ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के लिए अरुण जेटली वाली भूमिका निभा सकते धर्मेंद्र प्रधान !

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना, बिहार, भाजपा
0
नीतीश कुमार के लिए अरुण जेटली वाली भूमिका निभा सकते धर्मेंद्र प्रधान !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में राजग के नए सेतु बनकर उभर सकते हैं प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के दौरे के निकाले जा रहे बड़े मायने भाजपा विधान मंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष तक को धर्मेंद्र प्रधान के दौरे की सूचना नहीं होने को लेकर लगाए जा रहे कयास

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बिहार भाजपा के पूर्व चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुरुवार की रात गोपनीय मुलाकात की चर्चा दूसरे दिन भी परवान पर रही। नया समीकरण यह उभर कर सामने आ रहा है कि अब केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव की जगह धर्मेंद्र प्रधान को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। यह काम पहले अरुण जेटली करते थे।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

दरअसल, बिहार राजग के लिए दस वर्षों से अधिक समय तक दिवंगत हो चुके अरुण जेटली संकटमोचक की भूमिका निभाने में महारत हासिल कर चुके थे। उनके नहीं रहने के बाद 2019 के लोकसभा और 2020 के विधानसभा चुनाव में बतौर बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की भूमिका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समन्वय के स्तर पर काफी सराहनीय रही थी।

ऐसे में पिछले दिनों कई बिंदुओं पर दोनों दलों के बीच बयानबाजी और मतभेद के बाद धर्मेंद्र प्रधान और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात के बारे में बिहार भाजपा के कर्णधारों को भनक तक नहीं लगना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल और उप मुख्यमंत्री एवं विधान मंडल दल के नेता तारकिशोर प्रसाद तक पटना में नहीं थे।

भाजपा-जदयू के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार नीतीश कुमार का भूपेंद्र यादव से तालमेल ठीक नहीं है। इसके पीछे का कारण बताया जाता है कि नीतीश के बारे में भाजपा के कुछ पदाधिकारी, मंत्री एवं विधायक की बयानबाजी पर भी भूपेंद्र चुप्पी साधे रहते हैैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लेते हुए नीतीश की नाराजगी दूर करने की पहल की है। यही नहीं, नीतीश और भाजपा के बीच तालमेल और समन्वय का जिम्मेदारी भी धर्मेंद्र प्रधान को सौंप दी गई है। इसी सिलसिले में वे पटना आए और करीब दो घंटे तक नीतीश कुमार से अकेले में कई बिंदुओं पर उन्होंने बातचीत की।

बताया जा रहा है कि नीतीश ने इस दौरान अपने मन की बात कही और धर्मेंद्र प्रधान ने न केवल उन्हें सुना, बल्कि अलग-अलग मुद्दों पर भाजपा के स्टैंड की जानकारी दी। दोनों के बीच मुलाकात में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति शिक्षा मंत्री विजय चौधरी की रही। शिक्षा से संबंधित कुछ मुद्दों पर बातचीत हुई और धर्मेंद्र प्रधान के इस यात्रा पर सरकारी दौरे का मुलम्मा चढ़ा दिया। आखिरी में नीतीश कुमार और विजय चौधरी धर्मेंद्र प्रधान को राजकीय अतिथिशाला तक छोड़ने भी गए।

संजय जायसवाल और तारकिशोर प्रसाद की धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात अगली सुबह तब हुई, जब वे दिल्ली वापस जाने लगे। हालांकि, अंतिम रूप से उनके दौरे को राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति चुनाव के साथ राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव पर चर्चा के अलावा नीतीश कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर दोनों दलों के बीच समन्वय के रूप में देखा जा रहा है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
इंदौर की स्‍वर्णबाग कालोनी में भीषण अग्निकांड, सात लोग जिंदा जले

इंदौर की स्‍वर्णबाग कालोनी में भीषण अग्निकांड, सात लोग जिंदा जले

घरेलू सिलेंडरों में लगी आग , 50 रुपए बढ़े दाम , आम आदमी की रसोई हुई महंगी

घरेलू सिलेंडरों में लगी आग , 50 रुपए बढ़े दाम , आम आदमी की रसोई हुई महंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend