशय में पहुंचा इसे देख मुख्यमंत्री के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यहां पर २७ एकड़ भूमि को अधिग्रहित कर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं घोड़ा कटोरा जल संचय केंद्र का जायजा लिया। जल संचयन के लिए कुल ३५० एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। इस पूरी परियोजना पर २६०० करोड़ खर्च हो रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि २०१९ में इस परियोजना की शुरुआत की गयी थी। मोकामा के पास से इसे यहां तक लाया गया है। बरसात के समय चार महीने तक पानी लेकर स्टोरेज किया जाएगा इसके बाद इसे प्यूरीफाई कर घरों व अन्य जगहों पर सप्लाई किया जाएगा। दरअसल सरकार के ड्रीम प्रोजेक्टों में शुमार गंगा उद्वह योजना का काम अंतिम चरण में है। ११ मई को ड्राई रन तो १५ मई को ट्राई रन सफल रहने के बाद अधिकारियों व कर्मियों का उत्साह चरम पर है। मोकामा से गिरियक के घोड़ाकटोरा में बने जलाशय में गंगाजल पहुंच चुका है। अब राजगीर‚ गया‚ बोधगया और नवादा के घरों में गंगाजल पहुंचना बाकी है। सीएम के आने के पूर्व नवादा एवं नालंदा जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के चाक–चौबंद किए गए थे। इस दौरान उन्होंने कार्य योजना के निदेशक एवं वरीय अधिकारियों सहित जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर हेलीकॉप्टर से राजगीर पहुंचे। यहां पदाधिकारी से लेकर जदयू के नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री राजगीर से सीधे नवादा के मोतनाजे के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने गया में भी अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का जायजा लिया और विष्णुपद में पूजा–अर्चना की। यहां से नीतीश बोधगया पहुंचे जहां महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को नमन किया। इसके बाद वहां से सीएम घोड़ाकटोरा पहुंचे। जहां पर घोड़ाकटोरा की स्थिति से रूबरू होने के बाद आसपास की स्थिति को भी जाना। उन्होंने घोड़ाकटोरा के जलाशय से लेकर ईको पार्क के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडि़यम का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे स्टेडि़यम के निर्माण से लेकर अन्य गतिविधियों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बड़हरी गांव में निर्माणाधीन ड़ैम्प का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ड़ैम्प के संबंध में भी जानकारी संबंधित विभाग के पदाधिकारी से लिए। बता दें कि मुख्यमंत्री राजगीर परिसदन में कुछ देर आराम किए उसके बाद पुनः पटना के लिए रवाना हो गए। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था की गयी।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गंगा जल आपूर्ति परियोजना’ का नवादा स्थित मोतनाजे ग्राम में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, नालंदा में राजगीर जलाशय तथा गया में अबगीला और सीताकुंड का स्थलीय निरीक्षण किया तथा इन्हें जल्द पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। (1/2) pic.twitter.com/rpUmAFBdPl
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 24, 2022
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज गया के अबगीला में निर्माणाधीन गया–बोधगया जलशोधन संयंत्र एवं गया जलाशय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कार्य प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जून के अंत तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि जल्द–से–जल्द कार्य पूर्ण करें ताकि लोगों को गंगा जल शुद्ध पेयजल के रूप में मिल सके। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन रबर ड़ैम के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को कार्य प्रगति की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फल्गु नदी के बाये ं तट पर विष्णुपद मंदिर के निकट पूरे वर्ष जल उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस जल्द–से–जल्द पूरा करे। पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या मेें बाहर से लोग आते हैं। इस कार्य के पूर्ण होने से लोगों को सहूलियत होगी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने ब्रह्म योनि पर्वत पर बुड़को द्वारा निर्माणाधीन पेयजल योजना की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गया के ५० प्रतिशत क्षेत्र मे ं यहां से गंगाजल‚ शुद्ध पये जल के रूप मे ं लोगों को उपलब्ध हो सकेगा।
(2/2) इस परियोजना के पूर्ण होने से गया, बोधगया राजगीर और नवादा शहरों में सभी लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। pic.twitter.com/abjMLjHIOy
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 24, 2022
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य को जल्द–से–जल्द पूर्ण करे। गंगा का जल लोगों को शुद्ध पेयजल के रूप में मिलने लगेगा तो वे निजी बोरिंग का इस्तेमाल कम–से–कम करेगं े जिससे भूजल स्तर भी मेनटेन रहेगा। लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर में पूजा–अर्चना कर राज्य की सुख‚ शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री महाबोधि मंदिर भी गये‚ जहॉ उन्होने भगवान बुद्ध की पूजा–अर्चना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख‚ शांति एवं समृद्धि की कामना की। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा‚ सांसद विजय कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ड़ॉ एस सिद्धार्थ‚ नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर‚ जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल‚ मगध प्रमंड़ल के आयुक्त मयंक बरवड़े़‚ बुड़को के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विनय कुमार‚ वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरप्रीत कौर एवं नगर आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
बोधगया पहुंचे नीतीश कुमार तथागत बुद्ध को किया नमन
नालंदा जिले के राजगीर और गया में जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को बोधगया पहुंचे और महाबोधि मंदिर जाकर भगवान बुद्ध को नमन किया। मंदिर पहुंचने के बाद बीटीएमसी के सचिव एन दोरजी‚ मुख्य पुजारी भंते चालिन्दा‚ सदस्य अरबिंद सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में मुख्य पुजारी भिक्षु चालिंदा‚ भिक्षु दिनानंद सहित अन्य भिक्षुओं ने सीएम को विशेष पूजा करायी। पूजा के बाद सीएम ने पवित्र बोधिवृक्ष का दर्शन किया। साथ ही मंदिर के गर्भगृह का परिक्रमा भी किये। इसके बाद महाबोधि मंदिर के स्वागत कक्ष में सीएम ने बीटीएमसी के सचिव एन दोरजी से महाबोधि मंदिर की वर्तमान व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। महाबोधि मंदिर में लगभग ३० मिनट तक सीएम रुके। इसके बाद सीएम पुनः गया एयरपोर्ट से पटना के लिए रवाना हो गये।







