ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रीय गीत की धुन पर लहराया तिरंगा………

UB India News by UB India News
April 24, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, भाजपा, भोजपुर
0
राष्ट्रीय गीत की धुन पर लहराया तिरंगा………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शनिवार को जगदीशपुर के दुलौर मैदान में आयोजित वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव को लेकर ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह लाखों लोग बने। इस दौरान एक साथ पांच मिनट तक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की धुन पर 78000 से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया। पांच किलोमीटर की परिधि तक अपना पताका लहराता दिखा। इसका कवरेज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी।

तिरंगा लहराने वाले लोगों को एक खास बैंड दिया गया था। जिसपर क्यूआर (क्विक रिस्पॉन्स) कोड अंकित था। इसी तकनीक के सहारे गिनी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने आंकड़े जुटाए। हालांकि आधिकारिक तौर पर आंकड़ों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन शाम तक भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ सुरेंद्र सागर का दावा था कि 78 हजार से अधिक लोगों ने एकसाथ तिरंगा लहराया। इन्होंने यह भी कहा कि अधिकृत आंकड़ा गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स टीम गिनती कर जारी करेगी।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

वंदे मातरम्… 5 मिनट तक राष्ट्रीय गीत की धुन पर लहराया तिरंगा

जगदीशपुर के दुलौर गांव में शनिवार को ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। एक साथ करीब 78000 लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को पांच मिनट तक राष्टीय गीत वंदे मातरम् की धुन पर लहराया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ केंद्र व राज्य सरकार के कई मंत्री-विधायक और सांसद भी शामिल रहे।

भारत माता की जय से गूंजा पूूरा सभास्थल

सभा स्थल पर अपना संबोधन शुरू करने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आमलोगों से भारत माता की जय का जयकारा लगवाया। पहली बार कम उत्साह मिलने पर शाह ने लोगों से पूछा कि आरा के लोगों को क्या हो गया है? जोर से कहिए- भारत माता की जय…..

देशभक्ति का लोगों के बीच उमड़ा जुनून

वीर बांकुड़ा कुंवर सिंह के विजयोत्सव के इस ऐतिहासिक समारोह का गवाह बनने के लिए आए लोगों में देशभक्ति का जुनून देखने को मिला। स्थल पर राष्ट्रीय गीत की धुन पर राष्ट्रभक्त लोगों ने लगातार पांच मिनट तक राष्ट्रीय ध्वय हवा में लहराया और वंदे मातरम् का जयघोष भी किया।

और टूट गया पाकिस्तानियों का रिकॉर्ड

एक बार में सबसे अधिक लोगों के द्वारा अपना राष्ट्रीय ध्वज लहराने का रिकॉर्ड शुक्रवार तक पड़ोसी देश पाकिस्तान के नाम पर था, लेकिन शनिवार को वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर आयोजित ऐतिहासिक समारोह में यह रिकॉर्ड भी टूट गया और भारतीयों ने इस पर अपना हक जताया।

कुंवर सिंह के वंशज के श्रेष्ठजन को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित
कुंवर सिंह के खानदान और उनके भाई दयाल सिंह की चौथी पीढ़ी के दलीपुर निवासी 86 वर्षीय ब्रहानंद सिंह को मंच पर सम्मानित किया। उनका पैर छूकर प्रणाम किया।

अद्भुत, अलौकिक और अविश्वसनीय

  • दुलौर में पांच किमी परिधि में हर जगह अपार जनसमूह, हर जगह लहराता तिरंगा, हजारों छोटी-बड़ी गाड़ियां थीं।
  • जिले में सुबह सात बजे से तिरंगा संग आरा व हर प्रखंड में सड़कों पर उमड़ने लगे थे।
  • मिथिला के नेताओं ने मखाना की माला से गृहमंत्री का किया स्वागत।
  • सभा व किला में सुरक्षा के लिए मुस्तैद थे एसपीजी, एसएसबी, बिहार पुलिस, सीआईडी, सिक्यूरिटी एजेंसी एसआईएस के हजारों सुरक्षाकर्मी।
  • सभास्थल में प्रवेश के लिए बने थे 50 इंट्री प्वाइंट, चप्पे-चप्पे पर की जा रही थी निगरानी।
  • ट्रकों से लाए गये बोतलबंद पेयजल। जगह-जगह थी व्यवस्था।
  • भाजपा के झंडों की मनाही, सभा में नहीं ले जाने दे रहे थे सुरक्षाकर्मी।

नमन हे वीर… कुंवर सिंह के शौर्य और बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे हमारे देश और प्रदेशवासी

नित्यानंद राय, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री
नित्यानंद राय, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री

तिरंगा के साथ आज इतिहास बनाया गया है। ऐतिहासिक पल को देखने के लिए दुनिया के कई संस्थान जुटी है।
-नित्यानंद राय, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री।

विजय सिन्हा, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा
विजय सिन्हा, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा

बिहार के अंदर काफी ताकत है। बिहारियों की एकजुटता से बी बिहार की विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा।
-विजय सिन्हा, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा।

तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री, बिहार
तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री, बिहार

बिहार हमेशा अग्रणी भूमिका निभाया है। अमर सेनानी कुंवर सिंह की कुर्बानी को देशवासी हमेशा याद रखेंगे।
-तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री, बिहार।

राधामोहन सिंह, सांसद, मोतिहारी
राधामोहन सिंह, सांसद, मोतिहारी

कुंवर सिंह जवान होते तो 1857 में ही अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ता। उनका जीवन प्रेरणा पुंज है।
-राधामोहन सिंह, सांसद, मोतिहारी।

अश्विनी चौबे, केंद्रीय मंत्री
अश्विनी चौबे, केंद्रीय मंत्री

कुंवर सिंह का जीवन गगन जैसा बड़ा है, भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनकी शहादत को याद रखना चाहिए।
-अश्विनी चौबे, केंद्रीय मंत्री।

रेणु देवी, उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार
रेणु देवी, उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार

कुंवर सिंह को आने वाली पीढ़ी भी हमेशा याद रखेगी। उनके शौर्य और बलिदान को देश-प्रदेशवासी नमन करते हैं।
-रेणु देवी, उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार।

मंगल पाण्डेय, स्वास्थ्य मंत्री
मंगल पाण्डेय, स्वास्थ्य मंत्री

कुंवर सिंह की सोच थी कि भारत एक बार फिर परम वैभव को प्राप्त करे। हम सभी को मिलकर इसे पूरा करना चाहिए।
-मंगल पाण्डेय, स्वास्थ्य मंत्री।

सुशील कुमार मोदी, राज्यसभा सांसद
सुशील कुमार मोदी, राज्यसभा सांसद

2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी 40 सीटों पर वोट देकर बिहारवासी फिर नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाएंगे।
-सुशील कुमार मोदी, राज्यसभा सांसद।

अमरेन्द्र प्रताप सिंह, कृषि मंत्री
अमरेन्द्र प्रताप सिंह, कृषि मंत्री

कुंवर सिंह ने परम्परागत हथियारों से ऐसा युद्ध लड़ा कि ऐसा उदाहरण कहीं नहीं देखने को मिलता है।
-अमरेन्द्र प्रताप सिंह, कृषि मंत्री।

शाहनवाज हुसैन, उद्योग मंत्री
शाहनवाज हुसैन, उद्योग मंत्री

एक साथ इतने सारे तिरंगा लहराने का दृश्य कभी नहीं देखा। आज हमारी एकजुटता और देशभक्ति से सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।

-शाहनवाज हुसैन, उद्योग मंत्री।

आरा के रमना मैदान से 20 हजार कार्यकर्ता मंत्री के साथ पहुंचे

कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में रमना मैदान आरा से हजारों वाहनों के काफिले के साथ लगभग बीस हजार कार्यकर्ताओं के साथ दुलौर जगदीशपुर के लिए प्रस्थान किये। मौके पर युवा भाजपा नेता अजय, जीतू, अजय, लव, मुन्ना, संजय, सुशील, हैप्पी, मुन्ना, विजय, अशोक सिंह, प्रियांशु दीवान, गुड्डू पासवान, रानू चौरसिया, मनीष गुप्ता, राकेश उपाध्याय, नीरज सोनी, साकेत पुष्कर, सुगम सहाय, इन्दुभुषण तिवारी, राजकुमार कुशवाहा, अभय चौधरी, नीरज चौधरी थे।

आरके सिंह बोले- भाजपा का सपना और कुंवर सिंह का सपना एक जैस

वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव में आययोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि कुंवर सिंह जैसा कोई भी योद्धा अभी तक नहीं हुआ है। उनका नेतृत्व समरसता से भरा था। लेकिन इतने बड़े क्रांतिकारी योद्धा की वीर गाथा देश स्तर पर कोने-कोने में नहीं पहुंचायी गयी। पहली बार देश स्तर पर उत्सव हो रहा है।

समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मंत्री जनक राम, मंत्री नितीन नवीन, सांसद रामकृपाल यादव, विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सासाराम सांसद छेदी पासवान, ग्रामीण विकास मंत्री सम्राट चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश राम व अन्य नेता भी बोले।

शाह बोले- पहली बार आरा में धारा-370 हटाने का वादा किया था
पहली बार अमित शाह पिछले लोकसभा चुनाव के पहले आरा के रमना मैदान में आए थे। तब उन्होंने कहा था; भाजपा सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटेगा.. और फिर यहीं हुआ।

इतिहासकारों ने किया अन्याय
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जगदीशपुर के दुलौर में आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में केन्द्र व राज्य के सभी मंत्री-विधायकों व अन्य वक्ताओं ने महानायक के वीरता की जमकर बखान किया। केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ कर अगले चुनाव में पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने व बिहार की सभी सीट जीतने की बात कहीं। यह भी कहा कि इतिहासकारों व कम्युनिष्टों ने स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास के साथ अन्याय किया है।

हाथों में तिरंगे के साथ कार्यक्रम के दौरान बैठे लोग।
हाथों में तिरंगे के साथ कार्यक्रम के दौरान बैठे लोग।

लहरा दो… जिधर जाती थी नजर, उधर सिर्फ अपना तिरंगा

शंखनाद कर किया जयघोष

वीर कुंवर के विजयोत्सव पर आयोजित दुलौर मैदान में सभा के दौरान एक राष्ट्भक्त शंखनाद करता हुआ पहुंचा। शंखनाद के बाद हर बार वो भारत माता की जय का नारा लगा रहा था जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया था।

वीर बांकुड़ा कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर आयोजित ऐतिहासिक सभा का बच्चे भी गवाह बने। छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियों में देशभक्ति काफी दिख रही थी। हाथों में तिरंगा थामे इन बच्चों का उत्साह भी देखने को बन रहा था। सुबह से दोपहर बाद तक बच्चे सभास्थल पर डटे रहे।

जगदीशपुर के दुलौर गांव के मैदान में आयोजित विजयोत्सव के दौरान वीर बांकुड़ा कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नमन किया। इस दौरान उन्होंने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और माल्यार्पण भी किया।

नेशनल हाईवे पर वाहनों का लगा काफिला। बड़ी संख्या में तिरंगा भी लहराता दिखा।
नेशनल हाईवे पर वाहनों का लगा काफिला। बड़ी संख्या में तिरंगा भी लहराता दिखा।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
थाने में गुजरी सांसद नवनीत राणा की रात, आज कोर्ट में पेशी

थाने में गुजरी सांसद नवनीत राणा की रात, आज कोर्ट में पेशी

370 हटने के बाद पहली बार जम्मू में मोदी:PM पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

370 हटने के बाद पहली बार जम्मू में मोदी:PM पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend