ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेडीयू की ओर सेइफ्तार पार्टी आज , चिराग – सहनी हुए दरकिनार

UB India News by UB India News
April 28, 2022
in जदयू, पटना
0
जेडीयू की ओर सेइफ्तार पार्टी आज , चिराग – सहनी हुए दरकिनार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सत्‍तारूढ़ जेडीयू की ओर से गुरुवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया किया जा रहा है. हज भवन में प्रदेश के दिग्‍गज राजनेता जुटेंगे. इस मौके पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव के बीच दोबारा मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है. इन सबके बीच दिलचस्‍प बात यह है कि JDU ने चिराग पासवान और VIP प्रमुख एवं नीतीश के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को इफ्तार का न्‍योता नहीं दिया गया है. इससे पहले भाजपा की ओर से दी गई इफ्तार पार्टी में भी ये दोनों नेता नहीं दिखे थे. ऐसे में सवाल उठता है कि जेडीयू ने इन दोनों नेताओं को निमंत्रित क्‍यों नहीं किया? चिराग पासवान और मुकेश सहनी को बिहार NDA ने दरकिनार कर दिया है?

दरअसल, गुरुवार को JDU अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से पटना के हज भवन में इफ़्तार का आयोजन किया गया है. इसमें तमाम राजनीतिक दलों के नेताओ को निमंत्रण दिया गया है, लेकिन न तो मुकेश सहनी को निमंत्रण भेजा गया है और न ही चिराग़ पासवान को. इससे साफ़ है कि जो भाजपा को पसंद नहीं है, उसे JDU भी तवज्जो नहीं दे रहा है. साथ ही जो JDU को पसंद नहीं है, उससे भाजपा तवज्जो नहीं दे रहा है. इससे यह भी स्‍पष्‍ट हो रहा है कि बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन मजबूत है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

जेडीयू नेता का दिलचस्‍प जवाब

JDU अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलीम परवेज़ से जब यह सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने सफाई देते हुए मजेदार जवाब दिया. सलीम परवेज़ कहते हैं कि हमने उन तमाम राजनीतिक पार्टियों को इफ़्तार में निमंत्रण दिया है, जिन्‍हें बिहार विधानसभा से मान्‍यता मिली हुई है. उन्‍होंने आगे कहा कि हमें जानकारी मिली है कि न तो VIP और न ही चिराग़ पासवान की पार्टी विधानसभा से मान्‍यता मिली है. इसी वजह से इन दोनों नेताओं को नहीं बुलाया गया. इसमें कोई राजनीति नहीं है.

चिराग गुट का जवाब
चिराग़ पासवान गुट के नेता अशरफ़ अंसारी ने कहा कि कौन बुलाता है और कौन नहीं बुलाता है, इससे चिराग़ को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है. उन्‍होंने कहा कि बिहार की जनता ने साल 2020 में अपना आशीर्वाद दे दिया और आगे भी देगी. जो पार्टी आज हमें नजरअंदाज कर रही है, वही कल हमारे पीछे-पीछे घूमेगी.

वीआईपी नेता का जवाब
इस बाबत जब मुकेश सहनी की पार्टी से पूछा गया की आपको निमंत्रण नहीं मिला तो उन्‍होंने कहा कि जबरदस्‍ती किसी को निमंत्रण के लिए आप दबाव तो नहीं डाल सकते हैं. उनकी मर्ज़ी किसे बुलाते हैं और किसे नहीं. इससे हमें कोई फ़र्क़ नही पड़ता है.

JDU की इफ़्तार पार्टी से चिराग़ पासवान और मुकेश सहनी क्‍यों हुए आउट? पढ़ें Inside स्‍टोरी

भाजपा-जदयू को एक-दूसरे का ख्‍याल
दरअसल, इस वक़्त बिहार विधानसभा में चिराग़ पासवान गुट और VIP का कोई विधायक नहीं है. इस वजह से सलीम परवेज़ ने चिराग और मुकेश सहनी को इफ्तार पार्टी में न बुलाने पर अपनी सफाई दी है. लेकिन माना जाता है की मुकेश सहनी से भाजपा बेहद नाराज़ है. इस वजह से JDU ने उन्हें निमंत्रण नहीं दिया. वहीं, चिराग़ पासवान से नीतीश कुमार बेहद नाराज़ हैं, इस वजह से भाजपा ने शाहनवाज़ हुसैन के इफ़्तार में चिराग़ को निमंत्रण नहीं दिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
सिल्क को बढ़ावा देने के लिए 1,400 बुनियादी मशीन वितरित की जाएगी

सिल्क को बढ़ावा देने के लिए 1,400 बुनियादी मशीन वितरित की जाएगी

लालू यादव की जमानत पर अब 1 अप्रैल को रांची हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

10 लाख रुपये का बॉन्ड भरते ही रिलीज ऑर्डर जारी, 72 दिन बाद आज आजाद होंगे लालू यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend