ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत में बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार,24 घंटे में कोरोना के 3309 नए मामले

कोरोना की रफ्तार को देखें तो सोमवार-मंगलवार तक हर रोज मामले 1 हजार से 1200 तक ही थे, लेकिन गुरुवार के आंकड़े चिंताजनक हैं. ऐसे में कई राज्यों में फिर से कोरोना पाबंदियां लौट सकती हैं. देश की राजधानी दिल्ली में मास्क लगाना अब अनिवार्य.

UB India News by UB India News
April 29, 2022
in खास खबर, प्रदेश, स्वास्थ
0
भारत में बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार,24 घंटे में कोरोना के 3309 नए मामले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना वायरस फिर से टेंशन बढ़ाने लगा है. देश में हर दिन कोरोना के मामले करीब एक हजार तक आ रहे थे, लेकिन बढ़ते-बढ़ते ये मामले तीन हजार प्रति दिन से भी ऊपर चले गए हैं. ताजे आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,303 नए मामले सामने आए हैं, जो कि चिंताजनक है. कोरोना की रफ्तार को देखें तो सोमवार-मंगलवार तक हर रोज मामले 1 हजार से 1200 तक ही थे, लेकिन गुरुवार के आंकड़े चिंताजनक हैं. ऐसे में कई राज्यों में फिर से कोरोना पाबंदियां लौट सकती हैं. देश की राजधानी दिल्ली में मास्क लगाना अब अनिवार्य हो चला है, तो यूपी की राजधानी लखनई समेत कई शहरों को लेकर भी सरकार ने ऐसे ही निर्देश जारी किये हैं.

देश में सक्रिय मामलों की संख्या करीब 17 हजार

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना (Coronavirus) के सक्रिय मामलों की संख्या 17 हजार के करीब पहुंच चुके हैं. फिलहाल देश में कुल सक्रिय मामले 16,980 हैं. डराने वाली बात एनसीआर के इलाकों से है, जहां देश के आधे से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. बुधवार को दिल्ली में 1,367 नए केस मिले थे, जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा 1,204 ही था. इसके अलावा गुरुग्राम, नोएडा जैसे शहरों में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिल्ली-एनसीआर के इलाके कोरोना के नए हॉटस्पॉट बन कर उभर रहे हैं?

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

12 मार्च के बाद तीन हजार से ज्यादा मामले
देश में 12 मार्च के बाद तीन हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि 12 मार्च को कोरोना संक्रमण के 3,116 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में लगातार आ रहे एक हजार से ज्यादा मामले
राजधानी दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1367 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 1042 लोग ठीक हुए जबकि एक की मौत हो गई। दिल्ली में अभी एक्टिव केस 4832 हैं।

इन राज्यों में मास्क अनिवार्य
उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों चलते केरल सरकार ने भी सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगेगा। इसके अलावा गोवा सरकार ने एहतियात के तौर लोगों से इसे पहनने की अपील की है। दिल्ली सरकार पहले ही मास्क पहनना अनिवार्य कर चुकी है। दिल्ली और केरल के अलावा, यूपी-हरियाणा के कुछ जिलों कर्नाटक, पंजाब और चंडीगढ़ में भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

पीएम मोदी बोले, सतर्क रहने की जरूरत
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पीएम ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। मोदी ने बैठक में कहा कि बीते दो हफ्तों में कुछ राज्यों में जिस प्रकार से कोरोना के मामले बढ़े हैं उससे साफ है कि महामारी की चुनौती अभी पूरी तरह खत्‍म नहीं हुई है। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
यूपी में मंदिर और मस्जिद से कैसे हटवाए जा रहे लाउडस्पीकर

यूपी में मंदिर और मस्जिद से कैसे हटवाए जा रहे लाउडस्पीकर

रूस-यूक्रेन जंग : रूस ने यूक्रेन पर किया साइबर हमला , माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में खुलासा

रूस-यूक्रेन जंग : रूस ने यूक्रेन पर किया साइबर हमला , माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend