ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस-यूक्रेन जंग : रूस ने यूक्रेन पर किया साइबर हमला , माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में खुलासा

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
रूस-यूक्रेन जंग : रूस ने यूक्रेन पर किया साइबर हमला , माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में खुलासा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और यूक्रेन की जंग के दो माह से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जानकारी के अनुसार रूस सिर्फ गोला बारूद और मिसाइल से ही नहीं, बल्कि यूक्रेन पर साइबर अटैक भी कर रहा है। जंग के बीच रूस के हैकर्स की टीम साइबर अटैक करके यूक्रेन को कमजोर कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि रूसी सरकार समर्थित हैकरों ने पिछले कुछ समय के दौरान यूक्रेन में दर्जनों संगठनों पर साइबर हमला कर उनके डेटा को नष्ट कर दिया है और ‘सूचनाओं का एक अराजक माहौल पैदा कर दिया है।’

2021 से कर रहे थे साइबर हमलों की तैयारी
रिपोर्ट में कहा गया कि लगभग आधे हमले महत्वपूर्ण अवसंरचना पर किये गए और कई बारे ऐसे हमले बमबारी के साथ-साथ किए गए। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि रूस से संबद्ध समूह मार्च 2021 से इस हमले की तैयारी कर रहे थे, ताकि वे नेटवर्क को हैक कर रणनीतिक और युद्धभूमि की खुफिया सूचनाएं एकत्र कर सकें और भविष्य में उसका इस्तेमाल कर सकें। रिपोर्ट के अनुसार युद्ध के दौरान, हैकरों ने नागरिकों की विश्वसनीय जानकारी और महत्वपूर्ण सेवाओं तक पहुंच को बाधित करने का प्रयास किया है।

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

रूसी हमले की वजह से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध की वजह से देश को 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है।हमारे सैकड़ों उद्योग-धंधे तबाह हो चुके हैं। इसके अलावा लगभग 2,500 किमी सड़कें और लगभग 300 पुल बर्बाद हो गए हैं।

दूसरी तरफ पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंध से रूस के ऑइल प्रोडक्शन को भी बड़ा झटका लगा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी बैंकों और जहाजों पर प्रतिबंधों की वजह से इस साल उसके ऑइल प्रोडक्शन में 17% तक गिरावट आएगी।

जंग के बड़े अपडेट्स…

  • कनाडा के सांसदों ने यूक्रेन में रूस के हमले को नरसंहार के रूप में लेबल करने के लिए वोटिंग की।
  • ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करने पर कुछ प्रतिबंध हटाए।
  • सुमी के गवर्नर का कहना है कि रूसी सेना ने बीते दिन आधे घंटे में शहर पर 50 से ज्यादा हमले किए।
  • यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना है कि रूस भारी गोलाबारी के बावजूद पूर्व में यूक्रेनी डिफेंस को तोड़ने में नाकाम रहा।

यूक्रेन को हो सकता है 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान
यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्यामल ने द इकोनॉमिस्ट में लिखे एक कॉलम में यूक्रेन को भारी भरकम आर्थिक नुकसान की बात कही है। डेनिस का मानना है कि युद्ध की वजह से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। यह नुकसान 2021 के सकल घरेलू उत्पाद के पांच गुना के बराबर है।

अब बाइडेन को रूसी अरबपतियों की संपत्ति जब्त करने का अधिकार
अमेरिका की संसद में बुधवार को भारी बहुमत से एक विधेयक पारित किया है। इस विधेयक में राष्ट्रपति बाइडेन से रूसी अरबपतियों की संपत्ति जब्त कर यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य और मानवीय सहायता भेजने की अपील की गई है। हालांकि यह कानून गैर-बाध्यकारी है।

अमेरिका ने रूस के मूवमेंट की सटीक सूचनाएं दीं
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि फरवरी से ही अमेरिका, यूक्रेन को रूसी सेना के मूवमेंट की रीयल टाइम खुफिया जानकारी उपलब्ध करा रहा है। इससे यूक्रेन ने कीव एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहे रूसी विमान के सैकड़ों सैनिकों को मार गिराया था। एक अधिकारी ने कहा, ‘हम यूक्रेन को लगातार उन जगहों की जानकारी दे रहे हैं, जहां रूसी सैनिक यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहे।

यूक्रेन में छह साल की सोलोमिया रेउत ने अपने सैनिकों की मदद के लिए सड़क किनारे बांसुरी बजाकर 165 डॉलर जुटाए हैं।
यूक्रेन में छह साल की सोलोमिया रेउत ने अपने सैनिकों की मदद के लिए सड़क किनारे बांसुरी बजाकर 165 डॉलर जुटाए हैं।

कीव में दूतावास खोलने की तैयारी
पिछले हफ्ते बोरिस जॉनसन ने जल्द ही कीव में ब्रिटिश ऐम्बेसी फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। इस तैयारी के बीच सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान घोषणा की थी कि अमेरिकी डिप्लोमैट्स भी एक हफ्ते के भीतर कीव लौट आएंगे।

असर: पोलैंड-बुल्गारिया की गैस सप्लाई रोकी, कीमत 24% बढ़ी
रूस ने यूक्रेन की मदद के आरोप में पोलैंड और बुल्गारिया को नेचुरल गैस की सप्लाई बंद करते हुए साफ संदेश दिया है कि वह अपने खिलाफ खड़े होने वालों को छोड़ेगा नहीं। दोनों यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने रूबल मुद्रा में भुगतान नहीं किया। रूस के फैसले की वजह से यूरोपीय गैस की कीमतें आज 24% बढ़कर इस महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। यह एक साल पहले की तुलना में लगभग 7 गुना ज्यादा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

by UB India News
July 2, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जिस तरह सेना और सरकार के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

by UB India News
June 29, 2026
0

अगस्त, 2021 में जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया तो दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा खुशी से झूमा...

पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव,अपाचे हेलीकॉप्टर हमले पर क्यों बदले ट्रंप के तेवर?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है………….

by UB India News
June 29, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है। ईरान के साथ युद्ध विराम के लिए...

16 महीने बाद आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार होगी द्विपक्षीय वार्ता ,इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजर ……………

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल करेंगे भारत का दौरा’, विदेश मंत्री मार्को रूबियो का एलान

by UB India News
June 27, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश...

Next Post
असम दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, सात कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन, सात की रखेंगे आधारशिला

असम दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, सात कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन, सात की रखेंगे आधारशिला

जेडीयू की ओर सेइफ्तार पार्टी आज , चिराग – सहनी हुए दरकिनार

जेडीयू की ओर सेइफ्तार पार्टी आज , चिराग - सहनी हुए दरकिनार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend